Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
राजनीति

Shimla: मनरेगा का नाम बदलना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान: रोहित ठाकुर

ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई की संगठनात्मक बैठक में मनरेगा के विषय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत रोष रैली एवं जनसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने मनरेगा योजना का नाम बदलकर न केवल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का घोर अपमान किया है, बल्कि इस ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी योजना को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर करने का भी प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह नीति गरीब-विरोधी और मजदूर-विरोधी सोच को उजागर करती है।

रोहित ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार एक सोची-समझी रणनीति के तहत ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और असहाय वर्ग से काम के अधिकार को छीनने का प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रदेश की जनता से इस जनविरोधी कदम के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीब, मजदूर और असहाय वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और भविष्य में भी इससे पीछे नहीं हटेगी।

मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के प्रभारी एवं जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी विजय चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व की यूपीए सरकार द्वारा ग्रामीण गरीबों और मजदूरों को रोजगार की गारंटी देने के उद्देश्य से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा का नाम बदलना भाजपा की जनविरोधी और तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को धीरे-धीरे कमजोर कर रोजगार के संवैधानिक अधिकार को अनुग्रह में बदल दिया है।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस सहित कांग्रेस के विभिन्न संगठनात्मक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#BJP #Congress #himachalpradesh #JubbalKotkhai #MahatmaGandhi #MNREGA #Politics #RohitThakur #RuralEmployment #SaveMNREGA
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleBilaspur: घुमारवीं में राष्ट्रीय अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता 1-5 फरवरी को आयोजित
Next Article दैनिक राशिफल 22 जनवरी 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: वीबी-जी रामजी योजना पर मुख्यमंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं : राकेश डोगरा

June 28, 2026

Rampur Bushahr: एसजेवीएन परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी, मांगों पर वार्ता न होने से बढ़ा रोष

June 19, 2026

Rampur Bushahr: कैन में पेट्रोल-डीजल न मिलने से ठप हो रहे कृषि कार्य, सरकार दे राहत: कौल सिंह नेगी

June 16, 2026

Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप, मरीजों की बढ़ी परेशानी; कौल सिंह नेगी

June 14, 2026

Rampur Bushahr: जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी सीपीआई(एम), संगठन विस्तार का लिया संकल्प

June 12, 2026

BJP: भाजपा मंडल रामपुर ने “विकसित भारत संकल्प” अभियान को लेकर बनाई रणनीति, 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

June 8, 2026

Shimla : हार की बौखलाहट में जनादेश और जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रही सरकार : जयराम ठाकुर

June 7, 2026

Rampur bushahr: ननखड़ी कॉलेज का विलय छात्र विरोधी फैसला, सरकार तुरंत वापस ले निर्णय: कौल सिंह

June 6, 2026

Shimla : हिमाचल के 4 नगर निगमों में मेयर पद 5 साल के लिए अनारक्षित, अधिसूचना जारी

June 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 2 7
Users Today : 11
Total Users : 113827
Total views : 226682
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.