Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मौसम

    Monsoon: शिमला जिला प्रशासन मिशन मोड में, 30 सितंबर तक अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

    मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए शिमला जिला प्रशासन ने 30 सितंबर 2026 तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने मिशन मोड में कार्य करने और मुख्यालय पर मौजूद रहने के निर्देश जारी किए हैं।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    अनुपम कश्यप, जिला दंडाधिकारी शिमला (DPRO)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    मानसून सीजन के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन शिमला ने 30 सितंबर 2026 तक मिशन मोड में कार्य करने का निर्णय लिया है। उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अनुपम कश्यप ने इस अवधि के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं।

    उपायुक्त ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जिले में बादल फटना, अतिवृष्टि, भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, सड़क संपर्क बाधित होना, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति प्रभावित होना तथा सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों को नुकसान जैसी घटनाओं में वृद्धि हुई है। ऐसे में मानव जीवन की सुरक्षा, राहत एवं बचाव कार्यों का त्वरित संचालन तथा आवश्यक सेवाओं की शीघ्र बहाली प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। निर्देशों के अनुसार जुलाई, अगस्त और सितंबर के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने मुख्यालयों पर उपस्थित रहेंगे और किसी भी आपदा या आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया देने के लिए हर समय तैयार रहेंगे।

    उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि पहले से स्वीकृत सभी अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त माने जाएंगे। केवल अत्यंत आवश्यक एवं अपरिहार्य परिस्थितियों में सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति से ही अवकाश स्वीकृत होगा। इस अवधि में सामान्य परिस्थितियों में कोई नया अवकाश भी स्वीकृत नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारियों को बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही मोबाइल फोन और अन्य संचार माध्यम हर समय सक्रिय रखने होंगे। संपर्क विवरण में किसी भी बदलाव की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) और संबंधित वरिष्ठ अधिकारी को देनी होगी।

    प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि व्हाट्सएप या अन्य अनौपचारिक माध्यमों से भेजे गए अवकाश संबंधी संदेशों को वैध आवेदन या स्वीकृति नहीं माना जाएगा। बिना औपचारिक अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने या मुख्यालय छोड़ने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध सेवा नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, उपमंडल अधिकारियों, सहायक आयुक्त, जिला राजस्व अधिकारी, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, कार्यकारी दंडाधिकारियों, कानूनगो, पटवारियों सहित आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखने तथा सभी विभागों एवं एजेंसियों के साथ निरंतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

    उन्होंने कहा कि मानसून अवधि में खोज एवं बचाव, राहत, पुनर्वास तथा आवश्यक सेवाओं की शीघ्र बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आपातकालीन तैनाती के लिए हर समय तैयार रहना होगा। निर्देशों के किसी भी स्तर पर उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    #DisasterManagement #DistrictAdministration #HeavyRain #HimachalNews #himachalpradesh #LeaveBan #Monsoon2026 #MonsoonAlert #RainAlert #Shimla
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleChandigarh: एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में फोर्टिस अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य परिचर्चा
    Next Article Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Bilaspur News: हर पंचायत में लगेगा ऑटोमेटिक रेन गेज, ब्लॉक स्तर पर वेदर स्टेशन; किसानों को मिलेगा सटीक मौसम डेटा

    September 3, 2026

    Himachal Weather Alert : 28 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन ऑरेंज अलर्ट पर रहेगा हिमाचल

    July 27, 2026

    हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: सिरमौर और सोलन में सभी स्कूल बंद; नाहन में डंगा ढहने से घरों में फंसे 40 लोग

    July 10, 2026

    Rampur Bushahr: पहली बारिश में ही गानवी खड्ड बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- अब नहीं अस्थायी समाधान, बने स्थायी पुल

    July 1, 2026

    Himachal Weather Update : हिमाचल में 10 जिलों में आज और कल भारी बारिश के साथ अंधड़ का येलो अलर्ट

    June 20, 2026

    Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

    June 1, 2026

    Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

    May 21, 2026

    Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

    April 27, 2026

    Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

    April 24, 2026

    Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    April 8, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Himachal Weather : हिमाचल में आज से बिगड़ेगा मौसम, छह दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

    March 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 8 9 1
    Users Today : 21
    Total Users : 124891
    Total views : 245278
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.