Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    मौसम

    Rampur Bushahr: पहली बारिश में ही गानवी खड्ड बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- अब नहीं अस्थायी समाधान, बने स्थायी पुल

    रामपुर उपमंडल की गानवी पंचायत में मानसून की पहली बारिश ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दीं। गानवी खड्ड में जलस्तर बढ़ने से कलवर्ट के ऊपर से पानी बहा। ग्रामीणों ने सरकार से स्थायी पुल निर्माण की मांग तेज करते हुए कहा कि हर साल बरसात में संपर्क टूटने का खतरा बना रहता है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    गानवी खड्‌ड में मिट्‌टी डाल कर ठीक की गई सड़क

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    रामपुर उपमंडल की गानवी पंचायत में पिछले एक वर्ष से बनी सड़क और संपर्क मार्ग की समस्या मानसून की पहली ही बारिश के साथ फिर गंभीर हो गई है। मंगलवार रात से लगातार हुई वर्षा के कारण गानवी खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे खड्ड में बनाए गए अस्थायी कलवर्ट के ऊपर से पानी बहने लगा। बुधवार को भी स्थिति चिंताजनक बनी रही। इससे ग्रामीणों में संपर्क मार्ग के किसी भी समय बाधित होने की आशंका गहरा गई और एक बार फिर स्थायी पुल निर्माण की मांग तेज हो गई।

    ग्रामीणों की मांग पर स्थिति को देखते हुए लोक निर्माण विभाग की टीम बुधवार सुबह मौके पर पहुंची और कलवर्ट को सुरक्षित रखने के लिए उसके ऊपर मिट्टी डालकर अस्थायी रूप से यातायात बहाल किया। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि यह व्यवस्था केवल कुछ समय के लिए राहत दे सकती है। यदि बारिश का दौर जारी रहा तो कलवर्ट के क्षतिग्रस्त होने और पंचायत का संपर्क पूरी तरह टूटने का खतरा बना रहेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर मानसून उनके लिए परेशानी और असुरक्षा लेकर आता है। स्कूली बच्चों, मरीजों, बुजुर्गों और रोजमर्रा के कार्यों के लिए आने-जाने वाले लोगों को जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से गुजरना पड़ता है। उनका आरोप है कि वर्षों से स्थायी पुल की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक केवल अस्थायी मरम्मत और वैकल्पिक इंतजामों से ही काम चलाया जा रहा है।

    ग्राम पंचायत प्रधान शारदा देवी और उपप्रधान पवन कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष जुलाई में आई भीषण बाढ़ में गानवी खड्ड का संपर्क मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद कई बार संबंधित विभाग और सरकार के समक्ष स्थायी पुल निर्माण की मांग उठाई गई, लेकिन एक वर्ष बीतने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।

    उन्होंने कहा कि हर बरसात में अस्थायी मरम्मत पर खर्च करने के बजाय स्थायी पुल का निर्माण कराया जाना चाहिए। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि गानवी खड्ड पर शीघ्र पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सके और हर मानसून में उत्पन्न होने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान हो।

    #BridgeDemand #GanviKhad #himachalpradesh #Infrastructure #Monsoon2026 #PublicSafety #RainAlert #RampurBushahr #RuralIssues #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleManisha Murder Case : शिमला पुलिस का बड़ा खुलासा: प्रॉपर्टी विवाद में भाई हिमांक ने ही करवाई थी हत्या
    Next Article SJVNL: एसजेवीएनएल 412 मेगावाट परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना शुरू, लंबित समझौते लागू करने की उठी मांग
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Himachal Weather Alert : 28 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन ऑरेंज अलर्ट पर रहेगा हिमाचल

    July 27, 2026

    हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: सिरमौर और सोलन में सभी स्कूल बंद; नाहन में डंगा ढहने से घरों में फंसे 40 लोग

    July 10, 2026

    Monsoon: शिमला जिला प्रशासन मिशन मोड में, 30 सितंबर तक अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

    July 2, 2026

    Himachal Weather Update : हिमाचल में 10 जिलों में आज और कल भारी बारिश के साथ अंधड़ का येलो अलर्ट

    June 20, 2026

    Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

    June 1, 2026

    Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

    May 21, 2026

    Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

    April 27, 2026

    Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

    April 24, 2026

    Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    April 8, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Himachal Weather : हिमाचल में आज से बिगड़ेगा मौसम, छह दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

    March 11, 2026

    Himachal Weather : 11 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान, कई जिलों में येलो अलर्ट

    March 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 6 1 2
    Users Today : 3
    Total Users : 118612
    Total views : 234940
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.