Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, September 21
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    State level workshop : भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार को घेरा: तानाशाही रवैया और भ्रष्टाचार पर तीखे वार

    बद्दी में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। श्रीकांत शर्मा, जयराम ठाकुर और डॉ. बिंदल ने कांग्रेस को झूठी गारंटी, तानाशाही और भाई-भतीजावाद की सरकार बताया। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सोलन जिले के बद्‌दी में भाजपा की कार्यशाला का शुभारंभ करते प्रदेश प्रभारी श्रीकांत।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, सोलन 

    हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्‌दी में बुधवार को शुरू हुई दो State level workshop में पहले दिन भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार को तानाशाही, भ्रष्ट और झूठी गारंटियों वाली सरकार बताया।

    भाजपा कभी राष्ट्रीय विरोधी ताकतों को स्वीकार नहीं करेगी : श्रीकांत

    State level workshop में श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा हमेशा राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलती है। भाजपा सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाती है और राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भारत अब एक नया भारत है जो किसी के दबाव में नहीं आएगा और आतंकवादियों व उनके समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने हिमाचल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल में तानाशाही चल रही है। सरकार की आलोचना करने वाले व्यक्तियों या मीडिया संस्थानों पर एफआईआर दर्ज कर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा एक ही परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है और डॉ. अंबेडकर जैसी महान हस्तियों को भी अपमानित करने से नहीं चूकी।

    हिमाचल में झूठ बोने वाली एक्सप्रेस चल रही : जयराम

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने State level workshop में कांग्रेस सरकार की गारंटियों को झूठी गारंटी का बंडल बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों के दौरान झूठे वादे करके जनता से वोट तो ले लिए, लेकिन सरकार बनने के बाद उन्हें ठंडे बस्ते में डाल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार वित्तीय संकट से जूझ रही है और कर्मचारियों का वेतन व ठेकेदारों का भुगतान तक नहीं कर पा रही, जिससे विकास कार्य ठप हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा सत्र में कांग्रेस सरकार को इन मुद्दों पर घेरा जाएगा।

    कांग्रेस ने प्रदेश को बर्बादी की ओर धकेला : बिंदल

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि तीन साल पहले झूठ और फरेब का आवरण ओढ़कर सत्ता में आई कांग्रेस ने प्रदेश को बर्बादी की ओर धकेल दिया है। 15 लाख बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का वादा करने वाली सरकार ने एक भी नौकरी नहीं दी, बल्कि 1.5 लाख पद समाप्त कर दिए। आरोप लगाया कि 2000 से अधिक संस्थान बंद किए गए, 28 लाख महिलाओं को 1500 रुपये महीना देने का वादा झूठा साबित हुआ और भारी कर्ज लेने के बावजूद विकास कार्य ठप पड़े हैं।आपदा प्रबंधन में भी भाई-भतीजावाद हावी रहा और हजारों परिवार आज भी बेघर हैं। भाजपा अब इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने की तैयारी कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : शकरोड़ी के पास ऑल्टो कार दुर्घटना, एक की मौत, दो घायल
    Next Article Shimla : शिक्षा मंत्री ने अंटी में किया पंचायत भवन का लोकार्पण, खेलों को बढ़ावा देने पर दिया जोर
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Hamirpur News : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- जनभावना नहीं, मनमर्जी से चल रही सरकार

    September 20, 2026

    Sirmaur : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर और कर्ज का नया रिकॉर्ड

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में युवा कांग्रेस की बैठक, नवनियुक्त जोन प्रभारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

    September 18, 2026

    BJP: भाजपा मंडल सराहन ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    September 14, 2026

    Mandi News : हिमकेयर योजना पर जयराम ठाकुर का हमला, बोले- घोटाला है तो साबित करके दिखाएं

    September 13, 2026

    Rampur Bushahr News: परिवहन निगमों के निजीकरण पर रोक की मांग, 21 सितंबर को सौंपेंगे ज्ञापन

    September 13, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा मंडल रामपुर की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर चर्चा

    September 12, 2026

    Kullu: किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ अक्टूबर में रामपुर में किसान सभा का राज्य स्तरीय सम्मेलन

    September 11, 2026

    BJP: शिमला जिला परिषद में भाजपा का परचम, 2027 के बदलाव का बजा बिगुल : भाजपा मंडल रामपुर

    September 10, 2026

    Shimla News: शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया अध्यक्ष और भरत कलांटा उपाध्यक्ष निर्वाचित

    September 10, 2026

    Rampur Bushahr: सिटी जोन रामपुर की विशेष बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन

    September 10, 2026

    Rampur Bushahr: शपथ पत्र और पावर ऑफ अटॉर्नी शुल्क बढ़ाना जनविरोधी : कौल सिंह नेगी

    September 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 7 0 4
    Users Today : 2
    Total Users : 123704
    Total views : 243354
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.