Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: प्रशिक्षुओं को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से अवगत कराने पहुँची भारतीय सेना
    • Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना: 129 विस्थापित परिवारों को 5 लाख की एकमुश्त राशि का विकल्प, 31 मई अंतिम तिथि
    • HPTU HPCET 2026: 9704 आवेदन, 10 जिलों में 16 परीक्षा केंद्र, 9-10 मई को प्रवेश परीक्षा
    • Una News: अंब में शादी से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, बीच में रुकी रस्में
    • Himachal Panchayat Elections 2026 : नया कानून लागू, चिट्टा मामलों में संलिप्त लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
    • दैनिक राशिफल 06 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, 11 व 16 मई को होंगे अगले अभ्यास
    • Kullu: मढ़ी तक वाहनों के लिए खुला रोहतांग मार्ग, 19 मई तक हर मंगलवार रहेगा बंद
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना: 129 विस्थापित परिवारों को 5 लाख की एकमुश्त राशि का विकल्प, 31 मई अंतिम तिथि

    सतलुज नदी पर बन रही 210 मेगावाट लूहरी जल विद्युत परियोजना के 129 विस्थापित परिवारों को रोजगार के बदले 5 लाख रुपये की एकमुश्त राशि या वार्षिकी चुनने का विकल्प दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई तय की गई है।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMay 6, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    निर्माणाधीन लूहरी परियोजना-स्रोत सोशल मीडिया

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    सतलुज नदी पर निर्माणाधीन 210 मेगावाट लूहरी जल विद्युत परियोजना से प्रभावित 129 विस्थापित परिवारों को रोजगार के एवज में पांच-पांच लाख रुपये की एकमुश्त राशि देने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पात्र परिवारों को 31 मई तक अपने विकल्प प्रस्तुत करने होंगे। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    परियोजना से प्रभावित शिमला और कुल्लू जिला के परिवारों को प्रशासन ने एकमुश्त राशि अथवा वार्षिकी (एन्युटी) का विकल्प चुनने के लिए आवेदन करने का आह्वान किया है। नियमानुसार इन विस्थापितों को परियोजना में स्थायी रोजगार दिया जाना था, लेकिन रोजगार उपलब्ध न होने के कारण अब उन्हें वैकल्पिक मुआवजा दिया जा रहा है।

    एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि भूमि अर्जन, पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम-2013 की अनुसूची-।। के प्रावधानों के तहत पात्र परिवारों को पूर्व में दिए गए विकल्प को बदलने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।

    👉 इसलिए चुन सकते हैं विकल्प

    योजना के तहत कई विस्थापित परिवारों ने पहले रोजगार का विकल्प चुना था, लेकिन वर्तमान में वे परियोजना में किसी भी प्रकार के रोजगार में कार्यरत नहीं हैं। ऐसे में वे अब अनुसूची-।। के बिंदु 4 (ख) के तहत 5,00,000 रुपये की एकमुश्त राशि या बिंदु 4 (ग) के तहत वार्षिकी का विकल्प चुन सकते हैं।

    इसके अलावा, जिन परिवारों ने अब तक अनुसूची-।। के बिंदु 4 (क), (ख) या (ग) के अंतर्गत कोई विकल्प नहीं चुना है, उन्हें भी अब अपना विकल्प तय करने का अवसर दिया गया है।

    एसडीएम रामपुर ने सभी पात्र परिवारों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपना विकल्प निर्धारित कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

    #DisplacementCompensation #HimachalNews #HydroPowerProject #Rampur #मुआवजा #लूहरी_परियोजना #विस्थापित_परिवार #सतलुज_नदी #हिमाचल_समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: प्रशिक्षुओं को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से अवगत कराने पहुँची भारतीय सेना

    May 6, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, 11 व 16 मई को होंगे अगले अभ्यास

    May 5, 2026

    Rampur Bushahr: ऊर्जा सचिव पंकज अग्रवाल ने एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

    May 2, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर क्षेत्र में मई दिवस पर सीटू का हुंकार, मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का ऐलान

    May 1, 2026

    Rampur Bushahr: आचार संहिता के बाद प्रशासन अलर्ट, रामपुर में हथियार जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई

    May 1, 2026

    Rampur Bushahr: मतदान से पहले सभी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें: एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह

    April 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 7 1 5 6
    Users Today : 61
    Total Users : 107156
    Total views : 214642
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.