Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 13
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    ABVP: छात्र हितों की अनदेखी पर एबीवीपी ने कॉलेज के ओल्ड ब्लॉक में की प्रतीकात्मक तालाबंदी

    राजकीय महाविद्यालय रामपुर के जर्जर ओल्ड ब्लॉक को लेकर एबीवीपी ने प्रतीकात्मक तालाबंदी कर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया और तत्काल मरम्मत व तकनीकी जांच की मांग की।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर महाविद्यालय के ओल्ड ब्लॉक में ताला जड़ते एबीवीपी के पदाधिकारी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    छात्र हितों और राजकीय महाविद्यालय रामपुर के जर्जर ओल्ड ब्लॉक की खराब स्थिति को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  रामपुर इकाई ने मंगलवार को कॉलेज परिसर में स्थित ओल्ड ब्लॉक में प्रतीकात्मक तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। परिषद ने आरोप लगाया कि कई वर्षों से भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर बनी हुई है, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है, लेकिन प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है।

    एबीवीपी का कहना है कि परिषद लंबे समय से ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत या पुनर्निर्माण की मांग कर रही है। हाल ही में स्थानीय प्रशासन को भवन का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के लिए एक दिन का समय भी दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद न तो कोई अधिकारी निरीक्षण के लिए महाविद्यालय पहुंचा और न ही प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन मिला।

    प्रशासन की कथित उदासीनता के विरोध में परिषद कार्यकर्ताओं ने ओल्ड ब्लॉक में प्रतीकात्मक तालाबंदी कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान एबीवीपी पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि जर्जर भवन में कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन और प्रदेश सरकार की होगी।

    परिषद ने मांग की कि ओल्ड ब्लॉक की तत्काल तकनीकी जांच कराई जाए तथा आवश्यकतानुसार मरम्मत या पुनर्निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की, तो विद्यार्थी परिषद धरना-प्रदर्शन सहित अन्य लोकतांत्रिक माध्यमों से आंदोलन तेज करेगी। परिषद ने स्पष्ट किया कि उसका उद्देश्य केवल विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना और महाविद्यालय के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाना है। इसके लिए प्रशासन से तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है।

    #ABVPRampur #ARBtimes #CampusNews #CollegeInfrastructure #EducationNews #GovernmentCollegeRampur #HimachalNews #OldBlock #RampurBushahr #ShimlaNews #StudentProtest #StudentSafety ABVP
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleSFI: बस सेवाएं बहाल करने की मांग को लेकर एसएफआई ने एचआरटीसी रामपुर के आरएम कार्यालय का किया घेराव
    Next Article आज का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, मेष से मीन तक का भविष्यफल
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Education: पीजी कॉलेज रामपुर के भूगोल विभाग में जियोग्राफिकल सोसायटी का गठन

    September 12, 2026

    Education: महाविद्यालय की लाइब्रेरी में पढ़ाई कर अदिति शर्मा ने CSIR में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-46

    September 11, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में चमका शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन

    September 11, 2026

    Himachal Education : 16 कॉलेजों में शुरू हुआ AEDP, डिग्री के साथ 6 महीने की अप्रेंटिसशिप और ₹10,900 स्टाइपेंड

    September 11, 2026

    Himachal Education: 302 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी वोकेशनल शिक्षा, छात्रों को मिलेंगे रोजगारपरक कौशल

    September 11, 2026

    Shimla: सीबीएसई स्कूलों के लिए ड्रेस कोड, यूनिफॉर्म और भवनों की रंग योजना तय

    September 10, 2026

    Education: रामपुर कॉलेज में हिमालय दिवस पर विद्यार्थियों ने दिया संरक्षण का संदेश

    September 9, 2026

    Shimla : साक्षरता में हिमाचल देश में दूसरे स्थान पर, 99.55% हुई दर; 28,480 लोग अब भी गैर-साक्षर

    September 9, 2026

    Education: सर्वपल्ली राधाकृष्णन पूजा अर्चना और हवन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

    September 7, 2026

    Rampur Bushahr: साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

    September 7, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री ने जापान के शैक्षणिक भ्रमण के लिए गए 44 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं

    September 6, 2026

    Igmc Shimla: आईजीएमसी शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम

    September 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 5 0 4
    Users Today : 9
    Total Users : 122504
    Total views : 241293
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.