Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 15
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Himachal High Court : संजौली में अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को अपना वार्ड कार्यालय गिराने का आदेश

    Himachal High Court : संजौली की बंगला कॉलोनी में वन व सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण मामले में हाईकोर्ट ने नगर निगम शिमला को अपना वार्ड कार्यालय ध्वस्त करने और भूमि मूल स्थिति में बहाल करने के आदेश दिए हैं।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    हिमाचल हाईकोर्ट भवन।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | राजधानी शिमला के उपनगर संजौली की बंगाला कॉलोनी में वन और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामले में Himachal High Court ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने नगर निगम शिमला को बिना स्वीकृत भवन नक्शे के बनाए गए अपने वार्ड कार्यालय को खुद ध्वस्त करने का आदेश दिया है। यह मामला वन भूमि पर अतिक्रमण, अवैध निर्माण और देवदार के पेड़ों को नुकसान पहुंचाने से संबंधित जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान सामने आया।

    वन भूमि पर बने 23 ढांचे हटाने के निर्देश

    Himachal High Court ने वन भूमि पर बने 23 अवैध ढांचों, जिनका कुल क्षेत्रफल 822.52 वर्ग मीटर बताया गया है, को हटाने के लिए कलेक्टर-कम-डीएफओ के समक्ष लंबित मामलों में तेजी लाने को कहा है। वहीं, नगर निगम की भूमि पर बने 10 अन्य अवैध ढांचों के संबंध में भी नियमानुसार बेदखली की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। पीठ ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने को भी कहा है। अदालत ने इस बात पर गंभीर आपत्ति जताई कि बिना भवन नक्शा स्वीकृत कराए और वन भूमि से जुड़े मामले के बावजूद सार्वजनिक धन से निर्माण कराया गया और उसका उद्घाटन भी कर दिया गया।

    👉 यह भी पढ़ें : Himachal High Court : संगीत शिक्षकों की भर्ती पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से 3 हफ्ते में मांगा जवाब

    अनियमितता को नियमित करने की दलील अस्वीकार

    सुनवाई के दौरान Himachal High Court ने नगर निगम की उस दलील को स्वीकार नहीं किया, जिसमें कथित अनियमितता को नजरअंदाज करने या बाद में नियमित करने की बात कही गई थी। पीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि जब नियम लागू करने वाली संस्था ही अनधिकृत निर्माण में शामिल हो जाए तो इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अदालत ने 15 अक्टूबर 2013 की अधिसूचना के आधार पर खसरा नंबर 443, 444 और 1662 की वन भूमि का इंतकाल तत्काल वन विभाग के नाम दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं।

    👉 यह भी पढ़ें : Himachal High Court : 78 साल के पति की दलील खारिज, पत्नी को ₹3,500 गुजारा भत्ता देने का आदेश

    वन भूमि पर 23 और एमसी की भूमि पर 10 अवैध निर्माण

    बता दें कि Himachal High Court ने मामले में जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण (DLSA) शिमला के सचिव और एसडीएम शिमला को संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे। निरीक्षण के बाद पेश रिपोर्ट में वन भूमि पर 23 और नगर निगम की भूमि पर 10 अवैध निर्माण पाए गए। रिपोर्ट के अनुसार नगर निगम शिमला का वार्ड कार्यालय खसरा नंबर 464 पर बनाया गया है। इसके लिए भवन योजना स्वीकृत नहीं कराई गई थी। रिकॉर्ड के अनुसार कार्यालय का उद्घाटन 17 अक्टूबर 2015 को हुआ था। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि संबंधित भूमि का स्वामित्व 2013 की अधिसूचना के तहत वन विभाग को स्थानांतरित किया जा चुका था। मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर 2026 को होगी।

    #ARBtimes #ForestLand #HimachalHighCourt #HimachalNews #IllegalConstruction #Sanjauli #ShimlaMunicipalCorporation #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal 15 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    Next Article Dharamshala News: अपर धर्मकोट के होटल में रेव पार्टी पर पुलिस की दबिश, चिट्टा-अफीम बरामद
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal News: सरकारी सीबीएसई स्कूलों में दिन में तीन बार डिजिटल हाजिरी, चूका समय तो वेतन पर असर

    September 15, 2026

    Himachal News : वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर ने जीता खिताब, रामपुर रहा उपविजेता

    September 13, 2026

    Ganesh Chaturthi 2026 : 14 सितंबर से गणेश उत्सव, जानें क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी और क्या है इसका महत्व

    September 13, 2026

    Himachal High Court : संगीत शिक्षकों की भर्ती पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से 3 हफ्ते में मांगा जवाब

    September 13, 2026

    Himachal High Court : 78 साल के पति की दलील खारिज, पत्नी को ₹3,500 गुजारा भत्ता देने का आदेश

    September 13, 2026

    Himachal High Court Transfer : 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, अजय मेहता बने सिरमौर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश

    September 12, 2026

    Shimla : इनकम टैक्स अधिकारी पर 5 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, CBI ने दर्ज की FIR

    September 12, 2026

    AI Retro Photo Trend : एक फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान, पुलिस ने किया अलर्ट

    September 12, 2026

    Himachal Education : 16 कॉलेजों में शुरू हुआ AEDP, डिग्री के साथ 6 महीने की अप्रेंटिसशिप और ₹10,900 स्टाइपेंड

    September 11, 2026

    Himachal Education: 302 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी वोकेशनल शिक्षा, छात्रों को मिलेंगे रोजगारपरक कौशल

    September 11, 2026

    Kullu: 12 सितंबर को कुल्लू, मनाली और बंजार में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

    September 10, 2026

    Shimla News: शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया अध्यक्ष और भरत कलांटा उपाध्यक्ष निर्वाचित

    September 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 0 3 9
    Users Today : 38
    Total Users : 123039
    Total views : 242176
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.