Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 13
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

    रामपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों ने एसडीएम हर्ष अमेंद्र सिंह से पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    नगर परिषद रामपुर के नवनिवार्चित पार्षद शपथ लेने के बाद एसडीएम और कार्यकारी के साथ

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    नगर परिषद रामपुर के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह परिषद के सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमेंद्र सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में नवचयनित जनप्रतिनिधियों ने नगर परिषद क्षेत्र के विकास तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

    शपथ ग्रहण समारोह में वार्ड नंबर-1 से निर्वाचित पार्षद दीपना नेगी, वार्ड नंबर-2 से रोहित नेगी, वार्ड नंबर-3 से जयश्री गोयल, वार्ड नंबर-4 से करण शर्मा, वार्ड नंबर-5 से नितिका गुप्ता, वार्ड नंबर-6 से उमा बंसल, वार्ड नंबर-7 से सुंदर लाल, वार्ड नंबर-8 से चंद्र प्रभा तथा वार्ड नंबर-9 से विशेषर लाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

    शपथ ग्रहण के उपरांत परिषद सभागार में उपस्थित सभी लोगों ने नवनिर्वाचित पार्षदों को मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का भरोसा दिलाया।

    समारोह में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सहित नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष दीपक सूद, भाजपा नेता कौल सिंह नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, भाजपा मंडलाध्यक्ष नरेश चौहान तथा विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पार्षदों को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए नगर परिषद के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास की उम्मीद जताई।

    शपथ ग्रहण के साथ ही नगर परिषद रामपुर के नवनिर्वाचित पार्षदों ने अपने कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत कर दी है। क्षेत्रवासियों को भी उनसे विकास कार्यों को गति देने और जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान की अपेक्षा है।

    #Councillors #DevelopmentWorks #HimachalNews #himachalpradesh #LocalBodyElection #LocalGovernance #MunicipalCouncil #MunicipalCouncilRampur #NagarParishadRampur #OathCeremony #PublicRepresentatives #RamourNews #Rampur #RampurBushahr #SwearingInCeremony
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : हिमाचल में शून्य छात्र संख्या वाले 20 स्कूल बंद, 5 से कम नामांकन वाले 73 विद्यालय मर्ज
    Next Article Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव 19 सितंबर को, मतदान के लिए चंदा जमा होना जरूरी

    September 11, 2026

    Rampur Bushahr: स्वच्छ रामपुर की दिशा में नगर परिषद की पहल, सफाई के बाद स्ट्रीट वेंडर्स को आवंटित किए अस्थायी स्थान

    September 10, 2026

    Sports News : रामपुर में वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता 11 से, मुख्यमंत्री ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

    September 10, 2026

    Rampur Bushahr: एरो सिटी वेलफेयर सोसायटी की समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन

    September 9, 2026

    SJVNL: मजदूरों का सितंबर 2025 का EPF एक साल से लंबित, यूनियन ने प्रबंधन को दी आंदोलन की चेतावनी

    September 9, 2026

    Rampur Bushahr: राजेंद्र कुमार अध्यक्ष और भारत भूषण मेहता महासचिव चुने गए, नंबरदारों की मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

    September 8, 2026

    Rampur Bushahr: राजेश कुमार चंदेल ने नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन का किया निरीक्षण

    September 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण

    September 6, 2026

    Rampur Bushahr: शिक्षक दिवस पर SDPI के विद्यार्थियों से विकेश चौहान ने किया संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

    September 6, 2026

    Shimla : रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Rampur Bushahr: शिक्षक दिवस पर सेवा की अनूठी मिसाल, खनेरी अस्पताल में शिक्षकों ने परोसा लंगर

    September 5, 2026

    Rampur Bushahr: आर्यावर्त इंस्टीट्यूट रामपुर में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    September 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 5 0 3
    Users Today : 8
    Total Users : 122503
    Total views : 241292
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.