Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 15
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kinnaur: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भावा वैली में 8 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    बागवानी व राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी किन्नौर प्रवास के दौरान ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर

    राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के निचार उपमंडल की ग्राम पंचायत यांगपा-2 में लगभग 8 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

    उन्होंने 1 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पंचायत भवन यांगपा-2 तथा 83 लाख रुपए से निर्मित कुलदेव नारायण सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मंत्री ने निर्माणाधीन भगवती मंदिर के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया और स्थानीय जनता की मांगों को प्राथमिकता देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

    बागवानी व राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का स्वागत करते छात्र

    इसके उपरांत मंत्री ने काफनू पंचायत में निर्मित हेल्थ वेलनेस सेंटर, 55 लाख रुपए की लागत से बने राजकीय प्राथमिक पाठशाला काफनू के अतिरिक्त भवन और सामुदायिक शौचालय ब्लॉक काफनू का लोकार्पण किया। साथ ही 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बास्केटबॉल कोर्ट काफनू तथा 95 लाख रुपए की लागत से पंचायत भवन काफनू का शिलान्यास किया।

    राजस्व मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काफनू को ₹50,000 की अनुदान राशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को क्रमशः ₹15,000, ₹10,000, और ₹7,000 की नकद पुरस्कार राशि भी प्रदान की।

    मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय जिलों सहित राज्यभर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए हिमाचल प्रदेश राहत मैनुअल में संशोधन किया गया है ताकि प्रभावितों को शीघ्र सहायता मिल सके।

    उन्होंने बताया कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न लागू किया जा रहा है और पहली कक्षा से इंग्लिश मीडियम को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ सकें।

    जनजातीय विकास मंत्री ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम-2006, नोतोड़ अधिनियम-1968, सूचना का अधिकार अधिनियम-2005, मनरेगा-2005, और मिड-डे मील योजना कांग्रेस सरकार की जनहितैषी नीतियों का परिणाम हैं। उन्होंने बताया कि मनरेगा के अंतर्गत कार्य दिवस बढ़ाकर 150 कर दिए गए हैं, जिससे ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाया जा सके।

    बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बागवान हितैषी नीतियों पर काम कर रही है। यूनिवर्सल कार्टन नीति के माध्यम से सीमांत बागवानों की आर्थिकी को मजबूत किया गया है और किसानों-बागवानों की आय दोगुनी करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

    इसके बाद मंत्री ने यांगपा-1 ग्राम पंचायत में काफनू-यांगपा सड़क पर 2 करोड़ 10 लाख रुपए से बने 120 फीट लंबे बैली ब्रिज, रालो सड़क पर भावा खड्ड में 2 करोड़ 30 लाख रुपए से बने बैली ब्रिज, 10 लाख रुपए से बने मुख्य प्रवेश द्वार यांगपा-1, 7 लाख रुपए की लागत से निर्मित बैठक स्थल सहित सामुदायिक भवन, और 5 लाख रुपए की लागत से बने नाग मंदिर स्नानगृह का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

    #BhawaValley #EducationReforms #HimachalNews #himachalpradesh #Horticulture #JagatSinghNegi #KinnaurDevelopment #PublicWelfare #RuralDevelopment #SukhuGovernment
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: विक्रमादित्य सिंह ने शिंगला शक्तिपीठ में की पूजा-अर्चना, क्षेत्र में विकास कार्यों को मिलेगा नया आयाम
    Next Article दैनिक राशिफल : Friday, November 14, 2025
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

    July 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 0 2 0
    Users Today : 19
    Total Users : 123020
    Total views : 242137
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.