Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद में पहली बार भाजपा का कब्जा, 5 वार्ड जीतकर बदला सियासी समीकरण
    • ननखड़ी में हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत
    • सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन
    • HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम
    • दैनिक राशिफल 17 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
    • MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मौसम

    Mandi: मंडी शहर के अधिकांश क्षेत्रों में आज सायं तक पेयजल आपूर्ति बहाल होने की संभावना

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamAugust 6, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    मंडी। जल शक्ति विभाग मंडी द्वारा त्वरित राहत कार्यों के चलते शहर के अधिकांश क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है। अधिशाषी अभियंता जल शक्ति मंडल मंडी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल, तोम्बरा, पैलेस, सैन, भ्यूली, पुरानी मंडी और बाजार क्षेत्रों में सप्लाई पूरी तरह शुरू कर दी गई है। तल्याहड़, लाल कोठी और जेल रोड क्षेत्रों में आंशिक रूप से आपूर्ति शुरू हुई है। शेष प्रभावित क्षेत्रों में भी आज सायं तक अस्थायी रूप से जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
    उन्होंने बताया कि जहां पाइपलाइन को अत्यधिक क्षति पहुंची है, वहां विभाग द्वारा प्रतिदिन 13 टैंकरों की मदद से 35 से अधिक स्थानों पर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। 29 जुलाई को भारी वर्षा के कारण ऊहल दरिया आधारित बहाव पेयजल योजना की 450 एमएम व्यास की मुख्य पाइप लाइन ‘स्कोर’ स्थान के पास क्षतिग्रस्त हो गई थी। नगर निगम मंडी क्षेत्र के कई हिस्सों में भूस्खलन और भूमि कटाव के चलते सप्लाई लाइनों को भारी नुकसान पहुंचा, जिनमें तुंगल कॉलोनी और क्षेत्रीय चिकित्सालय क्षेत्र प्रमुख रहे।
    अधिशाषी अभियंता ने बताया कि आपदा के तुरंत बाद विभाग ने त्वरित निरीक्षण कर आपातकालीन पुनरुत्थान योजना बनाई और बहाली कार्यों में 16 वेल्डिंग दलों समेत लगभग 250 तकनीकी, कुशल एवं अकुशल श्रमिकों को लगाया गया। अस्पताल क्षेत्र में क्षतिग्रस्त 65 एमएम और 80 एमएम व्यास की दो लाइनों के 200 मीटर हिस्से की मरम्मत हेतु विशेष टीमों को कार्य पर लगाया गया।
    टारना टैंक से हॉस्पिटल टैंक तक जाने वाली 200 एमएम व्यास की मुख्य लाइन की भी मरम्मत शीघ्रता से की गई। जहां आवश्यकता थी, वहां एचडीपीई पाइपें बिछाकर अस्थायी रूप से जल आपूर्ति शुरू की गई। विभाग द्वारा 4 अगस्त तक अधिकांश क्षेत्रों में पेयजल बहाल कर दिया गया था, लेकिन 5 अगस्त की रात पुनः हुई वर्षा से आरडी इंडस्ट्रीज के पास भूमि धंसने से मुख्य पाइपलाइन फिर क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे तत्काल प्रभाव से ठीक कर लिया गया है।

    #DrinkingWaterSupply #MandiNews #MandiWaterCrisis #ReliefWork #WaterCrisisSolution #WaterSupplyDepartment #WaterSupplyRestoration
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

    April 27, 2026

    Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

    April 24, 2026

    Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    April 8, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Himachal Weather : हिमाचल में आज से बिगड़ेगा मौसम, छह दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

    March 11, 2026

    Himachal Weather : 11 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान, कई जिलों में येलो अलर्ट

    March 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 6 9 1
    Users Today : 114
    Total Users : 108691
    Total views : 217014
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.