Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Dharamshala: विधायक निधि रोक और भ्रष्टाचार पर विधानसभा में जयराम ठाकुर का हमला, BJP ने किया वॉकआउट

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    धर्मशाला में विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन करते नेता प्रतिपक्ष व अन्य

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, धर्मशाला

    पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल ने विधानसभा परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार से तुरंत विधायक निधि जारी करने की मांग उठाई। सभी विधायक नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय से बैनर और तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए विधानसभा गेट तक पहुंचे।

    जयराम ठाकुर ने मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री बजट में विधायक निधि बढ़ाने की घोषणा करते हैं, लेकिन महीनों से निधि का पैसा जारी नहीं किया गया, जिससे विकास कार्य ठप पड़े हैं। आपदा के समय यह निधि तत्काल राहत का साधन थी, जो अब पूरी तरह बंद है। BJP विधायकों द्वारा विभागों को लिखी चिट्ठियों के बावजूद बजट नहीं पहुंचा, जिससे जनता परेशान है।

    उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि ट्रेजरी भुगतान रोककर कमीशनखोरी का रैकेट चलाया जा रहा है। सरकार के करीबी लोग ‘सुविधा शुल्क’ लेकर ठेकेदारों के बिल पास करा रहे हैं। जो ठेकेदार रिश्वत नहीं दे पा रहे, उन्हें अपने परिवार और बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज तक लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और अराजकता बढ़ती जा रही है। ओपीएस प्रकरण पर उन्होंने कहा कि सरकार झूठ फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। BJP विधायकों द्वारा बोले गए बयानों को गलत तरीके से काट-छांटकर ओपीएस से जोड़कर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास गिनाने योग्य एक भी उपलब्धि नहीं, इसलिए झूठ और दुष्प्रचार का सहारा लिया जा रहा है।

    पंचायत चुनाव को लेकर मंत्री के जवाब से असंतुष्ट BJP विधायक दल ने सदन से वॉकआउट किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने चुनाव से बचने के लिए आपातकाल लगाया था, उसी तरह मुख्यमंत्री सुक्खू पंचायत चुनाव से बचने के लिए आपदा प्रबंधन एक्ट लागू कर रहे हैं, जबकि आपदा प्रभावितों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

    उन्होंने सरकार द्वारा अपने तीन साल पूरे होने पर जश्न मनाने पर भी सवाल उठाया और कहा कि प्रशासन की पूरी मशीनरी जश्न की तैयारियों में लगी है जबकि आपदा प्रभावित प्रदेश मदद का इंतजार कर रहा है। कर्मचारी वेतन को लेकर सड़कों पर हैं, पेंशनधारी अपने बिलों के भुगतान के लिए धरने दे रहे हैं, और सरकार जश्न में व्यस्त है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि BJP विधायक दल सदन में किसी मंत्री की बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को अवगत करवाया कि मर्यादा के विरुद्ध आचरण करने वाले मंत्रियों का भाजपा बहिष्कार करेगी।

    आपदा राहत पर बोलते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि BJP के कार्यकर्ताओं ने कंधों पर राहत सामग्री उठाकर आपदा प्रभावितों तक पहुंचाई, जबकि कांग्रेस नेता आपदा में ठीक हुई सड़कों के भुगतान अपने नाम करवाने में लगे थे। उन्होंने कहा कि जिन्होंने अपनी जेब से एक चवन्नी भी नहीं दी, वे किस मुंह से आपदा राहत का हिसाब मांग रहे हैं।

    #BJPProtest #DisasterManagementAct #HimachalAssembly #HimachalPolitics #JairamThakur #OPS #PanchayatChunav #PoliticalNews #SukhuGovt #VidhayakNidhi
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: आनी में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती: 06 दिसंबर तक करें आवेदन
    Next Article दैनिक राशिफल : Friday, November 28, 2025
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर-ननखड़ी में सी-ग्रेड सेब खरीद शुरू न होने पर भाजपा का सरकार पर हमला, हिमफेड की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

    August 7, 2026

    Rampur Bushahr: एलएचईपी प्रभावित किसानों ने लंबित मांगों पर तेज किया आंदोलन, 10 अगस्त के जेल भरो प्रदर्शन की बनाई रणनीति

    August 5, 2026

    Shimla : राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर मंथन

    August 5, 2026

    Shimla: विकास यात्रा पर जयराम ठाकुर का सवाल, बोले- सिर्फ सुक्खू सरकार का नहीं, सभी का योगदान दिखाएं

    August 4, 2026

    Shimla : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला: विश्वविद्यालयों की फीस बढ़ाकर छात्रों और अभिभावकों को कर रही परेशान

    August 4, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

    July 31, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में कांग्रेस की विरोध रैली, नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर केंद्र सरकार को घेरा

    July 27, 2026

    Shimla : जयराम का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: विदाई का बिगुल बज चुका, जनआंदोलन से सड़कों पर उतरेगी भाजपा

    July 25, 2026

    CPM: एचआरटीसी रामपुर डिपो में टायरों का संकट, सीपीएम ने सरकार पर साधा निशाना

    July 18, 2026

    Shimla : हिमाचल भाजपा ने 17 जिलों के प्रभारी और सह-प्रभारी किए नियुक्त; चेतन बरागटा को IT विभाग की कमान

    July 16, 2026

    Shimla : भाजपा ने चार्जशीट और जन आंदोलन समिति का किया गठन; जयराम, अनुराग समेत दिग्गज संभालेंगे मोर्चा

    July 16, 2026

    Rampur Bushahr: हर माह दूध की पेमेंट में देरी, कैसे चलाएं घर का खर्च: कौल सिंह नेगी

    July 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 6 1 2
    Users Today : 3
    Total Users : 118612
    Total views : 234940
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.