एआरबी टाइम्स ब्यूरो
मंडी। उपमंडल मंडी में भारी बारिश से प्रभावित लोगों के लिए प्रशासन ने 9 राहत शिविर (Mandi Relief Camps 2025) स्थापित किए हैं, जहां ठहरने, भोजन, चिकित्सा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की संपूर्ण व्यवस्था की गई है।
एसडीएम सदर मंडी, रूपिन्द्र कौर ने जानकारी दी कि ये राहत शिविर निम्नलिखित स्थानों पर स्थापित किए गए हैं:
पंचायत भवन मंडी
जिला पंचायत रिसोर्स केन्द्र सदयाणा
लक्ष्मी नारायण मंदिर पंडोह
जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोह
आईआरबी पंडोह
आर्मी ट्रांजिट कैंप 239
बिपाशा सदन भ्यूली
जिला परिषद भवन भ्यूली
प्रभावित परिवारों की संख्या और ठहराव की जानकारी:
पंचायत भवन मंडी: 26 लोग (20 जेल रोड से, 6 गुरुद्वारा क्षेत्र से)
जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर सदयाणा: 17 लोग
जिला परिषद भवन भ्यूली: 3 लोग
जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह: 80 लोगों की क्षमता
राजकीय स्कूल पंडोह: 100 लोगों की क्षमता
आईआरबी पंडोह: 200 लोगों की क्षमता
आर्मी ट्रांजिट कैंप 239: 52 लोगों की क्षमता
बिपाशा सदन भ्यूली: 50 लोगों की क्षमता
प्रशासन द्वारा दी जा रही सेवाएं:
निःशुल्क भोजन, मोबाइल वैन के माध्यम से ड्राइवरों तक भोजन पहुंचाना
प्रभावित लोगों के लिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाइयाँ
पेयजल, बिजली, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था
कुल्लू मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में विशेष प्रबंध:
कुल्लू-मनाली फोरलेन मार्ग बाधित होने की स्थिति में यात्रियों और वाहन चालकों के लिए भी विश्राम और भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है।
रोजाना 500 से 1000 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कोई भी व्यक्ति भूखा या असहाय न रहे।
