Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Himachal Pradesh Panchayati Raj Election 2026 : आज से नामांकन शुरू, 12 मई को स्क्रूटनी; जानें कौन लड़ सकेगा चुनाव

    Himachal Pradesh Panchayati Raj Election 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू। 12 मई को स्क्रूटनी और 14-15 मई को नाम वापसी होगी। जानें जरूरी दस्तावेज, चुनाव तिथियां और कौन लड़ सकेगा चुनाव।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    Himachal Pradesh में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया वीरवार से शुरू हो रही है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 7, 8 और 11 मई को अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

    पंचायत प्रधान और पंचायत सदस्य के उम्मीदवार पंचायत कार्यालय में सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) के पास नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं पंचायत समिति के उम्मीदवार तहसीलदार कार्यालय में तहसीलदार के समक्ष और जिला परिषद सदस्य एसडीएम कार्यालय में एसडीएम के पास नामांकन जमा करेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 12 मई को नामांकन पत्रों की जांच यानी स्क्रूटनी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार 14 और 15 मई को अपने नाम वापस ले सकेंगे। 15 मई को ही चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा, जिसके बाद चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। मतदान तीन चरणों में 26, 28 और 30 मई को कराया जाएगा। चरणबद्ध मतदान को देखते हुए प्रशासनिक अमले, पुलिस बल और चुनाव कर्मियों की तैनाती की योजना तैयार की जा रही है।

    नामांकन के लिए जरूरी दस्तावेज

    पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य है। इसके अलावा पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC), निर्वाचन आयोग की ओर से जारी शपथ पत्र, पहचान पत्र की फोटो कॉपी और विभिन्न नियमों के तहत जमा जुर्माने की रसीदें भी आवश्यक होंगी। उम्मीदवारों को यह भी प्रमाणित करना होगा कि वे बिजली, सिंचाई और बैंक के डिफॉल्टर नहीं हैं। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड सहित संबंधित पांच समितियों के एनओसी भी जमा करने होंगे। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य पद के उम्मीदवारों को बीडीओ कार्यालय से कैरेक्टर सत्यापन करवाना अनिवार्य रहेगा।

    कौन लड़ सकेगा पंचायत चुनाव?

    राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, Indo-Tibetan Border Police (आईटीबीपी) कर्मी, पूर्व सैनिक, निजी सिक्योरिटी गार्ड, गृह रक्षक, प्रिंटिंग प्रेस कर्मी, डिपो होल्डर, आईटीआई कर्मचारी और सरकारी निगमों में कार्यरत कुछ कर्मचारी पंचायत चुनाव लड़ सकेंगे।

    किन लोगों को नहीं मिलेगी अनुमति?

    सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्ति, एसएमसी कर्मचारी, आंगनबाड़ी सहायिका, मिड-डे मील वर्कर, पंचायत चौकीदार, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, सहकारी समितियों के सेल्समैन और कृषि विभाग के कर्मचारी पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। इसके अलावा जिन लोगों पर किसी प्रकार का जुर्माना बकाया है, उन्हें भी चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं मिलेगी। आचार संहिता लागू होने के बाद भी यदि बकाया राशि जमा नहीं की गई तो संबंधित व्यक्ति को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य माना जाएगा।

    #Election2026 #ElectionUpdate #HimachalNews #HimachalPanchayatElection2026 #himachalpradesh #hpnews #LocalBodyElection #NominationProcess #PanchayatElection #PanchayatiRaj #PanchayatNomination #RuralElection #ShimlaNews #Voting2026
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal Panchayat Election 2026 : सरकारी जमीन पर ससुर का कब्जा होने पर बहू नहीं लड़ सकेगी चुनाव, आशा वर्करों को हाईकोर्ट से राहत
    Next Article SPU Mandi Convocation 2026: राज्यपाल ने छात्रों को दिया ‘विकसित भारत 2047’ का विजन, 575 छात्रों को बांटीं डिग्री
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: भाजपा महिला मोर्चा रामपुर मंडल की विशेष बैठक, प्रदेश अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर ने किया मार्गदर्शन

    September 30, 2026

    HPU Shimla : पीजी समेत सभी कोर्सों में ऑनलाइन पंजीकरण 1 अक्तूबर से, 30 तक मौका

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की बैठक नीरथ में आयोजित, 27 अक्टूबर के प्रदर्शन की बनाई रणनीति

    September 29, 2026

    Himachal : परिवार पहचान अभियान से नहीं बदलेगी बीपीएल सूची, सरकार ने स्थिति की स्पष्ट

    September 29, 2026

    Himachal High Court : समान काम के लिए समान वेतन संवैधानिक अधिकार, विभाग अलग होने से नहीं कर सकते भेदभाव

    September 29, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, जलाया पुतला

    September 28, 2026

    Shimla: डीसी शिमला के आवास पर भी हुई जनगणना, अब आपकी बारी

    September 28, 2026

    Rampur Bushahr: ननखड़ी क्षेत्र में विभागों की बदहाली पर कौल सिंह नेगी ने सरकार को घेरा

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr : नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, 10-10 हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr News : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, पांच हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    HPU Shimla : स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अक्तूबर में, 30 सितंबर तक भरें परीक्षा फार्म

    September 26, 2026

    Citu: दिल्ली में मजदूर प्रतिरोध के लिए रामपुर से सैकड़ों मजदूर होंगे लामबंद

    September 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 8 7 2
    Users Today : 2
    Total Users : 124872
    Total views : 245228
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.