ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in
राजनीति

{{post_title}}

{{post_meta key:_wplt_news_summary}}

By {{author_meta key:display_name|link:author_archive}}
{{post_date dateFormat:F j, Y g:i A|type:modified}}
---Advertisement---

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस की प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के युवाओं को केवल झूठे वादे और अपमान दिए हैं, जबकि एक भी पक्की सरकारी नौकरी नहीं दी गई।

नाहन में भाजपा युवा मोर्चा के सम्मलेन में भाग लेते कार्यकर्ता।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2022 विधानसभा चुनावों के दौरान दावा किया था कि सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरियां और पांच लाख रोजगार दिए जाएंगे। युवाओं ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के वचनों पर भरोसा किया और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद एक भी युवा को स्थायी सरकारी नौकरी नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों की भावनाओं के साथ खुला खिलवाड़ किया। न केवल सरकारी नौकरियां नहीं दी गईं, बल्कि करीब 1.50 लाख रिक्त पद समाप्त कर दिए गए और लगभग 10 हजार लोगों को नौकरी से बाहर कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि वन मित्र, रोगी मित्र और पशु मित्र जैसी अस्थायी योजनाओं के जरिए युवाओं का भविष्य असुरक्षित बना दिया गया। अप्रेंटिस योजना लागू कर स्थायी रोजगार की उम्मीदों पर पानी फेर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरियां भाई-भतीजावाद की भेंट चढ़ गईं और निजी क्षेत्र के रोजगार भी लगभग समाप्त हो चुके हैं । आज युवा 8 से 10 हजार रुपये की नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। पिछले तीन वर्षों से युवा सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार के किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति ने उनकी सुध नहीं ली है।  भर्ती परीक्षाएं तक नहीं निकाली जा रही हैं, जिससे वर्षों से तैयारी कर रहे युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। प्रदेश का युवा अब पूरी तरह आक्रोशित है और आने वाले समय में कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुका है।

#ARBTimes #IndiaWins #BJP #BJPMorcha #CongressGovernment #GovernmentJobs #HimachalPolitics #PoliticalNews #PriyankaGandhi #RajivBindal #SukhvinderSinghSukhu #YouthProtest #YuvaMorcha

{{author_meta key:display_name|link:author_archive}}

{{author_meta key:description}}

Join WhatsApp

Join Now

Related Stories

Leave a Comment