Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: ‘सिटी लिमिट्स’ पुस्तक विमोचन में बोले मुख्यमंत्री, सुनियोजित शहरीकरण जरूरी
    • पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस
    • Himachal High Court : स्वीकृत पद के बिना कर्मचारी का तबादला अवैध, HPU की सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी का ट्रांसफर रद्द
    • जयराम बोले -अधिकारियों के हाथों की कठपुतली बने मुख्यमंत्री, सीएस की नियुक्ति पर उठाए सवाल
    • Shimla : हिमाचल में राज्य किसान आयोग का होगा गठन, विधेयक को लोकभवन से मंजूरी
    • दैनिक राशिफल 27 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Crime: अर्की में पंचायत चुनाव विवाद ने लिया हिंसक मोड़, युवक की मौत; आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
    • Chunav: नोटा स्टैंप विवाद के बाद बरांदली वार्ड की वोटिंग रद्द, 30 मई दोबारा होंगे चुनाव
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: ‘सिटी लिमिट्स’ पुस्तक विमोचन में बोले मुख्यमंत्री, सुनियोजित शहरीकरण जरूरी

    मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने शिमला के गेयटी थियेटर में ‘सिटी लिमिट्स-द क्राइसिज़ ऑफ अर्बनाइजेशन’ पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने शिमला में जलापूर्ति, अंडरग्राउंड डक्ट, सर्कुलर रोड चौड़ीकरण और हरित क्षेत्रों के विस्तार सहित कई विकास परियोजनाओं की जानकारी दी।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMay 27, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने मंगलवार शाम Gaiety Theatre में नगर निगम शिमला के पूर्व उप-महापौर Tikender Panwar द्वारा संपादित पुस्तक ‘सिटी लिमिट्स-द क्राइसिज़ ऑफ अर्बनाइजेशन’ का विमोचन किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति ने हिमाचल प्रदेश को स्वच्छ हवा और जल जैसे अमूल्य संसाधन दिए हैं, जिनका संरक्षण हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी शिमला में पिछले कुछ वर्षों के दौरान तेजी से बदलाव हुए हैं और अब सुनियोजित निर्माण समय की आवश्यकता बन गया है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि शिमला शहर को बिजली और संचार तारों के जाल से मुक्त करने के लिए 145 करोड़ रुपये की लागत से भूमिगत डक्ट परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा सब्जी मंडी क्षेत्र में 600 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक परिसर विकसित किया जा रहा है, जबकि लिफ्ट क्षेत्र के पास अंडरपास भी प्रस्तावित है। शहर में 24 घंटे पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 800 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना भी क्रियान्वित की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि सर्कुलर रोड चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया जारी है और शहर की सुंदरता बनाए रखने के लिए हरित क्षेत्रों के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संतुलन को केंद्र में रखकर विकास कार्य कर रही है। हिम-चंडीगढ़, हिम-पंचकूला और कांगड़ा में एयरो सिटी जैसी नई शहरी परियोजनाओं की योजना भी तैयार की जा रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्री के साथ आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया था कि भविष्य में बादल फटने की घटनाएं केवल हिमाचल प्रदेश तक सीमित नहीं रहेंगी। ऐसी घटनाएं उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में भी बढ़ सकती हैं। पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

    इस अवसर पर झारखण्ड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने कहा कि लोगों को अपने आचरण में सुधार करने की आवश्यकता है। पर्यटन से संबंधित चिंताओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए जारी दिशा निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के साथ-साथ लोगों को अपनी सामूहिक जिम्मेदारी को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई लोग पार्किंग सुविधा न होने के बावजूद कई वाहन खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल के समय में ट्रैफिक जाम का मुख्य कारण पर्यटकों के वाहन नहीं बल्कि मुख्य रूप से हिमाचल में पंजीकृत वाहन होते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को आत्म अवलोकन करने की आवश्यकता है।

    उन्होंने कहा कि राज्य में पूर्ण संस्थागत जवाबदेही की आवश्यकता है। शहरीकरण केवल डैमोग्राफिक बदलाव नहीं बल्कि समाज के पुनर्गठन की प्रक्रिया है। लाखों लोग साझा संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं और शहरी निकायों तथा योजना व्यवस्था पर निर्भर हैं। लेकिन हमारी संस्थाएं इस बदलाव के साथ कदमताल नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि संस्थागत क्षेत्रों में रहने वाली कमी से कमजोर लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।

    कार्यक्रम में शिमला के महापौर Surender Chauhan, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया Naresh Chauhan, शिक्षा सचिव Rakesh Kanwar, डीजी होमगार्ड्स Satwant Atwal, ट्रिब्यून ब्यूरो प्रमुख Pratibha Chauhan सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #CityLimits #EnvironmentProtection #HimachalNews #himachalpradesh #Shimla #ShimlaDevelopment #SmartShimla #SukhvinderSinghSukhu #Urbanization
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal High Court : स्वीकृत पद के बिना कर्मचारी का तबादला अवैध, HPU की सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी का ट्रांसफर रद्द

    May 27, 2026

    Shimla : हिमाचल में राज्य किसान आयोग का होगा गठन, विधेयक को लोकभवन से मंजूरी

    May 27, 2026

    Shimla Chitta Smuggling : पंजाब और हरियाणा से तीन तस्कर गिरफ्तार, QR कोड के जरिए हो रहा था भुगतान

    May 26, 2026

    Shimla: छोटा शिमला सीबीएसई स्कूल में विद्यार्थियों से बोले मुख्यमंत्री सुक्खू, एंटी-चिट्टा अभियान में युवाओं की भूमिका अहम

    May 25, 2026

    Shimla : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कल

    May 24, 2026

    Himachal PET Recruitment 2026: सरकारी स्कूलों में पीईटी के 355 पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 3-4 जून को होगी काउंसलिंग

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.