Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    रामपुर जिला परिषद चुनाव: चार वार्डों से 16 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन, कांग्रेस बागियों ने बढ़ाई सियासी हलचल

    रामपुर विधानसभा क्षेत्र के चार जिला परिषद वार्डों से 16 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के साथ कांग्रेस बागियों और निर्दलीयों ने भी चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    त्यावल ज्यूरी जिला परिषद वार्ड नामाकंन पत्र दाखिल करवाती अनुराधा

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    रामपुर विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन चार जिला परिषद वार्डों से कुल 16 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के साथ-साथ कांग्रेस के बागी उम्मीदवारों और निर्दलीयों ने भी ताल ठोक दी, जिससे चुनावी मुकाबला रोचक बन गया है।

    कांग्रेस के बागी उम्मीदवारों ने खास तौर पर ज्यूरी-त्यावल और नरैण वार्ड में अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ज्यूरी-त्यावल वार्ड से शशि जिंटा द्रोहा और नरैण वार्ड से दीवान मिंडन ने बतौर बागी प्रत्याशी नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा छह उम्मीदवार निर्दलीय मैदान में उतरे हैं।

    ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने बताया कि कांग्रेस की ओर से ज्यूरी-त्यावल वार्ड से अनुराधा, नरैण वार्ड से सुदेश कौशिक और बगलती वार्ड से रोमीला कैरो ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किए। जबकि झाकड़ी वार्ड से इंदु बाला पहले ही अपना नामांकन जमा करवा चुकी हैं। वहीं भाजपा की ओर से ज्यूरी-त्यावल वार्ड से रेखा, झाकड़ी वार्ड से ममता आजाद और नरैण वार्ड से शिवराम ने नामांकन दाखिल किया। बगलती वार्ड से भाजपा प्रत्याशी रानू खूंद पहले ही अपना पर्चा भर चुकी हैं। यह जानकारी भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने दी।

    नामांकन के दौरान दोनों प्रमुख दलों ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। कांग्रेस समर्थक राज दरबार से एसडीएम कार्यालय तक ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ पहुंचे। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सतलुज कैफे खोपड़ी से अपने प्रत्याशियों के समर्थन में रैली निकाली और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर शक्ति प्रदर्शन किया।

    उधर पंचायत समिति चुनावों में भी मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है। रामपुर उपमंडल के 19 पंचायत समिति वार्डों से 70 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, जबकि ननखड़ी विकास खंड के 15 पंचायत समिति वार्डों से 40 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन जमा करवाए हैं।

    #BJP #Congress #Election2026 #HimachalPolitics #PanchayatElection #Rampur #RampurBushahr #ZilaParishadElection
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: तकलेच के कुबंन गांव में भालू का आतंक, प्लम व स्टोन फ्रूट्स की फसल तबाह; लाखों का नुकसान
    Next Article Rampur Bushahr: सनशाइन स्कूल रामपुर का शानदार परीक्षा परिणाम, 10वीं में चार छात्रों ने संयुक्त रूप से किया टॉप
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर-ननखड़ी में सी-ग्रेड सेब खरीद शुरू न होने पर भाजपा का सरकार पर हमला, हिमफेड की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

    August 7, 2026

    Rampur Bushahr: एलएचईपी प्रभावित किसानों ने लंबित मांगों पर तेज किया आंदोलन, 10 अगस्त के जेल भरो प्रदर्शन की बनाई रणनीति

    August 5, 2026

    Shimla : राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर मंथन

    August 5, 2026

    Shimla: विकास यात्रा पर जयराम ठाकुर का सवाल, बोले- सिर्फ सुक्खू सरकार का नहीं, सभी का योगदान दिखाएं

    August 4, 2026

    Shimla : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला: विश्वविद्यालयों की फीस बढ़ाकर छात्रों और अभिभावकों को कर रही परेशान

    August 4, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

    July 31, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में कांग्रेस की विरोध रैली, नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर केंद्र सरकार को घेरा

    July 27, 2026

    Shimla : जयराम का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: विदाई का बिगुल बज चुका, जनआंदोलन से सड़कों पर उतरेगी भाजपा

    July 25, 2026

    CPM: एचआरटीसी रामपुर डिपो में टायरों का संकट, सीपीएम ने सरकार पर साधा निशाना

    July 18, 2026

    Shimla : हिमाचल भाजपा ने 17 जिलों के प्रभारी और सह-प्रभारी किए नियुक्त; चेतन बरागटा को IT विभाग की कमान

    July 16, 2026

    Shimla : भाजपा ने चार्जशीट और जन आंदोलन समिति का किया गठन; जयराम, अनुराग समेत दिग्गज संभालेंगे मोर्चा

    July 16, 2026

    Rampur Bushahr: हर माह दूध की पेमेंट में देरी, कैसे चलाएं घर का खर्च: कौल सिंह नेगी

    July 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 6 0 9
    Users Today : 0
    Total Users : 118609
    Total views : 234937
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.