एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में जैव प्रौद्योगिकी ऊष्मायन केंद्र, शिमला के सहयोग से “स्टार्टअप उत्सव – युवा नवप्रवर्तकों को सशक्त बनाना” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार और उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया मुख्य अतिथि और उपप्राचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आईक्यूएसी संयोजक डॉ. टी.डी. वर्मा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी ऊष्मायन केंद्र से आए डॉ. रविकांत भाटिया, डॉ. अजय सूद और डॉ. अशोक कुमार बंसल का स्वागत टोपी पहनाकर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. रविकांत भाटिया के संबोधन से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को स्टार्टअप की अवधारणा, केंद्र द्वारा दिए जाने वाले वित्तीय अनुदान और सहयोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भी नवप्रवर्तकों के लिए बड़े अवसर उपलब्ध हैं और ऊष्मायन केंद्र ऐसे युवाओं को हर संभव सहयोग प्रदान करता है।
इसके पश्चात प्राचार्य डॉ. बासोतिया ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें जैव प्रौद्योगिकी ऊष्मायन केंद्र की सुविधाओं का लाभ उठाने और भविष्य में सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. अजय कुमार बंसल ने स्टार्टअप शुरू करने के चरणों पर मार्गदर्शन दिया, जबकि डॉ. अशोक कुमार ने केंद्र की योजनाओं और नवाचार के अवसरों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए नए विचारों पर प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को क्रमशः ₹5000, ₹3000 और ₹2000 के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
-
प्रथम पुरस्कार: प्रांजल (एम.एससी. प्रथम वर्ष)
-
द्वितीय पुरस्कार: मनीष, अंजलि, स्वीटी (बी.कॉम तृतीय वर्ष)
-
तृतीय पुरस्कार: निहारिका (बी.एससी. द्वितीय वर्ष)