Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद में पहली बार भाजपा का कब्जा, 5 वार्ड जीतकर बदला सियासी समीकरण
    • ननखड़ी में हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत
    • सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन
    • HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम
    • दैनिक राशिफल 17 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
    • MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Nahan News : मेडिकल कॉलेज शिफ्टिंग पर गरमाया माहौल, बिंदल बोले- नाहन की जनता के साथ अन्याय

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMay 13, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सिरमौर जिले के नाहन में मेडिकल कॉलेज शिफ्ट करने के विरोध में धरना देते बिंदल और अन्य।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    नाहन। डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को नाहन से बाहर स्थानांतरित करने की आशंका को लेकर शहरवासियों ने ऐतिहासिक बड़ा चौक पर सांकेतिक धरना दिया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इसे नाहन की जनता के भाग्य पर कुठाराघात बताया। उन्होंने कहा कि यह संस्थान नाहन की तस्वीर और तकदीर बदलने वाला प्रकल्प है, जिसे शहर से बाहर ले जाना सरासर अन्याय है। डॉ. बिंदल ने कहा कि आजादी के बाद नाहन में कोई बड़ा विकासात्मक प्रकल्प नहीं आया। एक समय नाहन फाउंड्री में एक हजार लोगों को रोजगार मिला करता था, लेकिन उसके बंद होने के बाद केवल मेडिकल कॉलेज ही ऐसा प्रकल्प है, जिसने नाहन को फिर से जीवन देना शुरू किया।

    उन्होंने बताया कि जब कॉलेज का भवन पूर्ण होगा, तब इसमें 500 बिस्तर, 200 से अधिक डॉक्टर, 1000 से ज्यादा स्टाफ, 500 विद्यार्थी और लगभग 10,000 लोगों का प्रतिदिन आवागमन होगा। यह आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से नाहन के लिए वरदान साबित होगा। फिलहाल 200 बिस्तरों के अस्पताल में 1500 ओपीडी, 100 डॉक्टर और 300 स्टाफ कार्यरत हैं। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार जानबूझकर मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को ठप कर रही है। ढाई वर्षों से निर्माण कार्य बंद पड़ा है, जिससे अवसंरचना जंग खा रही है। उन्होंने कहा कि तीन ऑक्सीजन प्लांट, 25 वेंटिलेटर, आधुनिक सीटी स्कैन, एक्सरे, ऑपरेशन थिएटर जैसी सुविधाएं होने के बावजूद कॉलेज को शिफ्ट करने की बात करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि माता एवं शिशु अस्पताल के लिए आए 20 करोड़ रुपये का कार्य भी रोक दिया गया है। सरकार को चाहिए कि वह निर्माण कार्य दोबारा शुरू करे और नाहन के विकास को गति दे। डॉ. बिंदल ने चेतावनी दी कि यदि मेडिकल कॉलेज को शिफ्ट किया गया तो नाहन शहर की आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा जाएंगी। उन्होंने बाईपास और टनल निर्माण को नाहन के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया और मांग की कि शहर के विकास में बाधा डालने वाली नीतियों को तुरंत रोका जाए।

     

    #DrRajeevBindal #HealthcareInfrastructure #HimachalNews #MedicalCollege #Nahan #PoliticalProtest
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    रामपुर जिला परिषद चुनाव: चार वार्डों से 16 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन, कांग्रेस बागियों ने बढ़ाई सियासी हलचल

    May 11, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर बुशहर: कांग्रेस ने चार जिला परिषद सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

    May 9, 2026

    Himachal Pradesh Panchayati Raj Election 2026 : आज से नामांकन शुरू, 12 मई को स्क्रूटनी; जानें कौन लड़ सकेगा चुनाव

    May 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: 24 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस में ‘घर की लड़ाई’ से मुकाबला और रोचक

    May 6, 2026

    Himachal Panchayat Elections 2026 : नया कानून लागू, चिट्टा मामलों में संलिप्त लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

    May 6, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर के चार जिला परिषद वार्डों के लिए भाजपा ने उम्मीदवार किए घोषित

    May 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 7 0 2
    Users Today : 125
    Total Users : 108702
    Total views : 217034
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.