Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
रामपुर बुशहर

Rampur Bushahr: खनेरी नर्सिंग संस्थान में कुप्रबंधन और छात्राओं के शोषण का आरोप, कौल सिंह नेगी ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग

रामपुर के खनेरी स्थित सरकारी नर्सिंग संस्थान में कुप्रबंधन और छात्राओं के शोषण के आरोपों पर कौल सिंह नेगी ने गंभीर चिंता जताई। मेस शुल्क, खराब सुविधाओं और हॉस्टल अव्यवस्था की जांच की मांग।
ATUL RAJBy ATUL RAJApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
कौल सिंह नेगी, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

रामपुर के खनेरी स्थित महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर में संचालित सरकारी नर्सिंग संस्थान में कथित कुप्रबंधन और छात्राओं के शोषण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व हिमकोफेड अध्यक्ष एवं भाजपा युवा नेता कौल सिंह नेगी ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर और निंदनीय बताते हुए सरकार व प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने कहा कि मीडिया में सामने आई रिपोर्टें प्रदेश की स्वास्थ्य शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशिक्षु नर्सों से मेस के नाम पर प्रति माह 3600 रुपये वसूले जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें पौष्टिक भोजन तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा। उन्होंने यह भी कहा कि छात्राओं से रसोई कार्य करवाने, लंबे समय से बिना टेंडर के मेस संचालन, एक कमरे में 15-15 छात्राओं को ठूंसकर रखने और 85 छात्राओं के लिए केवल एक शौचालय होने जैसे मामले बेहद चिंताजनक हैं। इसके अलावा छात्राओं से बंदर भगाने जैसी ड्यूटी लगवाने के आरोप भी सामने आए हैं, जो पूरी तरह अमानवीय हैं।

नेगी ने बताया कि संस्थान की लाइब्रेरी लंबे समय से बंद है, जिससे छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति न केवल प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है, बल्कि छात्राओं के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और गंभीर जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही छात्राओं को निर्धारित मानकों के अनुसार पौष्टिक भोजन, बेहतर हॉस्टल सुविधा और पर्याप्त शौचालय उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायत करने पर छात्राओं को डराने-धमकाने के आरोपों की अलग से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर ऐसी स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा छात्राओं के हित में आंदोलन करने को मजबूर होगी।

#BJP #DemandForInquiry #HealthEducation #himachalpradesh #HostelIssues #KaulSinghNegi #Khaneri #Mismanagement #NursingInstitute #Rampur #StudentExploitation #StudentRights
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में आरकेएस दवा दुकान खोलने पर केमिस्ट एसोसिएशन का विरोध
Next Article Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.31 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Shimla: मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया

June 15, 2026

Blood Donation: विश्व रक्तदाता दिवस: सुरक्षा बलों के जवानों ने किया रक्तदान, 61 यूनिट रक्त संग्रहित

June 14, 2026

Rampur Bushahr: एसजेवीएन प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप, 17 जून से धरना प्रदर्शन का ऐलान

June 13, 2026

Rampur Bushahr: दूध उत्पादकों की समस्याओं को लेकर 6 जुलाई को दत्तनगर में होगा प्रदर्शन, मिल्कफेड प्रबंधन से भी होगी वार्ता

June 13, 2026

Rampur Bushahr: निरथ-पांडाधार-ननखड़ी सड़क पर 10 दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, 14 से 24 जून तक बदला जाएगा मार्ग

June 11, 2026

Rampur Bushahr: 15 जून को रामपुर में होगी आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक

June 11, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

June 11, 2026

Rampur Bushahr: लंबित भुगतान से परेशान पेंशनर, सरकार से देय राशि जल्द जारी करने की मांग

June 10, 2026

Sports: ज्यूरी में 14 जून से राज्य स्तरीय सब-जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता, 250 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम

June 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 9 4 7
Users Today : 66
Total Users : 111947
Total views : 223468
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.