Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
राजनीति

Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: 24 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस में ‘घर की लड़ाई’ से मुकाबला और रोचक

रामपुर नगर परिषद चुनाव में नाम वापसी के बाद 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। कई वार्डों में कांग्रेस के भीतर ही मुकाबले से चुनावी समीकरण दिलचस्प हो गए हैं।
ATUL RAJBy ATUL RAJMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
रामपुर बुशहर- फोटो स्रोत गुगल

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

रामपुर नगर परिषद चुनाव में नाम वापसी के बाद अब सियासी तस्वीर पूरी तरह खुलकर सामने आ गई है। तीन उम्मीदवारों के हटने के बाद नौ वार्डों में 24 प्रत्याशी मैदान में डटे हैं, लेकिन इस बार असली मुकाबला सिर्फ दलों के बीच नहीं, बल्कि दलों के भीतर भी देखने को मिल रहा है। नामांकन के अंतिम दिन तक 27 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन वार्ड नंबर 4 से राकेश गुप्ता, वार्ड नंबर 5 से संदीपा और वार्ड नंबर 3 से साधना शर्मा के नाम वापस लेने के बाद चुनावी गणित बदल गया है। अब कई वार्ड ऐसे हैं, जहां ‘अपनों’ के बीच ही टक्कर दिलचस्प मोड़ ले रही है।

वार्ड नंबर 2, 4 और 9 में इस चुनाव के सबसे हॉट सीट बनकर उभरे हैं। वार्ड नंबर 2 में कांग्रेस के दो चेहरे आमने-सामने हैं और एक प्रत्याशी भाजपा समर्पित है, जिससे वोट बैंक के बंटने की पूरी संभावना है। वहीं वार्ड नंबर 5 में चार कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की मौजूदगी ने मुकाबले को पूरी तरह बहुकोणीय बना दिया है। जबकि भाजपा की एक उम्मीदवार मैदान में है। अन्य वार्डों में भी सीधी टक्कर है, लेकिन यहां मुकाबला अपेक्षाकृत साफ दिखता है। वार्ड नंबर 1, 5, 6 और 7 में दो-दो उम्मीदवार आमने-सामने हैं, जबकि वार्ड नंबर 4 और 9 में प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने से परिणाम को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती विपक्ष नहीं, बल्कि आंतरिक असंतुलन है। अगर वोटों का ध्रुवीकरण नहीं हुआ तो इसका सीधा फायदा विरोधियों को मिल सकता है। ऐसे में पार्टी के लिए ‘डैमेज कंट्रोल’ सबसे अहम मुद्दा बन गया है।

कुल मिलाकर रामपुर का यह चुनाव अब सिर्फ जीत-हार की लड़ाई नहीं, बल्कि रणनीति, समीकरण और संगठन की परीक्षा बनता जा रहा है। यही वजह है कि चुनावी माहौल दिन-ब-दिन और ज्यादा गरमाता जा रहा है।

चुनाव चिन्ह आवंटित, खर्च पर रहेगी कड़ी नजर
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनावी खर्च का पूरा रिकॉर्ड उम्मीदवारों को प्रतिदिन निर्धारित ऐप पर अपलोड करना होगा। आयोग की निगरानी इस बार और सख्त रहने वाली है।

#CongressCrisis #ElectionBattle #HimachalPolitics #LocalElection #RampurElection2026 #RamPurNews #WardPolitics #रामपुर_नगर_परिषद
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: प्रशिक्षुओं को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से अवगत कराने पहुँची भारतीय सेना
Next Article Rampur Bushahr: सर्वपल्ली कॉलेज में लुकेश, इशिता, प्रांजल और साक्षी बने टॉपर, नोगली कॉलेज का शत-प्रतिशत परिणाम
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Mandi Zila Parishad: अमरू राम निर्विरोध अध्यक्ष, बोदी देवी बनीं उपाध्यक्ष

July 2, 2026

Shimla: वीबी-जी रामजी योजना पर मुख्यमंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं : राकेश डोगरा

June 28, 2026

Rampur Bushahr: एसजेवीएन परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी, मांगों पर वार्ता न होने से बढ़ा रोष

June 19, 2026

Rampur Bushahr: कैन में पेट्रोल-डीजल न मिलने से ठप हो रहे कृषि कार्य, सरकार दे राहत: कौल सिंह नेगी

June 16, 2026

Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप, मरीजों की बढ़ी परेशानी; कौल सिंह नेगी

June 14, 2026

Rampur Bushahr: जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी सीपीआई(एम), संगठन विस्तार का लिया संकल्प

June 12, 2026

BJP: भाजपा मंडल रामपुर ने “विकसित भारत संकल्प” अभियान को लेकर बनाई रणनीति, 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

June 8, 2026

Shimla : हार की बौखलाहट में जनादेश और जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रही सरकार : जयराम ठाकुर

June 7, 2026

Rampur bushahr: ननखड़ी कॉलेज का विलय छात्र विरोधी फैसला, सरकार तुरंत वापस ले निर्णय: कौल सिंह

June 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 9 1 6
Users Today : 10
Total Users : 113916
Total views : 226840
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.