Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
अदालत

Shimla : मनलोग-बड़ोग गांव को दाड़लाघाट में शामिल करने की अधिसूचना रद्द, हाईकोर्ट ने उठाया सवाल

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सोलन जिले के मनलोग-बड़ोग गांव को हनुमान बड़ोग पंचायत में पुनः शामिल करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा, पंचायतों के पुनर्गठन में जनता की सुविधा और भौगोलिक स्थिति सर्वोपरि होनी चाहिए।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 11, 2026Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
हिमाचल हाईकोर्ट भवन।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के उस फैसले को रद्द कर दिया है, जिसके तहत सोलन जिले के मनलोग-बड़ोग गांव को हनुमान बड़ोग पंचायत से अलग कर दाड़लाघाट पंचायत में शामिल किया गया था। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने पंचायतों के चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर पुनर्गठन में की जा रही जल्दबाजी पर सवाल उठाए।

न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने सरकारी अधिसूचना को “मनमाना और तर्कहीन” करार दिया। अदालत ने कहा कि पंचायतों के पुनर्गठन में भौगोलिक स्थिति और जनता की सुविधा सबसे अहम होनी चाहिए। कोर्ट ने आदेश दिया कि मनलोग-बड़ोग गांव को हनुमान बड़ोग पंचायत में पुनः शामिल किया जाए। साथ ही सरकार को निर्देश दिया गया कि पांच दिनों के भीतर नई परिसीमन अधिसूचना जारी की जाए और दाड़लाघाट व हनुमान बड़ोग पंचायतों के वार्ड निर्धारण पुराने स्वरूप के अनुसार किए जाएं।

याचिकाकर्ताओं ने कहा- छह से सात किमी दूर पड़ेगा दाड़लाघाट 

सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए याचिकाकर्ताओं ने कहा कि हनुमान बड़ोग पंचायत घर उनके गांव से केवल 2-3 किलोमीटर दूर है, जबकि दाड़लाघाट पंचायत 6-7 किलोमीटर दूर है। राज्य सरकार ने दावा किया कि सड़क मार्ग से हनुमान बड़ोग 14 किलोमीटर दूर है, जबकि दाड़लाघाट नजदीक है। जांच में यह सामने आया कि सरकार ने दूरी लंबे घुमावदार रास्ते से मापी थी। अदालत ने इसे अनुचित ठहराया और कहा कि ऐसा करना वैसा ही है जैसे शिमला से सोलन की दूरी बिलासपुर होकर मापना।

अदालत ने यह भी ध्यान दिया कि दाड़लाघाट पंचायत की आबादी लगभग 4500 है, जबकि हनुमान बड़ोग की केवल 1500। कम आबादी वाली पंचायत से गांव निकालकर बड़ी आबादी वाली पंचायत में शामिल करना प्रशासनिक दृष्टि से भी गलत है। कोर्ट ने कहा कि पंचायतों के पुनर्गठन में केवल दूरी के आंकड़ों के आधार पर निर्णय लेना सही नहीं है।

यह भी पढ़ें

>>Shimla : हिमाचल में 81 नई पंचायतों का गठन, अधिसूचना जारी, कुल संख्या अब 3701

 

#ARBtimes #Dadlaghat #GramPanchayat #HighCourt #himachal #HimachalHighCourt #himachalpradesh #localnews #ManlogBadog #ManlogBadogVillage #PanchayatReorganization #PanchayatUpdate #Solan #VillageNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleKullu : लिव-इन रिलेशन में पुरुष की मौत, महिला साथी पर हत्या का केस दर्ज
Next Article Himachal Weather : हिमाचल में आज से बिगड़ेगा मौसम, छह दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Kangra : नाबालिग से दुराचार के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला

July 1, 2026

Court: 3.616 किलो चरस तस्करी मामले में दोषी को 14 साल का कठोर कारावास, ₹1 लाख का जुर्माना

June 30, 2026

Court: रामपुर POCSO कोर्ट का फैसला: 13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के दोषी पूर्व पंचायत प्रधान को 20 साल की सजा

June 30, 2026

HP High Court : हिमाचल राज्य सहकारी बैंक कर्मियों को बड़ी राहत, 4 साल की सेवा पर मिलेगा ACPS का लाभ

June 26, 2026

Court: नाबालिग बहन से दुष्कर्म, किन्नौर के युवक को 20 साल की सजा

June 25, 2026

Himachal High Court News: असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार से जवाब तलब

June 18, 2026

Shimla : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: आउटसोर्स भर्तियों पर तत्काल रोक, नहीं जारी होंगे नियुक्ति पत्र

June 17, 2026

Shimla POCSO Court Verdict : मासूम भांजी से दरिंदगी करने वाले मामा को 25 साल की जेल

June 13, 2026

Shimla : जमीन भले ही निजी हो, रास्ता बंद नहीं होगा… पारंपरिक रास्तों पर हिमाचल हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी

June 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 1 7
Users Today : 1
Total Users : 113817
Total views : 226652
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.