Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, October 28
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla : कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर मानसून का असर: 5 अगस्त तक बंद रहेंगी शिवालिक समेत 2 टॉय ट्रेनें

    कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने 5 अगस्त तक 2 ट्रेनों (अप-डाउन) का संचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसमें शिवालिक डीलक्स और कालका-शिमला एक्सप्रेस शामिल हैं।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  शिमला | हिमाचल प्रदेश में मानसून की लगातार हो रही बारिश और कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर भूस्खलन के बढ़ते खतरे के बीच रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलवे बोर्ड ने 5 अगस्त तक दो प्रमुख टॉय ट्रेनों (अप-डाउन मिलाकर चार फेरे) का संचालन अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। प्रशासन के अनुसार, सुरक्षा कारणों के अलावा मानसून के दौरान यात्रियों की संख्या में आई कमी भी इस फैसले की एक प्रमुख वजह है।

    ये ट्रेनें रहेंगी 5 अगस्त तक रद्द

    1. 52451 / 52452 – शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस (कालका-शिमला-कालका)

    2. 52459 / 52460 – कालका-शिमला एक्सप्रेस (कालका-शिमला-कालका)

    बाकी 4 ट्रेनें चलती रहेंगी नियमित

    रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भले ही ये दो ट्रेनें 5 अगस्त तक रद्द की गई हैं, लेकिन कालका-शिमला रेलमार्ग पर अन्य चार नियमित ट्रेनों का संचालन पूर्ववत जारी रहेगा। पहाड़ी क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण ट्रैक पर कई संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन का जोखिम बना रहता है। रेलवे विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा या जोखिम का सामना न करना पड़े।

    #ARBtimes #HimachalMonsoon #HimachalNews #himachalpradesh #IndianRailways #KalkaShimlaRailway #ShimlaNews #ShimlaWeather #ToyTrain
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : सुन्नी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 25 करोड़ की पेयजल योजना एक महीने में होगी समर्पित : विक्रमादित्य सिंह
    Next Article Kinnaur Kailash Yatra 30 जुलाई से: 28 से ऑनलाइन पंजीकरण; प्रतिदिन केवल 375 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal News : हिमाचल में करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश, पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी

    October 28, 2026

    Shimla: अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर होगी सख्त कार्रवाई: अनुपम कश्यप

    October 28, 2026

    Rohru Police Action : चिट्टा तस्कर शाही महात्मा पर बड़ा प्रहार, 5 दुकानें जेसीबी से ध्वस्त

    October 28, 2026

    HP Assistant Forest Guard Recruitment 2026: 500 पदों पर भर्ती, योग्यता और पूरी जानकारी

    October 28, 2026

    Shimla News : हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र 2026: 16 से 21 नवंबर तक धर्मशाला के तपोवन में होगा आयोजन, देखें पूरी कार्यसूची

    October 27, 2026

    Shimla : खेल महाकुंभ 2026 का बनूटी में आगाज, 10 हजार युवा दिखाएंगे खेल का दम: विक्रमादित्य सिंह

    October 26, 2026

    Shimla: हाई-एंड पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हवाई कनेक्टिविटी होगी मजबूत: मुख्यमंत्री

    October 26, 2026

    Shimla : कोल डैम-तत्तापानी जलाशय में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स का शुभारंभ, पर्यटकों को मिलेगा रोमांच और युवाओं को रोजगार

    October 24, 2026

    Shimla: एमआईएस के तहत बागवानों को 35.68 करोड़ रुपये जारी, लंबित दावे जमा करवाने की समय-सीमा तय

    October 24, 2026

    Himachal News: कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा, सीएम सुक्खू ने किया 5% डीए और 10 हजार एरियर का एलान

    October 23, 2026

    Shimla News : बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण, 200 बॉक्स बरामद; पुलिस ने दर्ज किया मामला

    October 22, 2026

    Rampur News : एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो चक्का जाम, जन अधिकार मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी

    October 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 0 1 2
    Users Today : 214
    Total Users : 128012
    Total views : 250083
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.