Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    मंडी

    Mandi: हैम रेडियो आपदा के समय वैकल्पिक संचार का विश्वसनीय माध्यम : उपायुक्त अपूर्व देवगन

    मंडी में हैम रेडियो को आपदा के दौरान वैकल्पिक संचार माध्यम के रूप में मजबूत करने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने प्रशिक्षित ऑपरेटरों के नेटवर्क को आपदा प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण बताया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 20, 2026Updated:August 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    मंडी में हैम रेडियो पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते लाइसेंसधारी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी

    हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के संयुक्त तत्वावधान में डीआरडीए सभागार मंडी में “हैम रेडियो—आपातकालीन स्थितियों और आपदाओं के दौरान वैकल्पिक संचार” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने किया।

    उपायुक्त ने कहा कि आपदा के दौरान संचार व्यवस्था सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक होती है। हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण भूस्खलन, बाढ़, बादल फटने और भारी बर्फबारी जैसी आपदाओं के दौरान सड़क, बिजली और दूरसंचार सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में हैम रेडियो जैसे वैकल्पिक संचार माध्यम प्रशासन तथा राहत एवं बचाव एजेंसियों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं।

    उन्होंने प्रशिक्षण में भाग ले रहे प्रतिभागियों से प्राप्त तकनीकी ज्ञान और कौशल का आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में प्रशिक्षित हैम रेडियो ऑपरेटरों का मजबूत नेटवर्क तैयार करना आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में सहायक होगा।

    35 लाइसेंसधारी प्रतिभागी ले रहे प्रशिक्षण

    20 से 22 अगस्त तक आयोजित इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडी सहित लाहौल-स्पीति, बिलासपुर, कुल्लू, हमीरपुर और कांगड़ा जिलों के करीब 35 लाइसेंसधारी प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इनमें मंडी से 20, लाहौल-स्पीति से 4, बिलासपुर से 3, कुल्लू से 6, हमीरपुर से 1 और कांगड़ा से 1 प्रतिभागी शामिल हैं।

    प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को हैम रेडियो संचालन, आपातकालीन संचार व्यवस्था, रेडियो संचार प्रोटोकॉल, संचार तकनीक, उपकरणों के व्यावहारिक उपयोग तथा आपदा के दौरान प्रभावी वैकल्पिक संचार व्यवस्था स्थापित करने से संबंधित जानकारी दी जा रही है।

    आपदा के समय संचार व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

    प्रशिक्षण में एमेच्योर रेडियो भारत (ऑस्कर इंडिया) से नीलकंठ चटर्जी, विल्किस वॉल्टर जैम्स और सयानी डे प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। प्रशिक्षक नीलकंठ चटर्जी ने बताया कि आपदा के दौरान जब पारंपरिक संचार नेटवर्क बाधित या पूरी तरह ठप हो जाते हैं, तब हैम रेडियो महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को एंटीना से लेकर सैटेलाइट आधारित संचार तक विभिन्न तकनीकों की जानकारी देने के साथ आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी संचार स्थापित करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में पारंपरिक संचार माध्यमों के बाधित होने पर हैम रेडियो एक विश्वसनीय वैकल्पिक संचार प्रणाली के रूप में कार्य कर सकता है। इसके माध्यम से सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान संभव होता है, जिससे राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलती है।

    #ARBtimes #DisasterManagement #HamRadio #HamRadioTraining #himachalpradesh #Mandi #अपूर्व_देवगन #आपदा_प्रबंधन #मंडी #हैम_रेडियो
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने अर्पित की श्रद्धांजलि
    Next Article Shimla : भाजपा सांसदों को सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं, सरकार अपने तीन साल के विकास का हिसाब दे : सुरेश कश्यप
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Mandi: मंडी में खाद्य वस्तुओं की नई अधिकतम दरें तय, ढाबों में मीट-चिकन से लेकर दाल-सब्जी तक के रेट निर्धारित

    August 20, 2026

    Mandi : चंडीगढ़-मनाली NH पर टनल नंबर 12 में दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, 3 लोगों की मौत और 8 घायल; 2 गंभीर

    August 20, 2026

    Himachal : आईटीआई में खाली सीटों के लिए स्पॉट राउंड काउंसलिंग 8 अगस्त से, जानें आवेदन प्रक्रिया और तिथियां

    August 7, 2026

    Job: आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के 50 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त को मंडी में कैंपस इंटरव्यू

    August 5, 2026

    Mandi : फोरलेन पर वोल्वो बस से 143 ग्राम चिट्टा बरामद; कुल्लू के युवक-युवती गिरफ्तार

    July 29, 2026

    Job: हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 400 पदों पर भर्ती, 3 अगस्त को मंडी में कैंपस इंटरव्यू

    July 28, 2026

    Mandi News : 22 वर्षीय विवाहिता ने लगाया फंदा; पीछे छोड़ गई 2 साल की मासूम बेटी

    July 26, 2026

    मंडी में बड़ा हादसा: मां सिमसा मंदिर जा रहे परिवार पर गिरी पहाड़ी से चट्टान; महिला की मौके पर मौत, 7 घायल

    July 24, 2026

    Mandi : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : जमीन के म्यूटेशन के बदले मांगी 2 लाख की घूस; कानूनगो, पटवारी और सहायक गिरफ्तार

    July 24, 2026

    JOB: फिटर और वेल्डर के 50 पदों पर भर्ती, 18 जुलाई को मंडी में होगा साक्षात्कार

    July 15, 2026

    JOB: मंडी में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 13 से 17 जुलाई तक होंगे इंटरव्यू

    July 9, 2026

    Himachal : मंडी-कुल्लू-चंडीगढ़ के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें समय और किराया

    July 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 9 3 7 3
    Users Today : 252
    Total Users : 119373
    Total views : 236106
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.