Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
रामपुर बुशहर

Blood Donation: विश्व रक्तदाता दिवस: सुरक्षा बलों के जवानों ने किया रक्तदान, 61 यूनिट रक्त संग्रहित

विश्व रक्तदाता दिवस पर खनेरी अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में सीआईएसएफ, आईटीबीपी और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों ने 61 यूनिट रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
ATUL RAJBy ATUL RAJJune 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में आर्मी व सुरक्षा बलों के जवानों ने मानवता और सेवा भावना का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी रामपुर द्वारा आयोजित इस 61वें रक्तदान शिविर में कुल 61 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर में ट्राइपीक हिलर्स, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तथा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देश की सुरक्षा में दिन रात तैनात जवानों ने रक्तदान कर यह संदेश दिया कि राष्ट्र रक्षा के साथ मानव सेवा भी उनके कर्तव्यों का अभिन्न हिस्सा है।

जवानों की सक्रिय भागीदारी और सेवा भावना के कारण बड़ी मात्रा में रक्त संग्रहित हो सका, जिससे भविष्य में जरूरतमंद मरीजों को जीवनरक्षक सहायता मिल सकेगी। रक्तदान से प्राप्त रक्त अस्पताल में उपचाराधीन गंभीर रोगियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। शिविर के दौरान ब्लड बैंक की चिकित्सकीय टीम ने सभी रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के उपरांत सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। रक्तदान करने वाले जवानों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी के पदाधिकारियों ने जवानों के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह कार्य समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है और अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करेगा। इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष नितेश भारती, सचिव तिलक राज, अनिल मोकटा, अतुल कश्यप, जितेंद्र कुमार, कुलदीप, गुरदेव, राज, राकेश आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

#BloodDonation #cisf #HumanityFirst #IndianForces #ITBP #KhaneriHospital #RampurBushahr #SaveLives #VoluntaryBloodDonation #WorldBloodDonorDay
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleDaily Horoscope : आज का राशिफल 14 जून 2026: जानिए अपनी राशि का भाग्य, शुभ अंक और उपाय
Next Article Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप, मरीजों की बढ़ी परेशानी; कौल सिंह नेगी
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Rampur Bushahr: टिक्कर-जरोल-खमाड़ी सड़क के उन्नयन को ₹35.93 करोड़ की मंजूरी, 17 पंचायतों को होगा लाभ

July 29, 2026

SFI: बस सेवाएं बहाल करने की मांग को लेकर एसएफआई ने एचआरटीसी रामपुर के आरएम कार्यालय का किया घेराव

July 28, 2026

Rampur Bushahr: पर्यटन निगम के होटलों में रक्तदान शिविर व पौधारोपण, कर्मचारियों ने दिया सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

July 27, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर में पशु क्रूरता के खिलाफ जागरूकता रैली, एनएसएस स्वयंसेवकों ने दिया करुणा का संदेश

July 27, 2026

Boxing: भारतीय बॉक्सिंग प्रमोटर जीता सिंह ने श्रीलंका दौरे पर पेशेवर मुक्केबाजी सहयोग को दी नई दिशा

July 27, 2026

Shimla : नारकंडा बीडीसी अध्यक्ष बने नवीन पॉल, टाई के बाद पर्ची से पिंकी ठाकुर बनीं उपाध्यक्ष

July 24, 2026

Kinnaur : कड़छम डैम के पास कार और ट्रक की टक्कर में रामपुर के युवक की मौत, 3 गंभीर घायल

July 23, 2026

Rampur Bushahr : नारकंडा से लापता 20 वर्षीय नेपाली महिला और 3 वर्षीय बेटी मंडी से सकुशल बरामद

July 21, 2026

CPIM: एनटीए पेपर लीक और शिक्षा में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीपीआई(एम) का रामपुर में प्रदर्शन

July 20, 2026

Rampur Bushahr: दरकाली में दकनौल धार्मिक समारोह में पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विकास कार्यों और सड़क बहाली का दिया भरोसा

July 18, 2026

SJVN: एसजेवीएन ने रामपुर आयुर्वेदिक अस्पताल को दी फुली ऑटो बायोकेमिस्ट्री एनालाइज़र मशीन

July 18, 2026

रामपुर बस हादसा: मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने घायलों का जाना हालचाल, नई बसें उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन

July 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 5 6 2
Users Today : 2
Total Users : 116562
Total views : 231554
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.