Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Kangra: “छात्रों की आवाज़ कुचलने के लिए लाठियां चलीं”—नैंसी अटल का सरकार पर बड़ा आरोप

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    एबीवीपी के कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने विधानसभा घेराव के दौरान छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज को सुक्खू सरकार की “क्रूर, दमनकारी और लोकतंत्र विरोधी मानसिकता” करार दिया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की आवाज़ उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन सरकार ने पुलिस के बल प्रयोग से इस अधिकार का गला घोंट दिया।

    नैंसी अटल ने आरोप लगाया कि लाठीचार्ज के दौरान कई छात्राओं को लातों और डंडों से मारा गया, जिसमें दर्जन से अधिक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना सरकार के असली चेहरे को उजागर करती है।

    उन्होंने कहा कि बीते तीन वर्षों में सरकार ने युवाओं को सिर्फ परेशान किया है—

    • शिक्षा व्यवस्था को कमजोर किया गया,

    • विश्वविद्यालयों को नेतृत्वहीन छोड़ा गया,

    • रोजगार के नाम पर झूठे वादे किए गए,

    • कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई,

    • नशा माफिया बेलगाम हो चुके हैं।

    प्रदेश मंत्री ने कहा कि छात्र संघ चुनाव बहाल न करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के विस्तार की मांग को लगातार ठुकराया जा रहा है। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर और नौनी विश्वविद्यालय वर्षों से स्थायी कुलपतियों के बिना चल रहे हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला परिसर का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो पाया है। 30 करोड़ रुपये जमा न करना सरकार की गैर-गंभीरता को दर्शाता है। नई शिक्षा नीति का सही तरीके से क्रियान्वयन न होना और विश्वविद्यालयों की गिरती बुनियादी ढांचा व्यवस्था उच्च शिक्षा पर सीधा प्रहार है।

    उन्होंने कहा कि 5 लाख नौकरियों के वादे का झूठा सपना दिखाकर सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया है। जब अभाविप कार्यकर्ताओं ने इन मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से विधानसभा का घेराव किया, तो सरकार ने संवाद के बजाय दमन का रास्ता चुना।

    नैंसी अटल ने अंतिम चेतावनी देते हुए कहा—
    “विद्यार्थी परिषद अब सड़कों से लेकर सदन तक इस सरकार को चैन से नहीं बैठने देगी। यदि हमारी मांगें तुरंत पूरी नहीं हुईं, तो आने वाले दो वर्ष सरकार के लिए सबसे कठिन होंगे।”

    #ABHP #ABVPHimachal #EducationCrisis #HimachalNews #HimachalPolitics #LathiChargeOnStudents #StudentProtest #StudentSafety #SukkhuGovernment #YouthVoice
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर सृष्टि वर्मा का अंतर्राष्ट्रीय ट्रायल के लिए चयन
    Next Article Shimla: पटवारियों को ज्वलंत मुद्दों की सूचना तुरंत देना अनिवार्य — उपायुक्त अनुपम कश्यप
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kullu: 412 मेगावाट परियोजना प्रभावित किसानों का निरमंड में प्रदर्शन, लंबित रॉयल्टी और मुआवजे की मांग

    August 26, 2026

    Rampur Bushahr: चुन्नी लाल रामपुर के अध्यक्ष, शिमला जिले में कांग्रेस एससी विभाग के छह ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

    August 25, 2026

    Health: खनेरी अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर भाजपा नेता कौल सिंह ने सरकार को घेरा

    August 25, 2026

    Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में सफाई कर्मचारियों से अतिरिक्त काम करवाने का विरोध

    August 24, 2026

    BJP: नरैन-ब्रांदली और बरदाश-ब्रांदली सड़क की बदहाली पर भाजपा ने जताई चिंता

    August 22, 2026

    NSUI: फीस वृद्धि के खिलाफ NSUI ने उठाई विद्यार्थियों की आवाज, मुख्यमंत्री ने फीस कम करने के दिए निर्देश

    August 21, 2026

    BCC: रामपुर में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर, कार्यकारिणियों के गठन की तैयारी

    August 21, 2026

    Himachal Congress: काम नहीं कर सकते तो खुद पद छोड़ दें, कांग्रेस का पदाधिकारियों को दो टूक संदेश

    August 21, 2026

    Sirmaur : एक लाख सरकारी नौकरियां और पांच लाख रोजगार की गारंटी झूठी निकली : डॉ. बिंदल

    August 20, 2026

    Shimla : भाजपा सांसदों को सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं, सरकार अपने तीन साल के विकास का हिसाब दे : सुरेश कश्यप

    August 20, 2026

    Rampur Bushahr: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    August 20, 2026

    Mandi: कुर्सी बचाने के लिए गांधी परिवार के पिछलग्गू बने हुए हैं मुख्यमंत्री सुक्खू: जयराम ठाकुर

    August 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 0 6 7 3
    Users Today : 210
    Total Users : 120673
    Total views : 238060
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.