Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Shimla : हिमाचल में अब दिसंबर में होंगी सभी स्कूलों की नॉन बोर्ड वार्षिक परीक्षाएं, फरवरी से नया सत्र

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों की नॉन बोर्ड वार्षिक परीक्षाएं दिसंबर में कराने और फरवरी से नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने का फैसला लिया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिक्षकों की जवाबदेही और विदेशी भाषा पाठ्यक्रम शुरू करने की भी घोषणा की।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था में सरकार ने बड़े बदलाव का फैसला किया है। सरकार ने फैसला लिया है कि बोर्ड कक्षाओं को छोड़कर सभी कक्षाओं की नॉन बोर्ड वार्षिक परीक्षाएं अब दिसंबर में आयोजित की जाएंगी। साथ ही नया शैक्षणिक सत्र फरवरी से शुरू होगा। यह निर्णय बुधवार को सचिवालय में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में लिया गया। वर्तमान में ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में नॉन बोर्ड वार्षिक परीक्षाएं मार्च में होती थीं और अप्रैल से नया सत्र शुरू होता था, जबकि शीतकालीन स्कूलों में दिसंबर में परीक्षाएं होती थीं। अब पूरे प्रदेश में एक समान शैक्षणिक कैलेंडर लागू होगा।

    खराब प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

    बैठक में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों की समीक्षा भी की गई। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अधिकारियों को परिणामों का विस्तृत विश्लेषण करने और जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी जा सकती है। इसके अलावा सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति को अनिवार्य बनाने तथा अनुपालन न करने की स्थिति में वेतन कटौती जैसे कदम उठाने पर भी जोर दिया गया।

    विद्यार्थियों के लिए शुरू होगी अप्रेंटिसशिप समाहित डिग्री

    प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए नई पहल की घोषणा की है। स्नातक डिग्री पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए अप्रेंटिसशिप समाहित डिग्री कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस योजना के तहत छात्रों को विभिन्न उद्योगों में कार्य करने का अवसर मिलेगा और उन्हें स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे छात्रों के कौशल विकास के साथ रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश के कॉलेजों में विदेशी भाषाओं के पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना पर भी काम चल रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की भाषा दक्षता प्रदान करना और वैश्विक रोजगार अवसरों के लिए तैयार करना है। उन्होंने बताया कि वीवॉक के तहत चार नए पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी की जा रही है, जिससे छात्रों को आधुनिक और रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध हो सके।

    #ARBtimes #BreakingNews #EducationDepartment #EducationNews #GovernmentSchools #HigherEducation #HimachalGovernment #HimachalNews #himachalpradesh #RohitThakur #SchoolEducation #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : हिमाचल के 4 नगर निगमों में मेयर पद 5 साल के लिए अनारक्षित, अधिसूचना जारी
    Next Article Chamba News : पंचायत चुनाव की रंजिश में दो घरों को आग लगाई, 11 लोगों पर मामला दर्ज
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: मुख्यमंत्री ने जापान के शैक्षणिक भ्रमण के लिए गए 44 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं

    September 6, 2026

    Igmc Shimla: आईजीएमसी शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम

    September 6, 2026

    Shimla: सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य: विक्रमादित्य सिंह

    September 6, 2026

    Shimla : रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Himachal High Court का बड़ा फैसला: अनुबंध अवधि भी मानी जाएगी सेवा में, वरिष्ठता-पेंशन समेत मिलेंगे सभी लाभ

    September 6, 2026

    Shimla: शिक्षा मंत्री ने केंद्र के समक्ष उठाया कैन उर्वरक की उपलब्धता का मामला

    September 5, 2026

    HPU MA Education Admission 2026 : प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 20 सितंबर को तय होगी पात्रता

    September 4, 2026

    Shimla : HIMUDA CEO नियुक्ति रद्द: हाईकोर्ट ने नियुक्ति को बताया नियमों के खिलाफ

    September 4, 2026

    Shimla News : चौपाल में स्कूली बच्चों से भरी निजी गाड़ी खाई में गिरी, छात्रा की मौत; 7 बच्चे घायल

    September 4, 2026

    Teachers’ Day 2026 : हिमाचल के 26 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, 5 सितंबर को होगा सम्मान

    September 4, 2026

    Krishna Janmashtami 2026: आज मध्यरात्रि 11:57 बजे से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र

    September 4, 2026

    Shimla News : सहकार सदन का होगा कायाकल्प, 2.85 करोड़ से मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    September 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 8 0 8
    Users Today : 107
    Total Users : 121808
    Total views : 240078
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.