Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: बसंतपुर में बिहार के युवक का शव बरामद, साथियों पर हत्या का आरोप
    • Shimla: नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों की होगी जांच, “ड्रग फ्री हिमाचल” ऐप से जागरूक होंगे छात्र
    • Dharamshala : महिला पर जानलेवा हमले के दोषी को 10 साल की सजा, ₹44 हजार जुर्माना
    • दैनिक राशिफल 23 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Mandi : सुंदरनगर का सात दिवसीय नलवाड़ एवं किसान मेला शुरू, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ
    • State Level Nalwari Fair : बिलासपुर में वॉल पेंटिंग में दिखा हुनर, जलमग्न भंजवाणी पुल की प्रतिकृति ने खींचा ध्यान
    • Himachal Budget 2026: Group-B कर्मचारियों के वेतन डिफर पर विरोध, DA पर भी उठे सवाल
    • Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: चार घंटे के धरने के बाद हरकत में आया मिल्क प्लांट प्रबंधन, किसानों से दूध लेने को हुआ तैयार

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJanuary 29, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    मिल्क प्लांट दत्तनगर परिसर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते दुध उत्पादक

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    रामपुर के दत्तनगर स्थित मिल्क प्लांट में पिछले छह दिनों से दूध का संग्रहण न होने के कारण दुग्ध उत्पादकों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा था। इस गंभीर समस्या को लेकर वीरवार को दुग्ध उत्पादक संघ ने मिल्क प्लांट परिसर में करीब चार घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। किसानों के लगातार दबाव और विरोध के बाद आखिरकार मिल्क प्लांट प्रबंधन ने दूध संग्रहण शुरू करने पर सहमति जताई।

    दुग्ध उत्पादक संघ का कहना है कि दूध न उठाए जाने से किसानों का रोज़ाना उत्पादन बर्बाद हो रहा था, जिससे उनकी आजीविका पर सीधा असर पड़ा। संघ ने इस मुद्दे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि सरकार द्वारा दूध के समर्थन मूल्य में वृद्धि किए जाने के बाद कई गरीब किसानों ने कर्ज लेकर गायें खरीदी हैं, लेकिन दूध न बिक पाने की स्थिति में वे अब बैंकों की किश्तें चुकाने में असमर्थ हो रहे हैं। इससे किसानों में गहरी चिंता और असंतोष का माहौल बना हुआ है।

    दुग्ध उत्पादक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में दूध संग्रहण में इस तरह की लापरवाही दोहराई गई, तो संघ सरकार और मिल्क फेडरेशन के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करने को मजबूर होगा। संघ की मांग है कि दूध संग्रहण की प्रक्रिया को नियमित और स्थायी रूप से सुचारु किया जाए, ताकि किसानों को दोबारा ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।

    इस धरना-प्रदर्शन में प्रेम चौहान, पूरन ठाकुर, रणजीत ठाकुर, तुलाराम, सुभाष, हेमराज हंगता, मोहन नेगी, दिलीप बिष्ट, मिलाप नेगी, ताबे राम, सुषमा, रीत और सुनील शर्मा सहित कई दुग्ध उत्पादक मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर किसानों के हितों की रक्षा की मांग की।

    #DugdhUtpadak #FarmerIssues #KisanAndolan #MilkCollection #MilkPlantProtest #RampurMilkPlant #UttarakhandNews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    March 22, 2026

    Shimla : हिमाचल को ‘नो रिटर्न’ की स्थिति में पहुंचा रही कांग्रेस सरकार : डॉ. बिंदल

    March 20, 2026

    Rampur Bushahr: कौल सिंह नेगी ने कांग्रेस सरकार की 20 लीटर दूध खरीद नीति को पशुपालक विरोधी बताया

    March 18, 2026

    Shimla: भाजपा की रणनीति तैयार, हर बूथ तक पहुंचेंगी केंद्र सरकार की योजनाएं

    March 18, 2026

    Shimla: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, पैसा कहां गया: जयराम ठाकुर का सवाल

    March 16, 2026

    Rampur Bushahr: दत्तनगर में दूध उत्पादकों का चक्का जाम: भुगतान में देरी और मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन

    March 16, 2026

    Shimla : विजिलेंस को RTI से बाहर करने पर सियासत गरम, विपक्ष ने जताया विरोध

    March 16, 2026

    झाकड़ी में एसजेवीएन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का आठवां सम्मेलन, 49 सदस्यीय कमेटी का गठन

    March 8, 2026

    AI Impact Summit 2026 विवाद : मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : रणधीर

    February 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 0 6 5
    Users Today : 96
    Total Users : 101065
    Total views : 204720
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.