एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर
रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चार जिला परिषद वार्डों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने स्थानीय समीकरणों, संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशियों का चयन किया है।



जारी सूची के अनुसार त्यावल ज्यूरी वार्ड से रेखा को उम्मीदवार बनाया गया है। झाकड़ी वार्ड से ममता आजाद को टिकट दिया गया है, जबकि नरैण वार्ड से शिवराम को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसके अलावा बगलती वार्ड से रानू खूंद को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय और पार्टी के प्रति समर्पित माने जा रहे हैं। सूची प्रदेश संयोजक, पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव समिति, विपिन परमार द्वारा आधिकारिक रूप से जारी की गई है। सूची जारी होने के साथ ही संबंधित वार्डों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
