Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
अदालत

ओबीसी आयोग के मुख्यालय को शिमला से शिफ्ट करने पर SC का बड़ा फैसला, HC की रोक रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल ओबीसी आयोग का मुख्यालय शिमला से धर्मशाला शिफ्ट करने पर हाईकोर्ट की रोक हटाई, कहा– यह सरकार का नीतिगत निर्णय है।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 10, 2026Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के उस अंतरिम आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (OBC आयोग) के मुख्यालय को शिमला से धर्मशाला स्थानांतरण पर रोक लगाई गई थी। शीर्ष अदालत ने साफ कहा कि किसी आयोग या संस्था के मुख्यालय का स्थानांतरण सरकार का नीतिगत निर्णय है और ऐसे मामलों में न्यायिक हस्तक्षेप सीमित दायरे में ही होना चाहिए।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला न्यायिक समीक्षा के दायरे में नहीं आता। अदालत ने टिप्पणी की कि जब तक किसी प्रशासनिक या नीतिगत फैसले से मौलिक अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन न हो, तब तक न्यायालयों को ऐसे मामलों में हस्तक्षेप से बचना चाहिए। पीठ ने यह भी कहा कि राज्य सरकार का जवाब दाखिल होने से पहले ही हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाना समझ से परे है।

हाईकोर्ट की रोक खत्म, सरकार को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के स्थगन आदेश को निरस्त करते हुए राज्य सरकार को OBC आयोग मुख्यालय स्थानांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी। अदालत ने कहा कि मुख्यालय धर्मशाला या किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर शिफ्ट किया जा सकता है। हालांकि यह व्यवस्था हाईकोर्ट में लंबित याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी। राज्य सरकार ने दलील दी कि जिन कर्मचारियों को कठिनाई होगी, उन्हें धर्मशाला भेजना अनिवार्य नहीं होगा। शिमला कार्यालय कैंप ऑफिस के रूप में कार्य करता रहेगा। कांगड़ा जिले और आसपास के क्षेत्रों में पिछड़े वर्ग की आबादी अधिक है, इसलिए मुख्यालय को वहां स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है।

यह है पूरा मामला

9 जनवरी को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आयोग के एक पूर्व सदस्य की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए स्थानांतरण के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी थी। याचिकाकर्ता ने दलील दी थी कि शिमला स्थित मौजूदा कार्यालय के लिए 99 वर्षों की लीज पर करीब 22 लाख खर्च किए गए हैं। आयोग में कर्मियों की संख्या सीमित होने के कारण स्थानांतरण से वित्तीय और प्रशासनिक बोझ बढ़ने की आशंका है।

#ARBtimes #Dharamshala News #Himachal Pradesh #Shimla News Government Policy Decision High Court Order OBC Commission OBC आयोग मुख्यालय Supreme Court
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleOnline Banking Fraud : UPI से 3 लाख की ठगी, ऑनलाइन बैंकिंग खाते से उड़ाई रकम
Next Article हिमाचल पुलिस सख्त : नंबर प्लेट और टायर मॉडिफिकेशन पर 10,000 तक चालान
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: समय से पहले नहीं भंग होंगी पांगी और लाहौल-स्पीति की पंचायतें, सरकार के फैसले पर रोक

July 2, 2026

Kangra : स्कूल के पास चरस और इलेक्ट्रॉनिक कांटे के साथ पकड़ा गया था तस्कर, कोर्ट ने सुनाई कठोर कारावास की सजा

July 2, 2026

Kullu: 3.6 किलो चरस बरामदगी मामले में दोषी को 14 साल के कठोर कारावास की सजा, 1 लाख रुपये जुर्माना

July 2, 2026

Kangra : नाबालिग से दुराचार के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला

July 1, 2026

Court: 3.616 किलो चरस तस्करी मामले में दोषी को 14 साल का कठोर कारावास, ₹1 लाख का जुर्माना

June 30, 2026

Court: रामपुर POCSO कोर्ट का फैसला: 13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के दोषी पूर्व पंचायत प्रधान को 20 साल की सजा

June 30, 2026

HP High Court : हिमाचल राज्य सहकारी बैंक कर्मियों को बड़ी राहत, 4 साल की सेवा पर मिलेगा ACPS का लाभ

June 26, 2026

Court: नाबालिग बहन से दुष्कर्म, किन्नौर के युवक को 20 साल की सजा

June 25, 2026

Himachal High Court News: असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार से जवाब तलब

June 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 9 7 4
Users Today : 68
Total Users : 113974
Total views : 226936
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.