Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिमला

Shimla : हिमाचल में शून्य छात्र संख्या वाले 20 स्कूल बंद, 5 से कम नामांकन वाले 73 विद्यालय मर्ज

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शून्य छात्र संख्या वाले 20 स्कूल बंद और 5 से कम नामांकन वाले 73 विद्यालयों का नजदीकी स्कूलों में विलय कर दिया है। शिक्षा सचिव राकेश कंवर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यह बड़ा फैसला लिया गया है।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शून्य नामांकन वाले 20 सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए हैं। इसके साथ ही, जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या बेहद कम थी, ऐसे 73 सरकारी विद्यालयों का उनके नजदीकी बड़े स्कूलों में विलय (मर्ज) कर दिया गया है। इस संबंध में बुधवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक, जिन 20 स्कूलों को पूरी तरह से बंद (डिनोटिफाई) किया गया है, उनमें 18 प्राथमिक विद्यालय और दो माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। इन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद एक भी छात्र ने दाखिला नहीं लिया था।

3.5 साल में 1,300 से ज्यादा स्कूल हुए बंद और मर्ज

राज्य में गिरते नामांकन स्तर और सरकारी स्कूलों में छात्रों की कमी एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पिछले साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश सरकार कुल 1,350 स्कूलों को या तो बंद कर चुकी है या फिर उन्हें दूसरे स्कूलों में मर्ज कर चुकी है। सरकार का मानना है कि दूरदराज के क्षेत्रों में बहुत कम संख्या वाले स्कूलों को चलाने के बजाय, उन्हें एक जगह एकत्रित कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना अधिक व्यावहारिक है।

स्कूल बंद करने के जिलावार आंकड़े

  • शिमला जिला: सर्वाधिक 10 विद्यालय बंद किए गए हैं।

  • मंडी जिला: 5 विद्यालयों पर ताला लगा है।

  • चंबा जिला: 2 स्कूल बंद हुए हैं।

  • बिलासपुर और कुल्लू: इन दोनों जिलों में 1-1 विद्यालय को बंद किया गया है।

5 से कम छात्र संख्या वाले 73 स्कूलों का विलय

बंद किए गए स्कूलों के अलावा, सरकार ने उन 73 सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों का भी तत्काल प्रभाव से विलय कर दिया है, जहाँ छात्रों की कुल संख्या 5 या उससे कम रह गई थी। इनमें 65 सरकारी प्राथमिक विद्यालय (GPS) और 8 सरकारी माध्यमिक विद्यालय (GMS) शामिल हैं। इन कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को उनके सबसे नजदीकी बड़े सरकारी प्राथमिक विद्यालय (GPS), सरकारी केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय (GCPS), सरकारी माध्यमिक विद्यालय (GMS) या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) में मिला दिया गया है, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो और उन्हें बेहतर माहौल मिले।

विलय (Merge) किए गए स्कूलों की जिलावार स्थिति:

  • मंडी जिला: सबसे अधिक 21 स्कूलों का विलय किया गया।

  • शिमला जिला: 15 स्कूल मर्ज हुए।

  • बिलासपुर: 9 स्कूल।

  • कांगड़ा और किन्नौर: 6-6 स्कूलों का विलय।

  • लाहौल-स्पीति: 4 स्कूल।

  • चंबा: 3 स्कूल।

  • कुल्लू, हमीरपुर, सिरमौर और ऊना: 2-2 स्कूल।

  • सोलन: 1 स्कूल को दूसरे स्कूल में मर्ज किया गया है।

क्या होगा आगे?

शिक्षा सचिव की ओर से जारी आदेशों के तहत, बंद और मर्ज किए गए स्कूलों के मौजूदा स्टाफ (शिक्षकों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों) तथा संपत्ति को विभाग के नियमानुसार दूसरे जरूरतमंद स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा। सरकार का पूरा ध्यान अब उन स्कूलों को मजबूत करने पर है जहां छात्रों की संख्या अच्छी है, ताकि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को निजी स्कूलों के समकक्ष लाया जा सके।

#ARBtimes #EducationSystem #HimachalNews #himachalpradesh #HPGovt #SchoolEducation #SchoolMerge #ShimlaNews
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleParama Ekadashi 2026 : आज रखा जाएगा परमा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व
Next Article Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla : हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 15 अगस्त को नहीं होगी छुट्‌टी: सभी विद्यालय खुले रहेंगे

July 30, 2026

Shimla : हिमाचल में कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल वर्दी के लिए मिलेंगे ₹600; सीधे बैंक खाते में आएगी राशि

July 30, 2026

Shimla: शिमला में राज्य अनुसूचित जाति आयोग की समीक्षा बैठक, रिकॉर्ड अधूरा मिलने पर अधिकारियों को फटकार, सात दिन में रिपोर्ट तलब

July 29, 2026

Shimla : CRIF के तहत ₹239.45 करोड़ मंजूर; छैला-कुमारहट्टी और टिक्कर-खमाडी सड़क का होगा कायाकल्प

July 29, 2026

Shimla : सिपाही से निजी गाड़ी धुलवाने और प्रताड़ित करने पर ASI सस्पेंड; DGP कार्यालय ने जारी किए आदेश

July 29, 2026

Shimla: चियोग स्कूल भेदभाव मामले में राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने तलब की रिपोर्ट, ‘भीम पत्र’ भी किया लॉन्च

July 28, 2026

Forest: हाटू मंदिर के समीप ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 450 पौधों का रोपण

July 28, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस से पहले नई कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर निर्णय का दिया आश्वासन

July 26, 2026

Shimla : कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर मानसून का असर: 5 अगस्त तक बंद रहेंगी शिवालिक समेत 2 टॉय ट्रेनें

July 26, 2026

Shimla : सुन्नी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 25 करोड़ की पेयजल योजना एक महीने में होगी समर्पित : विक्रमादित्य सिंह

July 26, 2026

Shimla : फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स को बड़ी राहत: अब 2 साल नहीं, 1 साल की होगी इंटर्नशिप; सीएम ने दिए निर्देश

July 25, 2026

Shimla : जयराम का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: विदाई का बिगुल बज चुका, जनआंदोलन से सड़कों पर उतरेगी भाजपा

July 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 5 8 4
Users Today : 24
Total Users : 116584
Total views : 231579
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.