Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, September 9
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Shimla : जयराम का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: विदाई का बिगुल बज चुका, जनआंदोलन से सड़कों पर उतरेगी भाजपा

    हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ चरणबद्ध जनआंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि निकाय व पंचायत चुनाव नतीजों से विदाई का बिगुल बज चुका है, भाजपा अब मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला में शनिवार को मीडिया से बात करते पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए चरणबद्ध ‘जनआंदोलन‘ का ऐलान किया है। शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों के नतीजों से साफ हो गया है कि जनता ने वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है और अब भाजपा इस जनादेश को अंजाम तक पहुंचाएगी।

    मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक चलेगा उग्र आंदोलन

    जयराम ठाकुर ने बताया कि भाजपा की विशेष बैठक में निर्णय लिया गया है कि सरकार की जनविरोधी नीतियों और झूठी गारंटियों के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। यह जनआंदोलन मंडल स्तर से शुरू होकर विधानसभा, जिला और फिर प्रदेश स्तर तक पहुंचेगा। भाजपा कार्यकाल में बजट के साथ शुरू किए गए विकास कार्यों, स्कूलों, कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों को बंद करने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है, माफिया हावी है और जनता पर लगातार नए टैक्सों का बोझ डाला जा रहा है।

    विधानसभा सत्र से पहले ही शुरू होगा जनजागरण अभियान

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र से पहले ही भाजपा अपने इस अभियान की शुरुआत कर देगी। युवाओं, महिलाओं, किसानों और कर्मचारियों के साथ हुए धोखे को हर गांव और चौक-चौराहे तक उजागर किया जाएगा। मुख्यमंत्री की ओर से प्रस्तावित कैंडल मार्च पर जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि यह कांग्रेस का राजनीतिक हथकंडा है। वहीं, पेपर लीक मामले पर उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र की मोदी सरकार इसे लेकर बेहद गंभीर है और संसद में कड़े कानून की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, जबकि कांग्रेस युवाओं को भड़काकर केवल रोटियां सेंकने का काम कर रही है।

    कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगा संघर्ष : बिंदल

    हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी, भ्रष्ट और वादाखिलाफी वाली नीतियों के खिलाफ भाजपा अगस्त से पूरे प्रदेश में उग्र जनआंदोलन शुरू करने जा रही है। भाजपा का यह आंदोलन तब तक लगातार जारी रहेगा, जब तक कि इस जनविरोधी और भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ नहीं फेंका जाता। भाजपा जनता के हक के लिए सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताकत से संघर्ष करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिला, महिलाओं और किसानों से छलावा किया गया है। भाजपा जनता की आवाज बनकर गांव-गांव और घर-घर पहुंचेगी।

    #ARBtimes #BJPMassMovement #HimachalBJP #HimachalCongress #HimachalNews #HimachalPolitics #himachalpradesh #JairamThakur #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत
    Next Article Shimla : फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स को बड़ी राहत: अब 2 साल नहीं, 1 साल की होगी इंटर्नशिप; सीएम ने दिए निर्देश
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla : साक्षरता में हिमाचल देश में दूसरे स्थान पर, 99.55% हुई दर; 28,480 लोग अब भी गैर-साक्षर

    September 9, 2026

    Himachal News : गाड़ी बेचने के बाद RC ट्रांसफर नहीं कराई तो फंस सकते हैं आप, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    September 9, 2026

    Shimla: विकास में नंबर वन बनेगा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र : विक्रमादित्य सिंह

    September 8, 2026

    Himachal High Court : नकली दवाइयों और करोड़ों की GST चोरी मामले में सरकार व फार्मा कंपनी को नोटिस

    September 8, 2026

    Himachal News: फल-सब्जियों में कीटनाशक अवशेष से बढ़ी चिंता, हिमाचल के 92 सैंपल तय सीमा से अधिक

    September 8, 2026

    Shimla News : कैथलीघाट फोरलेन निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, टावर क्रेन का बूम गिरने से मजदूर की मौत, 3 घायल

    September 8, 2026

    Shimla : डीएलएड दाखिला 2026: 1142 सीटें खाली, 15 सितंबर से दूसरे चरण की काउंसलिंग

    September 8, 2026

    HPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: संस्कृत, लोक प्रशासन और भूगोल की परीक्षा की तारीख जारी

    September 8, 2026

    Rampur Bushahr: शपथ पत्र और पावर ऑफ अटॉर्नी शुल्क बढ़ाना जनविरोधी : कौल सिंह नेगी

    September 7, 2026

    Shimla News : संजौली में 24 ग्राम चिट्टा और 7 ग्राम MDMA के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026

    Shimla: सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य: विक्रमादित्य सिंह

    September 6, 2026

    Shimla : रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 0 6 2
    Users Today : 86
    Total Users : 122062
    Total views : 240541
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.