Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Shimla : संजौली मस्जिद पर बड़ा फैसला; निचली दो मंजिलें भी अवैध, गिराने के आदेश

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 4, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला । हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में बनी पांच मंजिला मस्जिद को अब पूरी तरह अवैध करार दिया गया है। नगर निगम आयुक्त कोर्ट ने शनिवार को अंतिम फैसला सुनाते हुए मस्जिद की निचली दो मंजिलों को भी गिराने का आदेश जारी किया। इससे पहले 5 अक्तूबर 2024 को मस्जिद की ऊपर की तीन मंजिलों को अवैध घोषित किया गया था, जिनमें से दो को मस्जिद कमेटी ने पहले ही कोर्ट के आदेश पर गिरा दिया है।

    शनिवार को हुई सुनवाई में वक्फ बोर्ड मस्जिद की निचली दो मंजिलों से जुड़े आवश्यक दस्तावेज जैसे निर्माण की मंजूरी, नक्शा और राजस्व रिकॉर्ड को कोर्ट में पेश नहीं कर सका। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार, यह फैसला 8 मई 2025 से पहले सुनाया जाना था, जिसे आयुक्त कोर्ट ने तय समयसीमा में पूरा कर दिया। अब पूरी इमारत को गिराने का आदेश लागू होगा, हालांकि इसे पूरा करने की समयसीमा फैसले की कॉपी मिलने के बाद स्पष्ट होगी। करीब 50 मिनट चली सुनवाई में वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता ने कहा कि मस्जिद की निचली दो मंजिलें 1947 से पहले की हैं और उन्हीं के स्थान पर नई मस्जिद बनाई गई है। इस पर कोर्ट ने सवाल किया कि जब 2010 में पुरानी मस्जिद को गिराया गया, तो नई इमारत के लिए अनुमति किससे ली गई? कोई वैध दस्तावेज न होने पर कोर्ट संतुष्ट नहीं हुआ।

    उधर, वक्फ बोर्ड के संपदा अधिकारी कुतुबदीन ने कोर्ट के फैसले को सक्षम न्यायालय में चुनौती देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मस्जिद का नाम राजस्व रिकॉर्ड में ‘गैर मुमकिन मस्जिद’ के रूप में दर्ज है, लेकिन रिकॉर्ड अपडेट न होने के कारण समय पर पेश नहीं किया जा सका। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि ऊपर की तीन मंजिलें अवैध थीं, जिन्हें कोर्ट के आदेश के अनुसार गिरा दिया गया है।

     

    #CourtOrder #HimachalNews #IllegalConstruction #MunicipalCourt #SanjauliMasjidCase #ShimlaNews #WaqfBoard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : युवा कांग्रेस की दो टूक ; कार्यकाल बाद डॉ. चंदेल को न मिले पद पर बने रहने की अनुमति
    Next Article Shimla : एचपीयू में कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, विरोध में निकाली रोष रैली
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Court: चिट्टा तस्करी के मामले में आरोपी को 4 साल का कठोर कारावास

    November 13, 2026

    Himachal High Court : रेणुकाजी झील और परशुराम ताल के 100 मीटर दायरे में दुकानें लगाने पर रोक

    November 5, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: स्कूली बसों के लिए 15 साल की आयु सीमा वैध, निजी संस्थानों की याचिकाएं खारिज

    November 3, 2026

    सोलन पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के दोषी को आजीवन कारावास

    October 30, 2026

    शिमला फोरलेन सुरंग विवाद : हाईकोर्ट की NHAI को फटकार, 600 करोड़ बांटने के बाद क्यों बदला प्लान?

    October 30, 2026

    Court: पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी को 4 वर्ष का कारावास, 5 हजार रुपये जुर्माना

    October 28, 2026

    Kullu News : पत्नी की हत्या के मामले में दोषी को उम्रकैद, 15 हजार रुपये जुर्माना

    October 18, 2026

    Himachal High Court : ग्रामीण विद्या उपासकों को बड़ी राहत, 8 साल की सेवा के आधार पर नियमित करने के आदेश

    October 17, 2026

    Himachal High Court : कृषि विवि पालमपुर को हाईकोर्ट की फटकार, सेवानिवृत्त वैज्ञानिक को 18.60 लाख एरियर ब्याज समेत देने के आदेश

    October 15, 2026

    Himachal News: फर्जी दस्तावेजों से 7.91 करोड़ का लोन लेने के मामले में 11 दोषियों को 4-4 साल की सजा

    October 15, 2026

    Court: शिमला में नशा तस्करी के तीन आरोपियों को राहत नहीं, जमानत याचिकाएं खारिज

    October 15, 2026

    Court: पॉक्सो एक्ट मामला: विशेष अदालत ने दोषी को सुनाई 20 वर्ष की सजा

    October 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Shimla BJP Mahila Morcha Rally: चौड़ा मैदान में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस पर तीखा हमला

    April 23, 2026

    Shimla : शकरोड़ी के पास ऑल्टो कार दुर्घटना, एक की मौत, दो घायल

    November 5, 2025

    Baddi Drug Case: फूड लाइसेंस पर बन रही थीं नशीली दवाएं, कंपनी मालिक गिरफ्तार

    May 15, 2026

    NHPC: क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 संपन्न, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    May 30, 2026

    Himachal University : यूजी की परीक्षाएं 27 मार्च से, संभावित शेड्यूल जारी

    March 7, 2025

    Shimla : थाईलैंड वर्ल्ड कप में चिढ़गांव की बेटियों का परचम, दीक्षिता को सिल्वर, सनिका को कांस्य पदक

    April 16, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 1 0 8
    Users Today : 16
    Total Users : 129108
    Total views : 252064
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.