Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मौसम

    हिमाचल प्रदेश में तबाही: सुंदरनगर में सात की मौत, कुल्लू में 2 दबे, 7 जिलों में स्कूल बंद

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 3, 2025Updated:November 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

    शिमला/मंडी/कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में लगातार जारी भारी बारिश और भूस्खलन से हालात बेहद खराब हो चुके हैं। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। सैकड़ों सड़कें बंद हैं, ग्रामीण इलाकों में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है, लेकिन लगातार बारिश मुश्किलें और बढ़ा रही है। उधर, सुंदरनगर उपमंडल के जंगमबाग में मंगलवार शाम हुए भीषण भूस्खलन ने दो मकानों को मलबे में समा दिया। इसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत सात लोगों की मौत हो गई है। एनडीआरएफ की टीम ने घर की छत काटकर शवों को निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

    हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में भूस्खलन के बाद एनडीआरएफ की टीम मलबा हटाकर दबे लोगों को खोजती हुई।
    मंडी के सुंदरनगर में हुए भूस्खलन के बाद एनडीआरएफ की टीम देर रात तक मलबा हटाकर दबे लोगों की तलाश करती रही। स्रोत : सोशल मीडिया 

    कुल्लू में इनर अखाड़ा बाजार में रात करीब 11:45 बजे भूस्खलन से मकान ढह गया। मलबे में एक कश्मीरी मजदूर और एनडीआरएफ का जवान दब गए। एक मजदूर किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा। मंडी की नेर घरवासड़ा पंचायत में भूस्खलन से 15 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। कुंडूनी गांव में भी जमीन धंसने के कारण प्रशासन ने गांव को खाली करवाया है। भारी बारिश और भूस्खलन को देखते हुए प्रशासन ने चंबा, शिमला, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, बिलासपुर और कुल्लू जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। किन्नौर जिले के सुंगरा और वांगतू में पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

    प्रदेश में 1162 सड़कें और 2477 ट्रांसफार्मर बंद

    बुधवार सुबह 10 बजे तक हिमाचल प्रदेश में सात नेशनल हाईवे सहित 1162 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं। 2477 बिजली ट्रांसफार्मर और 720 जल आपूर्ति योजनाएं भी ठप हो चुकी हैं।

    • कुल्लू जिले में 204 सड़कें

    • मंडी में 282

    • शिमला में 234

    • सिरमौर में 137

    • सोलन में 92

    • कांगड़ा में 60

    • लाहौल-स्पीति में 48

    • चंबा जिले में 100 से अधिक सड़कें बाधित हैं।

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई हिस्सों में 9 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीती रात नयना देवी में 136 मिमी, जोत में 100.6 मिमी और पच्छाद में 77 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    अब तक 341 लोगों की मौत

    मॉनसून सीजन (20 जून से 2 सितंबर) में हिमाचल प्रदेश में 341 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 159 लोगों की जान सड़क हादसों में गई, जबकि बाकी लोग भूस्खलन, बादल फटने और बाढ़ की चपेट में आए।

    • 389 लोग घायल हुए

    • 41 लोग लापता हैं

    • 4,983 घर और दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं

    • 4,008 गोशालाएं ढही

    • 1,912 पालतु पशुओं की मौत हुई

    • अब तक 3,52,541.58 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है।

    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleधर्मशाला में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी से 1 करोड़ की ठगी
    Next Article Mandi: कुंडूनी गांव में भूस्खलन से तबाही: 22 परिवार प्रभावित, 10 घर पूरी तरह ध्वस्त
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur News: हर पंचायत में लगेगा ऑटोमेटिक रेन गेज, ब्लॉक स्तर पर वेदर स्टेशन; किसानों को मिलेगा सटीक मौसम डेटा

    September 3, 2026

    Himachal Weather Alert : 28 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन ऑरेंज अलर्ट पर रहेगा हिमाचल

    July 27, 2026

    हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: सिरमौर और सोलन में सभी स्कूल बंद; नाहन में डंगा ढहने से घरों में फंसे 40 लोग

    July 10, 2026

    Monsoon: शिमला जिला प्रशासन मिशन मोड में, 30 सितंबर तक अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

    July 2, 2026

    Rampur Bushahr: पहली बारिश में ही गानवी खड्ड बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- अब नहीं अस्थायी समाधान, बने स्थायी पुल

    July 1, 2026

    Himachal Weather Update : हिमाचल में 10 जिलों में आज और कल भारी बारिश के साथ अंधड़ का येलो अलर्ट

    June 20, 2026

    Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

    June 1, 2026

    Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

    May 21, 2026

    Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

    April 27, 2026

    Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

    April 24, 2026

    Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    April 8, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 8 1 5
    Users Today : 114
    Total Users : 121815
    Total views : 240087
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.