Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
मौसम

Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

Himachal Weather Update : हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अचानक यू-टर्न लिया है। मार्च में जनवरी जैसी ठंड लौट आई है। बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज, जनजीवन प्रभावित। अटल टनल रोहतांग में ढाई फीट से ज्यादा बर्फबारी, लाहौल का शेष दुनिया से कटा संपर्क। पढ़ें पूरी खबर
ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 20, 2026Updated:April 13, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
अटल टनल रोहतांग में हुई बर्फबारी। Source Social Media

एआरबी टाइम्स टीम | शिमला / कुल्लू/किन्नौर 

Himachal Weather Update : हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और मध्यम व निचले इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साउथ पोर्टल पर ढाई फीट से अधिक ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। इसके चलते लाहौल स्पीति जिला का देश के अन्य हिस्सों से संपर्क पूरी तरह से कट गया है। अटल टनल के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ों में घूमने आए सैलानी बर्फबारी और बारिश के कारण जगह-जगह फंस गए हैं।

रोहतांग दर्रा और शिंकुला दर्रा में करीब तीन फीट बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि किन्नौर के कल्पा, सांगला और छितकुल जैसे क्षेत्रों में 3 से 5 इंच तक ताजा हिमपात हुआ है। वहीं शिमला, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर और मंडी सहित कई जिलों में रात से झमाझम बारिश हो रही है। राजधानी शिमला में शुक्रवार को भी झमाझम बारिश का क्रम जारी रहा। आंकड़ों के अनुसार मनाली में 57 मिलीमीटर  और राजधानी शिमला में 29.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सुबह कुछ समय के लिए राहत मिली, लेकिन बाद में फिर से बारिश शुरू हो गई और देर शाम तक जारी रहने की संभावना है।

लाहौल स्पीति के सिस्सू में हुई बर्फबारी। Source Social Media

❄️ अधिकतम तापमान में 12 डिग्री तक की गिरावट

मौसम में बदलाव के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड लौट आई है। कई शहरों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है और अधिकतम तापमान सामान्य से 12 डिग्री तक कम रिकॉर्ड किया गया है। ऊना में अधिकतम तापमान 17.6°C, भुंतर में 15.4°C और सोलन में 16.0°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम है। वहीं, बारिश और बर्फबारी के बाद पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। कुल्लू के इनर अखाड़ा क्षेत्र और मनाली के अलेऊ में लैंडस्लाइड से सड़कें बाधित हुई हैं।

🌩️ ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार, मंडी, शिमला और सिरमौर में बिजली गिरने और 50–60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

🌤️ आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ने के बाद 23 मार्च को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। 24 और 25 मार्च को मौसम साफ रहेगा, जबकि 26 मार्च को फिर से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

#ColdWave #HimachalNews #HimachalWeather #RainAlert #ShimlaNews #Snowfall #TemperatureDrop #WeatherNews #WeatherUpdate
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleShimla : हिमाचल को ‘नो रिटर्न’ की स्थिति में पहुंचा रही कांग्रेस सरकार : डॉ. बिंदल
Next Article Rampur Bushahr: रामपुर बुशहर में पंचायत सचिवों का प्रशिक्षण, 28 मार्च तक मतदाता सूची सुधार का मौका
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

June 1, 2026

Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

May 21, 2026

Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

April 27, 2026

Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

April 24, 2026

Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

April 8, 2026

Himachal Weather : हिमाचल में आज से बिगड़ेगा मौसम, छह दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

March 11, 2026

Himachal Weather : 11 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान, कई जिलों में येलो अलर्ट

March 9, 2026

Shimla: अनुपम कश्यप ने आपदा मित्रों से किया संवाद, समाज में अहम भूमिका पर दिया जोर

February 13, 2026

Himachal Weather : आठ जिलों में आज फिर बारिश-बर्फबारी के आसार, चंबा में ठंड से दो युवकों की मौत

January 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 9 6 4
Users Today : 83
Total Users : 111964
Total views : 223494
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.