एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर
रामपुर के खनेरी स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार को Fortis Hospital Mohali के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा यूरोलॉजी संबंधी रोगों की जांच की गई। शिविर में किडनी में पथरी, प्रोस्टेट की समस्या, बार-बार पेशाब आना, पुरुष रोग एवं अन्य यूरोलॉजी संबंधी बीमारियों की जांच और परामर्श दिया गया।
इस निशुल्क जांच शिविर का नेतृत्व रामपुर बाजार निवासी एवं वरिष्ठ नागरिक सतीश अग्रवाल के पुत्र डॉ. नितीश अग्रवाल ने किया। डॉ. अग्रवाल एक रोबोटिक सर्जन हैं और वर्तमान में Fortis Hospital Mohali में यूरोलॉजी विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा के बाद देश के प्रतिष्ठित संस्थान All India Institute of Medical Sciences में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
डॉ. नितीश अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 50 मरीजों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समय-समय पर रामपुर क्षेत्र में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
