Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 8
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla News : कैथलीघाट फोरलेन निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, टावर क्रेन का बूम गिरने से मजदूर की मौत, 3 घायल

    शिमला के पुजारली सुईंठा में कैथलीघाट फोरलेन निर्माण के दौरान टावर क्रेन का बूम मजदूरों पर गिर गया। हादसे में जम्मू-कश्मीर निवासी एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | कैथलीघाट फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पुजारली के सुईंठा क्षेत्र में काम के दौरान टावर क्रेन का बूम अचानक नीचे खड़े मजदूरों पर जा गिरा। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। चारों मजदूर जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान मोहर सिंह (36) के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान रोमित, नसीम मोहम्मद और चंद्रकांत के तौर पर हुई है। तीनों आईजीएमसी शिमला में एडमिट हैं।

    जानकारी के अनुसार पुजारली के सुईंठा क्षेत्र में दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच कैथलीघाट फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान टावर क्रेन का बूम अचानक नीचे खड़े मजदूरों के ऊपर गिर गया। बूम की चपेट में आने से चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों और लोगों ने सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मोहर सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य मजदूरों का उपचार जारी है।

    हादसे की सूचना मिलने के बाद कसुम्पटी चौकी पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची, जबकि दूसरी टीम आईजीएमसी अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मृतक मजदूर के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

    चारों मजदूर फोरलेन निर्माण कार्य में लगी कंपनी के लिए काम करते थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टावर क्रेन का बूम किन परिस्थितियों में गिरा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों को भी जांच के दायरे में लिया जा सकता है। हादसे के बाद फोरलेन निर्माण कार्य में श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्रेन में तकनीकी खराबी थी या हादसे के पीछे कोई अन्य कारण रहा।

     

    #AccidentNews #ARBtimes #ConstructionAccident #FourLaneProject #HimachalNews #himachalpradesh #Kaithlighat #NHAI #RoadConstruction #ShimlaNews #WorkerDeath
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : डीएलएड दाखिला 2026: 1142 सीटें खाली, 15 सितंबर से दूसरे चरण की काउंसलिंग
    Next Article Himachal News: फल-सब्जियों में कीटनाशक अवशेष से बढ़ी चिंता, हिमाचल के 92 सैंपल तय सीमा से अधिक
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal High Court : नकली दवाइयों और करोड़ों की GST चोरी मामले में सरकार व फार्मा कंपनी को नोटिस

    September 8, 2026

    Himachal News: फल-सब्जियों में कीटनाशक अवशेष से बढ़ी चिंता, हिमाचल के 92 सैंपल तय सीमा से अधिक

    September 8, 2026

    Shimla : डीएलएड दाखिला 2026: 1142 सीटें खाली, 15 सितंबर से दूसरे चरण की काउंसलिंग

    September 8, 2026

    HPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: संस्कृत, लोक प्रशासन और भूगोल की परीक्षा की तारीख जारी

    September 8, 2026

    Shimla News : संजौली में 24 ग्राम चिट्टा और 7 ग्राम MDMA के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026

    Shimla: सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य: विक्रमादित्य सिंह

    September 6, 2026

    Shimla : रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Himachal High Court का बड़ा फैसला: अनुबंध अवधि भी मानी जाएगी सेवा में, वरिष्ठता-पेंशन समेत मिलेंगे सभी लाभ

    September 6, 2026

    Shimla: शिक्षा मंत्री ने केंद्र के समक्ष उठाया कैन उर्वरक की उपलब्धता का मामला

    September 5, 2026

    HPU MA Education Admission 2026 : प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 20 सितंबर को तय होगी पात्रता

    September 4, 2026

    Shimla : HIMUDA CEO नियुक्ति रद्द: हाईकोर्ट ने नियुक्ति को बताया नियमों के खिलाफ

    September 4, 2026

    Shimla News : चौपाल में स्कूली बच्चों से भरी निजी गाड़ी खाई में गिरी, छात्रा की मौत; 7 बच्चे घायल

    September 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 9 1 4
    Users Today : 28
    Total Users : 121914
    Total views : 240276
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.