Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, September 7
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: लवी मेला मैदान खाली कराने उतरे एसडीएम, दो घंटे में दुकानें हटाने की चेतावनी

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 27, 2025Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    लवी मेला मैदान पहुंचे एसडीएम रामपुर, व्यापारियों से कहा जल्द खाली करें मैदान

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर 

    अंतरराष्ट्रीय लवी मेला मैदान को खाली कराने के लिए प्रशासन ने शनिवार को सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। मेला कमेटी के सचिव एवं उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी स्वयं पुलिस और नगर परिषद की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को मेला मैदान व सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू करवाई।

    प्रशासन की ओर से पहले ही दुकानदारों को 25 दिसंबर तक मेला मैदान और सड़कें खाली करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कई दुकानदार वहां डटे रहे। निर्देशों की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए 27 दिसंबर को एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर सख्ती दिखाई। एसडीएम ने व्यापारियों को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि सभी दुकानदार दो घंटे के भीतर अपनी दुकानें स्वयं हटाकर निर्धारित स्थानों पर ले जाएं, अन्यथा प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। पुलिस और नगर परिषद कर्मचारियों की मौजूदगी में दुकानों को हटाया गया। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने असहमति जताई, लेकिन प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए किसी भी तरह की ढील देने से साफ इनकार कर दिया।

    एसडीएम ने स्पष्ट किया कि सड़क और मेला मैदान को तुरंत खाली किया जाए, अन्यथा नियमों का उल्लंघन करने वालों का सामान जब्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई जनहित में की जा रही है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर दुकानों के लगे रहने से रामपुर शहर में बीते कुछ दिनों से ट्रैफिक की गंभीर समस्या बनी हुई है। बढ़ी भीड़ के कारण ग्रामीण रूटों पर चलने वाली बसें घंटों देरी से चल रही हैं, जिससे दूर-दराज क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    प्रशासन का कहना है कि मेला मैदान और सड़कें पूरी तरह खाली होते ही यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जाएगा, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी। एसडीएम ने दो टूक कहा कि आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

    #HimachalNews #LaviMela #MelaGroundVacated #RampurBushahr #RamPurNews #SDMAction #TrafficProblem
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: नदियों-नालों के हाई फ्लड लेवल क्षेत्रों में प्रवेश पर प्रतिबंध, जिला दण्डाधिकारी ने जारी किए आदेश
    Next Article Rampur Bushahr: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी में व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: राजेश कुमार चंदेल ने नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन का किया निरीक्षण

    September 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण

    September 6, 2026

    Rampur Bushahr: शिक्षक दिवस पर SDPI के विद्यार्थियों से विकेश चौहान ने किया संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

    September 6, 2026

    Shimla : रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Rampur Bushahr: शिक्षक दिवस पर सेवा की अनूठी मिसाल, खनेरी अस्पताल में शिक्षकों ने परोसा लंगर

    September 5, 2026

    Rampur Bushahr: आर्यावर्त इंस्टीट्यूट रामपुर में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    September 5, 2026

    Rampur Bushahr : तकलेच में अंडर-19 छात्रा टूर्नामेंट का आगाज, 27 स्कूलों की 411 छात्राएं दिखाएंगी दम

    September 2, 2026

    Rampur Bushahr : आज और कल रामपुर नप कार्यालय में जमा होंगे पानी के बिल

    September 2, 2026

    Rampur Bushahr : 13-14 अक्टूबर को रामपुर में होगा किसान सभा का राज्य सम्मेलन

    September 1, 2026

    Rampur Bushahr : विज्ञान चार्ट और मॉडल प्रदर्शनी में डीपीएस झाकड़ी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

    September 1, 2026

    Shimla : मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती, रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू

    September 1, 2026

    Rampur Bushahr: एनएच-05 पर रामपुर में 539 अतिक्रमण चिह्नित, 66 कबाड़ वाहन भी बन रहे यातायात में बाधा

    August 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 8 8 0
    Users Today : 62
    Total Users : 121880
    Total views : 240192
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.