Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: विधानसभा घेराव के लिए रामपुर से जाएंगे 100 से अधिक पेंशनर, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

    रामपुर से 1 सितंबर को शिमला विधानसभा घेराव में 100 से अधिक पेंशनर जाएंगे। पेंशनरों ने सरकार पर एरियर, डीए और मेडिकल बिलों के भुगतान को लेकर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन खंड रामपुर की कार्यकारिणी की बैठक में शामिल सदस्य

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन खंड रामपुर की कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को रामपुर में खंड अध्यक्ष बुद्धि सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सिटी रामपुर के जोन प्रभारी एवं जिला शिमला से विशेष रूप से उपस्थित हरदयाल सिंह ने भी भाग लिया। इस दौरान पेंशनरों की लंबित मांगों और आगामी आंदोलन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

    बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 1 सितंबर 2026 को शिमला में प्रस्तावित विधानसभा घेराव और रोष रैली में रामपुर से 100 से अधिक पेंशनर भाग लेंगे। पेंशनरों ने प्रदेश सरकार के प्रति भारी रोष जताते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने उनके साथ दो बार वादाखिलाफी की है।

    पेंशनरों ने कहा कि 13 मई 2026 को सचिवालय में मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में उनकी मांगों को लेकर कई आश्वासन दिए गए थे, लेकिन इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। पेंशनरों के अनुसार सरकार ने वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके लंबित एरियर की 40 प्रतिशत राशि 31 जुलाई 2026 से पहले जारी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बावजूद अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। इसी तरह पेंशनरों को मिलने वाले 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) की कुछ किस्तें 15 अगस्त को जारी करने की घोषणा करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन यह आश्वासन भी अब तक पूरा नहीं हुआ है।

    पेंशनरों ने कहा कि मेडिकल बिलों का भुगतान एक महीने के भीतर करने का भी वादा किया गया था, लेकिन विभागों को मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए आवश्यक पूरी राशि उपलब्ध नहीं करवाई गई है। इससे पेंशनरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में पेंशनरों ने कहा कि सरकार के आश्वासन पूरे न होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 1 सितंबर को शिमला में रोष रैली और विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस आंदोलन में हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े 18 पेंशनर संगठनों के सदस्य भाग ले रहे हैं।

    बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार स्वयं पेंशनरों को विधानसभा घेराव और धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने सरकार से पेंशनरों से किए गए वादों को जल्द पूरा करने और लंबित वित्तीय लाभ जारी करने की मांग की।

    बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन व खंड महासचिव अमोलक राम, संगठन सचिव रतन दास, मोहन जोशी, मस्तराम कपाटिया, कांता देवी नेगी, विनोद नेगी, मोतीलाल, छटटू राम, अशोक नेगी, बंसीलाल, सानी राम, श्यामलाल, शेर सिंह, हरदयाल सिंह, राजेंद्र सिंह ठाकुर, वीर सिंह, रोशन लाल, बेली राम, प्रेमी देवी, मानदास बुशैहरी, शाड़ू राम, चेतराम, सेन राम, रमेश चंद, कांता देवी, राम चंद, लायक राम नेगी, शकुंतला देवी, केवल राम, सुना देवी, देवी सिंह, बुद्धि सिंह, केशव राम, गंगाराम, प्रीतम सिंह, कमलानंद, ज्ञान बलैई, कैलाश जोशी, गंगाराम चौहान, बालक राम मुसाफिर, भगवान दास, पार्वती देवी, तेजा देवी, गोकुल राम, शेर सिंह, देवी राम, पूर्ण चंद, सोहनलाल, सीबी राम सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #AssemblyGherao #DAArrears #himachalpradesh #MedicalBills #Pensioners #PensionersDemand #PensionersProtest #PensionersWelfareAssociation #Rampur #RampurBushahr #Shimla
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleकनाडा में नौकरी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत: वर्क परमिट विस्तार प्रक्रिया के लिए अब 60 नहीं, मिलेंगे 90 दिन
    Next Article Rampur Bushahr: मानसून से हुए नुकसान की पुनर्बहाली के लिए एक सप्ताह में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: मानसून से हुए नुकसान की पुनर्बहाली के लिए एक सप्ताह में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

    August 29, 2026

    Rampur Bushahr: बड़ी CA कंपनियों की अस्पष्ट रेट नीति से बागवानों में असमंजस, सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    August 28, 2026

    HRTC: हिमबस प्लस कार्ड से सफर होगा आसान, किराये में छूट के साथ कैशबैक का भी लाभ

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में जल्द फिर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, शिंगला हेलीपोर्ट पर तैनात रहेगी एंबुलेंस

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: जनगणना-2027: स्व-गणना के माध्यम से भागीदारी की अपील

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: पेंशनरों ने सरकार को चेताया, मांगें पूरी न हुईं तो 2027 में नहीं करेंगे सहयोग

    August 26, 2026

    Rampur Bushahr: ठाकुर सेन नेगी प्रीमियर लीग के पोस्टर का अनावरण, 27 सितंबर से होगा क्रिकेट टूर्नामेंट

    August 25, 2026

    Rampur Bushahr: रामलीला आयोजन के लिए एनओसी को लेकर नगर परिषद में बैठक

    August 25, 2026

    MC Rampur: सीवरेज में सहयोग न करने वालों पर होगी कार्रवाई, लवी मेले समेत शहर की समस्याओं पर मंथन

    August 25, 2026

    Rampur Bushahr: गानवी–क्याओ–कूट–किन्फी सड़क पर अस्थायी मार्ग से सीमित आवागमन के लिए सुरक्षा निर्देश

    August 23, 2026

    Rampur Bushahr: जल शक्ति विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

    August 22, 2026

    Rampur Bushahr: अनिल मोक्टा बने अध्यक्ष, ह्यूमेन पीपल संस्था की नई कार्यकारिणी गठित

    August 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 1 3 3
    Users Today : 59
    Total Users : 121133
    Total views : 238742
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.