Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    SJVNL: एसजेवीएनएल 412 मेगावाट परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना शुरू, लंबित समझौते लागू करने की उठी मांग

    एसजेवीएनएल 412 मेगावाट परियोजना के संविदा कर्मचारियों ने लंबित समझौतों, ग्रेच्युटी नीति, पद एवं वेतन निर्धारण और अन्य मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना शुरू किया। यूनियन ने प्रबंधन पर आश्वासन पूरा न करने का आरोप लगाया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    एसजेवीएनएल 412 मेगावाट परियोजना में कार्यरत संविदा कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर0

    एसजेवीएनएल 412 मेगावाट परियोजना में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बुधवार से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने परियोजना प्रबंधन पर बार-बार हुए लिखित समझौतों और दिए गए आश्वासनों को लागू नहीं करने का आरोप लगाया।

    धरने को संबोधित करते हुए यूनियन अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि 28 अगस्त 2025 को एएलसी कार्यालय, चंडीगढ़ में ग्रेच्युटी नीति को लेकर समझौता हुआ था। उस दौरान तीन माह के भीतर नीति लागू करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक इसे लागू नहीं किया गया। यूनियन के महासचिव तिलक राज ने कहा कि मार्च 2026 में परियोजना प्रमुख को सौंपे गए मांग-पत्र पर भी अब तक कोई सार्थक वार्ता नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2025 से अब तक हुए विभिन्न समझौतों और बैठकों में लिए गए निर्णयों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष है।

    उन्होंने राइजिंग डे के अवसर पर केवल 1500 मेगावाट परियोजना के कुछ कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके खातों में प्रोत्साहन राशि देने पर भी सवाल उठाए। यूनियन का कहना है कि सभी परियोजनाओं के कर्मचारियों को समान रूप से प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए था और मौजूदा व्यवस्था भेदभावपूर्ण है।

    तिलक राज ने बताया कि 30 सितंबर 2025 को परियोजना प्रमुख के साथ हुए समझौते में कार्य के आधार पर पद एवं वेतन निर्धारण पर सहमति बनी थी। इसे पहले 1 जनवरी 2026 और बाद में 1 अप्रैल 2026 से लागू करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन जून 2026 तक भी इसे अमल में नहीं लाया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वेलफेयर कार्यालय का मासिक किराया पिछले नौ महीनों से लंबित है तथा कार्यालय संचालन के लिए आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध नहीं करवाई गई है।

    यूनियन नेताओं का कहना है कि संविदा कर्मचारियों के साथ लगातार शोषण और भेदभाव हो रहा है तथा उनके वैध अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने परियोजना प्रबंधन से एएलसी कार्यालय में हुए समझौतों, कार्य आधारित पद एवं वेतन निर्धारण तथा मार्च 2026 के मांग-पत्र पर तत्काल वार्ता कर सभी लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। यूनियन ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी न्यायोचित मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।

    #412MWProject #BreakingNews #ContractWorkers #EmployeeUnion #Gratuity #himachalpradesh #LabourRights #Rampur #SJVNL #WorkersProtest
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: पहली बारिश में ही गानवी खड्ड बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- अब नहीं अस्थायी समाधान, बने स्थायी पुल
    Next Article Shimla : हिमाचल में अनुकंपा आधार पर नौकरी के नियमों में बड़ा बदलाव, आयु सीमा पार होने पर दावा होगा समाप्त
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: परियोजना प्रभावित किसानों की लंबित मांगों को लेकर 25 अगस्त को निरमंड में प्रदर्शन

    August 14, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में होगा जिला कार्यकारिणी का चुनाव, ब्राह्मण गांवों का दौरा करेगी ब्राह्मण सभा

    August 13, 2026

    Citu: ठेका मजदूरों की मांगों पर एसजेवीएन प्रबंधन से सकारात्मक वार्ता, वर्दी और धुलाई भत्ता बढ़ा

    August 11, 2026

    Blood Donation: स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर में 27 यूनिट रक्त एकत्र, खनेरी अस्पताल में खराब फ्रिज से व्यवस्था प्रभावित

    August 11, 2026

    Rampur Bushahr: श्रावण मास में विद्यार्थियों ने किया हवन, ‘ॐ’ नाम के महत्व का दिया संदेश

    August 10, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद में पिछले पांच सालों के कार्यों की होगी समीक्षा-करण शर्मा

    August 9, 2026

    Job: नगर परिषद रामपुर के दो क्रेच केंद्रों में क्रेच हेल्पर भर्ती, 22 अगस्त तक करें आवेदन

    August 6, 2026

    Rampur Bushahr: पशु चिकित्सा अधिकारियों ने ACPS और NPA बहाल करने की उठाई मांग, विधायक नंद लाल को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Forest: रामपुर में सितंबर में 27वीं हिमाचल प्रदेश वन खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता, 23 साल बाद मिली मेजबानी

    August 6, 2026

    Rampur Bushahr: एचपीयू में सम्मानित हुए रामपुर के रोनी राणा, राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

    August 5, 2026

    Rampur Bushahr: सुंडा–स्नेई मार्ग पर भूस्खलन का बढ़ता खतरा, समाधान तलाशने मौके पर पहुंची विभागीय टीम

    August 5, 2026

    Rampur Buahshr: एसजेवीएन की सीएसआर योजना के तहत 15 स्थानीय युवाओं को आईटीआई प्रशिक्षण के लिए मिला प्रायोजन

    August 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 6 1 2
    Users Today : 3
    Total Users : 118612
    Total views : 234940
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.