Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित
    • Double Death Case : युवक ने युवती की हत्या के बाद खुद फंदा लगाकर की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
    • दैनिक राशिफल 24 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड कॉलेज नोगली में शहीदी दिवस मनाया गया
    • Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे
    • Rampur Bushahr: ग्राम नरैण में FMD-जागरूकता एवं पशु स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन
    • Shimla: बसंतपुर में बिहार के युवक का शव बरामद, साथियों पर हत्या का आरोप
    • Shimla: नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों की होगी जांच, “ड्रग फ्री हिमाचल” ऐप से जागरूक होंगे छात्र
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kangra: मुख्यमंत्री सुक्खू ने सुलह की महिलाओं को 1500 रुपये, भवारना को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJanuary 22, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सुलह विधानसभा क्षेत्र में जनता को संबोधित करते मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगडा

    कांगड़ा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के सुलह विधानसभा क्षेत्र की सभी पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 1500 रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने सुलह में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड का डिवीजन खोलने और भवारना को नगर पंचायत बनाने की भी घोषणा की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कांगड़ा जिले के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है और प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दिया जा रहा है। एयरपोर्ट के विस्तार से क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि और पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे युवाओं को बाहर नौकरी की आवश्यकता नहीं होगी और उन्हें स्थानीय रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।

    सुलह में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सरकारी क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि अग्निवीर योजना के तहत सेना से बाहर हुए युवाओं को 800 पुलिस कांस्टेबल भर्ती में शामिल किया जाएगा, साथ ही उन्हें ओपीएस के माध्यम से 58 वर्ष तक नौकरी की सुविधा भी मिलेगी।

    मुख्यमंत्री ने शिक्षा सुधार के प्रयासों पर जोर देते हुए कहा कि पिछली भाजपा सरकार के दौरान हिमाचल प्रदेश शिक्षा के स्तर में 21वें स्थान पर था। वर्तमान सरकार की कोशिशों से राज्य अब गुणात्मक शिक्षा के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई शुरू की गई और अब 200 से अधिक स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया जा रहा है।

    स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की दिशा में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक साल के भीतर टांडा मेडिकल कॉलेज, पालमपुर अस्पताल और सभी जोनल अस्पतालों में एम्स जैसी तकनीक उपलब्ध होगी। डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है और सभी पीएचसी में छह महीने के भीतर चिकित्सक और मेडिकल कॉलेजों में स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैनात किए जाएंगे।

    भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार को वर्तमान सरकार से 50 हजार करोड़ रुपये अधिक मिले, लेकिन उनका सदुपयोग नहीं किया गया। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भी आश्वासन दिया और कहा कि राज्य सरकार गरीब, अनाथ, विधवा और दिव्यांग वर्ग के लिए लगातार योजनाएं चला रही है।

    कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के उत्पादों को बेहतर मूल्य दिया जा रहा है, जैसे गेहूं 60 रुपये और मक्की 40 रुपये प्रति किलो। कांगड़ा के ढगवार में अत्याधुनिक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जा रहा है और कच्ची हल्दी के बेहतर मार्केटिंग प्रयास किए जा रहे हैं।

    कार्यक्रम में राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी और नेता उपस्थित थे, जिनमें आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा, विधायक आशीष बुटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा, और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। मुख्यमंत्री ने चिट्टे के खिलाफ जन-जागरूकता की शपथ भी दिलाई।

    सुलह विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करते मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री ने सुलह विधानसभा क्षेत्र को दी 76.41 करोड़ रुपये की सौगात

    नए तहसील कार्यालय सुलह का उद्घाटन

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के सुलह विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान नए तहसील कार्यालय सुलह का लोकार्पण किया।

    प्रमुख सड़क और पुल परियोजनाओं का लोकार्पण

    • हमीरपुर-दृसुजानपुर-धृराल-दृमरांडा मार्ग पर मौल खड्ड पर 12.57 करोड़ रुपये की लागत से दो लेन पुल का लोकार्पण।

    • मलाग से मलाहा लिंक रोड पर मौल खड्ड पर 3.57 करोड़ रुपये से निर्मित पुल का लोकार्पण।

    स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा सुविधाओं का उद्घाटन

    • धीरा में 10.82 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित संयुक्त कार्यालय भवन।

    • धीरा में 5.02 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन।

    • खरूल में 16 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य उप-केंद्र भवन।

    • भोडा में 15 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य उप-केंद्र भवन।

    • कोना में 25 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य उप-केंद्र भवन।

    • सुलह में 89 लाख रुपये की लागत से पशु चिकित्सालय भवन।

    • मूंधी में 49 लाख रुपये की लागत से पशु औषधालय भवन।

    • राजकीय उच्च विद्यालय भट्टु समूला में 50 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त आवासीय सुविधा।

    पेयजल आपूर्ति योजनाओं का उद्घाटन

    • तहसील पालमपुर में झरेत राजहूं और परौर खरोत के जल वितरण प्रणाली सुधार के 5.45 करोड़ रुपये।

    • भावरना और भेडू महादेव ब्लॉक के कुछ हिस्सों और घलून (मलनून) सहित परौर एवं अन्य गांवों के लिए 31.69 करोड़ रुपये की जल आपूर्ति योजना।

    नए निर्माण और आधारशिला कार्यक्रम

    • गल्लू भोडा से शिवनगर मार्ग पर मौल खड्ड पर 2.87 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण।

    • तहसील धीरा में चौधरी तारा चंद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गग्गल में 2 करोड़ रुपये की लागत से अतिरिक्त परिसर की आधारशिला।

    #BhwarnaNagarPanchayat #CM_Sukhu #HealthcareReforms #himachalpradesh #IndiraGandhiSukhSamman #KangraDevelopment #Sulah #WomenEmpowerment
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026

    Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

    March 23, 2026

    State Level Nalwari Fair : बिलासपुर में वॉल पेंटिंग में दिखा हुनर, जलमग्न भंजवाणी पुल की प्रतिकृति ने खींचा ध्यान

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    March 22, 2026

    Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश

    March 22, 2026

    Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा

    March 21, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : 1 करोड़ के LSD नशे की तस्करी मामले में निलंबित STF के चारों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 1 6 8
    Users Today : 39
    Total Users : 101168
    Total views : 204895
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.