Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, October 13
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Shimla: एचपीयू शिमला में SFI का उग्र प्रदर्शन, NTA का पुतला फूंका और चक्का जाम कर जताया विरोध

    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में SFI कार्यकर्ताओं ने NEET और NET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर NTA के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने पुतला दहन कर चक्का जाम किया और केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को विफल करने के आरोप लगाए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJMay 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के समर हिल स्थित लाल चौक में एसएफआई ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नीट और नेट परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में छात्रों ने एनटीए का पुतला फूंका और चक्का जाम कर अपना रोष प्रकट किया।

    एसएफआई की अखिल भारतीय कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व एसएफआई इकाई सचिव मुकेश और इकाई उपाध्यक्ष आशीष ने किया। इस दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार और एनटीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    एसएफआई नेताओं ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था और करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली किसी भी संस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में नीट (NEET) और नेट (NET) जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में सामने आई धांधली, पेपर लीक और भ्रष्टाचार की घटनाओं ने देश की साख को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान पहुंचाया है और मेहनती छात्रों के वर्षों के संघर्ष पर पानी फेर दिया है।

    प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित छात्रों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे समर हिल और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था कुछ समय के लिए पूरी तरह प्रभावित रही।

    जनसभा को संबोधित करते हुए एसएफआई नेताओं ने कहा कि एनटीए जैसी केंद्रीकृत एजेंसियां शिक्षा के निजीकरण और भगवाकरण को बढ़ावा देने का माध्यम बन चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता समाप्त हो चुकी है और पेपर लीक माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।

    छात्रों ने मांग की कि एनटीए को तत्काल भंग किया जाए तथा सभी परीक्षा घोटालों की जांच सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में गठित उच्च स्तरीय समिति से करवाई जाए, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके।

    एसएफआई नेताओं ने कहा कि यह पहली घटना नहीं है। वर्ष 2024 में भी नेट परीक्षा को लेकर इसी प्रकार के विवाद सामने आए थे, जिससे स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार परीक्षा संचालन में पूरी तरह विफल रही है। संगठन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग भी उठाई।

    संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कोई ठोस सुधारात्मक कदम नहीं उठाए और प्रभावित छात्रों को न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को प्रदेश के हर कॉलेज और गांव तक ले जाया जाएगा। साथ ही संसद घेराव जैसे बड़े आंदोलन भी किए जाएंगे।

    प्रदर्शन के अंत में एसएफआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह लड़ाई केवल एक परीक्षा की नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे और गरीब व मध्यम वर्गीय छात्रों के शिक्षा के अधिकार को बचाने की लड़ाई है, जो आगे भी जारी रहेगी।

    #ChakkaJam #EducationSystem #himachalpradesh #HPU #NEET #NETExam #NTA #NTAProtest #PaperLeak #Shimla #StudentProtest SFI
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleIPL 2026: धर्मशाला पहुंची मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स से कल होगी टक्कर
    Next Article Rampur Bushahr: रामपुर में पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज, मतदान कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Education: रामपुर कॉलेज की नई पीटीए कार्यकारिणी गठित, लोकराज ठाकुर अध्यक्ष व ज्योति लाल उपाध्यक्ष 

    October 10, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान में रेड रिबन सप्ताह के तहत मनाया अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस

    October 9, 2026

    Rampur Bushahr: वन्यजीव संरक्षण के लिए ‘ईगो से इको’ की ओर बढ़ने का आह्वान

    October 5, 2026

    Rampur Bushahr: छात्रा की मांग पर रचोली स्कूल भवन के लिए दो करोड़ की घोषणा

    October 3, 2026

    HPU Shimla : पुराने बैच के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने का अवसर, 12 अक्तूबर तक भरें फॉर्म

    October 2, 2026

    Education: डॉ. विपिन जिष्टु ने संभाला डीएवी स्कूल दत्तनगर के प्रधानाचार्य का कार्यभार

    October 1, 2026

    Education: रामपुर कॉलेज में वाणिज्य सोसाइटी का गठन, डॉ. राजन नेगी बनीं अध्यक्ष

    September 30, 2026

    HPU Shimla : पीजी समेत सभी कोर्सों में ऑनलाइन पंजीकरण 1 अक्तूबर से, 30 तक मौका

    September 30, 2026

    Education: डीएवी रामपुर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते कई पदक, तीन का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

    September 29, 2026

    Rampur Bushahr: ज्यूरी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू, स्वयंसेवकों ने लिया सेवा का संकल्प

    September 29, 2026

    Education: जी.बी. पंत महाविद्यालय रामपुर में CSCA 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

    September 29, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान नोगली कलना में कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 2 6 0
    Users Today : 34
    Total Users : 126260
    Total views : 247297
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.