Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 28
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: तकलेच के कुबंन गांव में भालू का आतंक, प्लम व स्टोन फ्रूट्स की फसल तबाह; लाखों का नुकसान

    रामपुर बुशहर की तकलेच पंचायत के कुबंन गांव में भालू ने कई बागीचों में घुसकर प्लम, शक्करपारे और आड़ू की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। बागवानों ने वन विभाग से भालू पकड़ने और स्थायी समाधान की मांग की है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    रामपुर की तकलेच पंचायत के कई गांव इन दिनों भालू के आतंक से दहशत में हैं। ताजा मामला पंचायत के कुबंन गांव का है, जहां रविवार रात एक भालू ने कई बागीचों में घुसकर भारी तबाही मचाई। भालू ने प्लम, शक्करपारे और आड़ू जैसे स्टोन फ्रूट्स से लदे कई पेड़ों को नीचे से तोड़ दिया, जिससे बागवानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

    जानकारी के अनुसार भालू ने गुमान कायथ, अब्बू कायथ, परसराम, राजू भलूनी, रोशनलाल, रामेश्वर कायथ और जवाहर भलूनी के बागीचों में जमकर उत्पात मचाया। भालू ने न केवल तैयार फसल को नुकसान पहुंचाया, बल्कि कई पेड़ों को पूरी तरह तोड़ दिया, जिससे आगामी सीजन की फसल पर भी संकट खड़ा हो गया है।

    सोमवार सुबह जब बागवान अपने बागीचों में पहुंचे तो तबाही का मंजर देखकर हैरान रह गए। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे भालू के आतंक से खेती-बाड़ी करना मुश्किल होता जा रहा है। लोगों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में जल्द पिंजरा लगाने और भालू को पकड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

    बागवानों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। उन्होंने विभाग से भालू को पकड़ने या क्षेत्र से दूर भगाने के लिए स्थायी समाधान निकालने की अपील की है।

    इस संबंध में वन मंडलाधिकारी रामपुर बुशहर गुर हर्ष सिंह ने कहा कि फील्ड से पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर क्या कदम उठाए जा सकते हैं, इस पर विभाग स्तर पर मंथन किया जाएगा।

    #AppleBelt #Bagwan #BearTerror #ForestDepartment #HimachalNews #himachalpradesh #PlumCrop #RampurBushahr #StoneFruits #Taklech
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleChamba Road Accident: ककीरा में खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी, पांच गुजरातियों समेत 6 की मौत
    Next Article रामपुर जिला परिषद चुनाव: चार वार्डों से 16 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन, कांग्रेस बागियों ने बढ़ाई सियासी हलचल
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: सड़क चौड़ीकरण के लिए 28 नवंबर को ज्यूरी में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

    November 27, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर की काशापाट व मुनिश पंचायतों में 32.50 लाख से बनेगें 10 महिला मंडल भवन

    November 24, 2026

    Rampur News: एक माह से बंद ब्यूनथल बस सेवा, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की परेशानी पर मौन क्यों है कांग्रेस सरकार? – राममूर्ति चौहान

    November 24, 2026

    Forest News: वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ललित भारती ने दी बधाई

    November 23, 2026

    Rampur News: रामपुर बाजार में तारों के जंजाल को व्यवस्थित करने की पहल, संबंधित विभागों के साथ बनाई कार्ययोजना

    November 21, 2026

    SJVNL: एसजेवीएन रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट का समापन

    November 18, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले के दौरान रचोली रूट पर ऑटो किराये में मनमानी, 70 के बजाय वसूले जा रहे 150 रुपये

    November 18, 2026

    Bear Attack: रामपुर वन मंडल में भालू का आतंक, महिला समेत दो लोगों पर हमला

    November 18, 2026

    SJVNL: रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट 2026-27 का शुभारंभ

    November 16, 2026

    Lavi Mela 2026: लवी मेला-2026: निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

    November 14, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में मतदाता जागरूकता को लेकर 16 नवंबर को होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं

    November 13, 2026

    NJHPS: स्वदेशी विनिर्माण के क्षेत्र में भारत स्थापित कर रहा नए कीर्तिमान : राज्यपाल

    November 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Himachal News: स्कूली खिलाड़ियों को अब रोजाना मिलेंगे 250 रुपये, शिक्षा निदेशालय ने बढ़ाई डाइट मनी

    October 14, 2026

    Kullu: मनाली-अलेउ-कुल्लू मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल, बाह्णु पुल की बहाली का कार्य युद्धस्तर पर

    August 30, 2025

    UNA : 1.50 लाख का बिल पास करने के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत लेते PWD का जेई गिरफ्तार

    August 5, 2026

    Bilaspur News : दीपावली पर रात 8 से 10 बजे तक ही चला सकेंगे पटाखे, डीएम ने जारी किए आदेश

    November 5, 2026

    Kinnaur: तिडोंग हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में श्रमिकों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन

    June 23, 2025

    Education: सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान में एनडीआरएफ ने विद्यार्थियों को सिखाए आपदा से बचाव के गुर

    August 19, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 3 0 2 4 5
    Users Today : 23
    Total Users : 130245
    Total views : 253828
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.