Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Hamirpur Cyber Fraud : पैसे डबल करने के झांसे में जज से 6 लाख की साइबर ठगी, FIR दर्ज

    Hamirpur Cyber Fraud : हमीरपुर में साइबर ठगों ने पैसे डबल करने के नाम पर एक जज से 6 लाख रुपये ठग लिए। सदर थाना में BNS 318(4) के तहत मामला दर्ज, जांच जारी।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 10, 20261 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | हमीरपुर

    हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने ऑनलाइन निवेश के नाम पर हो रही धोखाधड़ी को लेकर फिर चिंता बढ़ा दी है। इस बार साइबर ठगों ने किसी आम व्यक्ति नहीं, बल्कि न्यायपालिका से जुड़े एक जज को निशाना बनाया। शातिरों ने पैसे डबल करने का लालच देकर उनसे करीब छह लाख रुपये की ठगी कर ली।

    जानकारी के अनुसार, ठगों ने सुनियोजित तरीके से जज से संपर्क किया और एक ऑनलाइन निवेश योजना का झांसा दिया। इस योजना में कम समय में रकम दोगुनी होने का दावा किया गया। सूत्रों के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक मोबाइल एप के विज्ञापन के जरिए यह जाल बिछाया गया। शुरुआत में भरोसा जीतने के बाद आरोपियों ने निवेश के नाम पर चरणबद्ध तरीके से पैसे ट्रांसफर करवाए और फिर संपर्क तोड़ दिया। ठगी का अहसास होने पर जज ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर सदर थाना हमीरपुर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

    पैसे डबल जैसी स्कीम पर भरोसा न करें : पुलिस

    पुलिस मामले को संवेदनशील मानते हुए फिलहाल अधिक जानकारी साझा करने से बच रही है, लेकिन जांच तेज कर दी गई है। सूत्रों का कहना है कि यह ठगी फर्जी निवेश एप और आकर्षक रिटर्न के झूठे वादों के जरिए की गई। साइबर अपराधी पहले विश्वास कायम करते हैं और फिर बड़ी रकम ऐंठकर गायब हो जाते हैं। ऐसे मामलों में पीड़ित अक्सर देर से समझ पाते हैं कि वे ठगी का शिकार हो चुके हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, एप या “पैसे डबल” जैसी स्कीम पर भरोसा न करें। पुलिस ने आम जनता से संदिग्ध ऑनलाइन ऑफर की सूचना तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में देने की सलाह दी है।

    #ARBtimes #CyberAlert #CyberCrime #FraudCase #HimachalNews #InvestmentScam #OnlineFraud Hamirpur
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleहिमाचल पुलिस सख्त : नंबर प्लेट और टायर मॉडिफिकेशन पर 10,000 तक चालान
    Next Article Mandi: मंडी शिवरात्रि महोत्सव 2026: कल्चरल परेड में देश-विदेश के 33 सांस्कृतिक दल होंगे शामिल
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Accident: रामपुर के डेड ज्यूरी में पलटी गाड़ी पिता पुत्र घायल, ज्यूरी अस्पताल पहुंचाए

    August 14, 2026

    Crime: झाकड़ी में किराए के कमरे से 8.5 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 14, 2026

    Accident: संगड़ाह के गतलोग में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, चार की मौत; चालक समेत 9 घायल

    August 12, 2026

    Kullu: शलूरी नाले में गिरी ऑल्टो कार, एक की मौत, दूसरा घायल

    August 9, 2026

    UNA : 1.50 लाख का बिल पास करने के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत लेते PWD का जेई गिरफ्तार

    August 5, 2026

    Bilaspur : बस में सफर कर रही पंजाब की युवती से 58 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    August 5, 2026

    Himachal : शिमला पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ का 1.120 किलो चिट्टा बरामद, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

    August 4, 2026

    Shimla : शोघी बैरियर पर पुलिस की कार्रवाई: हेलमेट की पैडिंग में छिपाकर ला रहे थे चिट्टा; दो युवक गिरफ्तार

    August 4, 2026

    Mandi News : 22 वर्षीय विवाहिता ने लगाया फंदा; पीछे छोड़ गई 2 साल की मासूम बेटी

    July 26, 2026

    Mandi : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : जमीन के म्यूटेशन के बदले मांगी 2 लाख की घूस; कानूनगो, पटवारी और सहायक गिरफ्तार

    July 24, 2026

    Solan : बद्दी में खौफनाक वारदात: घरेलू विवाद में पति ने बेलन से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या

    July 23, 2026

    Kullu : सैंज में FD के नाम पर 2.25 लाख रुपये हड़पने का आरोप; शाखा डाकपाल पर FIR दर्ज

    July 23, 2026
    View 1 Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 6 0 7
    Users Today : 35
    Total Users : 118607
    Total views : 234935
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.