रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की रूपी पंचायत के गुर्गुरी गांव की प्रियांसी खोजान का दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में MBBS प्रथम वर्ष में चयन हुआ है। सफलता के बाद प्रियांसी ने अपने पिता-माता को विशेष धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा के बिना यह सफर संभव नहीं था। प्रियांसी ने अपने शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों ने उन्हें केवल पढ़ाया ही नहीं बल्कि सही दिशा भी दिखाई। प्रियांसी ने कहा कि अनुशासन, एकाग्रता और दृढ़ निश्चय से हर मंजिल पाई जा सकती है।
