Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 8
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla : डीएलएड दाखिला 2026: 1142 सीटें खाली, 15 सितंबर से दूसरे चरण की काउंसलिंग

    हिमाचल में डीएलएड की 1142 सीटें अभी खाली हैं। 15 सितंबर 2026 से दूसरे चरण की काउंसलिंग होगी। सरकारी संस्थानों में 154 और निजी संस्थानों में 988 सीटें रिक्त हैं। दूसरे चरण में केवल पहले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  शिमला | हिमाचल प्रदेश में डीएलएड में दाखिले के लिए पहले चरण की काउंसलिंग के बाद भी 1142 सीटें रिक्त हैं। इन सीटों को भरने के लिए 15 सितंबर से दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पहले 9 सितंबर को प्रथम चरण में आवंटित सीटों की अंतिम स्थिति स्पष्ट की जाएगी। इसके बाद बची हुई सीटों के आधार पर दूसरे चरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

    सरकारी संस्थानों में 154 और निजी में 988 सीटें खाली

    मौजूदा आंकड़ों के अनुसार सरकारी डीएलएड संस्थानों में 154 सीटें, जबकि निजी संस्थानों में 988 सीटें रिक्त हैं। अब तक सरकारी संस्थानों में 746 और निजी संस्थानों में 562 सीटें आवंटित की जा चुकी हैं। रिक्त सीटों में 367 सब्सिडाइज्ड और 621 नॉन-सब्सिडाइज्ड सीटें शामिल हैं। हालांकि, प्रथम चरण में आवंटित सीटों की अंतिम स्थिति 9 सितंबर को स्पष्ट होने के बाद रिक्त सीटों के आंकड़ों में बदलाव संभव है।

    केवल शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

    दूसरे चरण की काउंसलिंग में केवल प्रथम चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ही भाग लेने का अवसर मिलेगा। नए अभ्यर्थियों को इस चरण में शामिल नहीं किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि 1142 रिक्त सीटों को भरने के लिए 15 सितंबर से प्रक्रिया शुरू होगी। बोर्ड की ओर से रिक्त सीटों की संख्या स्पष्ट होने के बाद काउंसलिंग और सीट आवंटन का विस्तृत शेड्यूल जारी किया जाएगा।

    9 सितंबर के बाद तस्वीर होगी साफ

    प्रथम चरण में जिन अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं, उनके प्रवेश की अंतिम स्थिति 9 सितंबर को स्पष्ट होगी। इसके बाद जिन सीटों पर प्रवेश नहीं हो पाएगा, उन्हें दूसरे चरण की काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे बोर्ड की ओर से जारी होने वाले आधिकारिक शेड्यूल और निर्देशों पर नजर रखें, ताकि काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी समय पर मिल सके।

    #Admission2026 #ARBtimes #Counselling2026 #DElEd #DElEdCounselling #EducationNews #EducationUpdate #GovernmentInstitutes #HimachalDElEd #HimachalEducation #HimachalNews #himachalpradesh #PrivateInstitutes #TeacherTraining #TeachingJobs #VacantSeats
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleSolan : डगशाई पब्लिक स्कूल में छात्र से रैगिंग और मारपीट का आरोप, 5 सीनियर छात्रों पर केस
    Next Article Shimla News : कैथलीघाट फोरलेन निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, टावर क्रेन का बूम गिरने से मजदूर की मौत, 3 घायल
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal High Court : नकली दवाइयों और करोड़ों की GST चोरी मामले में सरकार व फार्मा कंपनी को नोटिस

    September 8, 2026

    Himachal News: फल-सब्जियों में कीटनाशक अवशेष से बढ़ी चिंता, हिमाचल के 92 सैंपल तय सीमा से अधिक

    September 8, 2026

    Shimla News : कैथलीघाट फोरलेन निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, टावर क्रेन का बूम गिरने से मजदूर की मौत, 3 घायल

    September 8, 2026

    HPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: संस्कृत, लोक प्रशासन और भूगोल की परीक्षा की तारीख जारी

    September 8, 2026

    Shimla News : संजौली में 24 ग्राम चिट्टा और 7 ग्राम MDMA के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026

    Shimla: सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य: विक्रमादित्य सिंह

    September 6, 2026

    Shimla : रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Himachal High Court का बड़ा फैसला: अनुबंध अवधि भी मानी जाएगी सेवा में, वरिष्ठता-पेंशन समेत मिलेंगे सभी लाभ

    September 6, 2026

    Shimla: शिक्षा मंत्री ने केंद्र के समक्ष उठाया कैन उर्वरक की उपलब्धता का मामला

    September 5, 2026

    HPU MA Education Admission 2026 : प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 20 सितंबर को तय होगी पात्रता

    September 4, 2026

    Shimla : HIMUDA CEO नियुक्ति रद्द: हाईकोर्ट ने नियुक्ति को बताया नियमों के खिलाफ

    September 4, 2026

    Shimla News : चौपाल में स्कूली बच्चों से भरी निजी गाड़ी खाई में गिरी, छात्रा की मौत; 7 बच्चे घायल

    September 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 9 1 4
    Users Today : 28
    Total Users : 121914
    Total views : 240276
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.