Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मौसम

    Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजधानी शिमला में मंगलवार रात से लगातार बारिश जारी है, जबकि बुधवार को अटल टनल और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच रोहतांग दर्रा सहित भरमौर और पांगी की ऊंची चोटियों पर मंगलवार को भी बर्फबारी हुई। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे और दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

    तापमान में 7 से 8 डिग्री तक गिरावट

    प्रदेश के अधिकतम तापमान में सोमवार के मुकाबले 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई। ठंडी हवाओं के चलते लोगों को एक बार फिर सर्दी का अहसास होने लगा है।

    इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विभाग ने बुधवार के लिए कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जिलों में अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 9 अप्रैल को भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है, जबकि 10 अप्रैल से मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है। 11 से 13 अप्रैल के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से फिर बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

    ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

    करीब 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा समेत कई ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। चंबा जिले के भरमौर और पांगी में 7 से 17 सेंटीमीटर तक बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। वहीं निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी है। पांगी और सलूणी क्षेत्र में दो सड़कें बंद हो गई हैं। कणू नाला के पास भूस्खलन के कारण जाम की स्थिति बनी हुई है।

    #AtalTunnel #HimachalNews #HimachalRain #HimachalWeather #IMDAlert #OrangeAlert #RohtangSnowfall #ShimlaRain #Snowfall #WeatherUpdate
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल 08 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Next Article HPU B.Ed Admission 2026: आवेदन शुरू, 23 मई को एंट्रेंस एग्जाम, नई शिक्षा नीति के तहत बदला सिलेबस
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur News: हर पंचायत में लगेगा ऑटोमेटिक रेन गेज, ब्लॉक स्तर पर वेदर स्टेशन; किसानों को मिलेगा सटीक मौसम डेटा

    September 3, 2026

    Himachal Weather Alert : 28 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन ऑरेंज अलर्ट पर रहेगा हिमाचल

    July 27, 2026

    हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: सिरमौर और सोलन में सभी स्कूल बंद; नाहन में डंगा ढहने से घरों में फंसे 40 लोग

    July 10, 2026

    Monsoon: शिमला जिला प्रशासन मिशन मोड में, 30 सितंबर तक अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

    July 2, 2026

    Rampur Bushahr: पहली बारिश में ही गानवी खड्ड बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- अब नहीं अस्थायी समाधान, बने स्थायी पुल

    July 1, 2026

    Himachal Weather Update : हिमाचल में 10 जिलों में आज और कल भारी बारिश के साथ अंधड़ का येलो अलर्ट

    June 20, 2026

    Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

    June 1, 2026

    Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

    May 21, 2026

    Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

    April 27, 2026

    Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

    April 24, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Himachal Weather : हिमाचल में आज से बिगड़ेगा मौसम, छह दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

    March 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Kinnaur: ग्राम पंचायत ज्ञाबुंग में देवता दुंबर बरासऊनी मंदिर का मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया वर्चुअल उद्घाटन

    August 27, 2025

    Hamirpur : एचपी टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने बढ़ाई आवेदन की तारीख, अब 23 अप्रैल तक मौका

    April 18, 2025

    Monsoon: शिमला जिला प्रशासन मिशन मोड में, 30 सितंबर तक अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

    July 2, 2026

    Kinnaur: राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2025 के सफल आयोजन के लिए तैयारी बैठक सम्पन्न

    October 28, 2025

    Shimla: हिमाचल उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को दी गई भावभीनी विदाई झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनने पर हुआ सम्मान

    July 18, 2025

    रोहड़ू के गोसक्वाड़ी में भीषण आग, मकान और अनाज का कुठार राख

    March 2, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 0 9 2
    Users Today : 0
    Total Users : 129092
    Total views : 252036
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.