Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, September 19
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Himachal News : शिमला में दिसंबर तक खुलेगा NCB का जोनल कार्यालय, नशा तस्करों पर और कसेगा शिकंजा

    Himachal News : नशा मुक्त भारत-2029 के रोडमैप के तहत दिसंबर 2026 तक शिमला में NCB जोनल कार्यालय स्थापित करने का लक्ष्य है। स्कूल-कॉलेजों में ड्रग फ्री कैंपस, तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई और डी-एडिक्शन सुविधाओं के विस्तार की भी योजना है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  शिमला | हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के साथ रोकथाम, उपचार और पुनर्वास की व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी है। इसके तहत दिसंबर 2026 तक शिमला में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का जोनल कार्यालय स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

    NCB चंडीगढ़ और अमृतसर के जोनल डायरेक्टर अमनजीत सिंह के अनुसार, शिमला से जोनल डायरेक्टर की अगुवाई में पूरी टीम नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का काम संभालेगी। उन्होंने बताया कि हिमाचल से विदेश भागे भगोड़े नशा तस्करों की सूची राज्य सरकार से मांगी गई है, ताकि उनकी वापसी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

    नशा तस्करी के मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट

    रोडमैप में नशा तस्करी के मामलों के जल्द निपटारे पर भी जोर दिया गया है। इसके लिए देश के विभिन्न राज्यों में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जा रहे हैं। राज्य पुलिस, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और जिला पुलिस को बड़े तस्करों की पहचान के लिए किंगपिन डोजियर तैयार करने, बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच, वित्तीय लेनदेन की पड़ताल और जेल नेटवर्क पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2029 तक 100 अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त करने तथा 100 भगोड़ों को वापस लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दिसंबर 2027 तक 100 बड़े कार्टेल मामलों में वित्तीय जांच का भी लक्ष्य है।

    स्कूल-कॉलेजों में लागू होगा ड्रग फ्री कैंपस फ्रेमवर्क

    नशे की रोकथाम को लेकर मार्च 2027 तक सभी स्कूलों और कॉलेजों में ड्रग फ्री कैंपस फ्रेमवर्क लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत शिक्षण संस्थानों के आसपास 500 मीटर का सुरक्षित क्षेत्र विकसित करने की योजना है। एनसीसी, एनएसएस और माय भारत के माध्यम से एक लाख नशा-मुक्ति मित्र तैयार किए जाएंगे। वहीं, 170 केंद्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों में 10 लाख से अधिक विद्यार्थियों की प्रिवेंटिव स्क्रीनिंग का प्रस्ताव है। रोडमैप में प्रीकर्सर केमिकल और सिंथेटिक ड्रग्स की सप्लाई चेन पर निगरानी बढ़ाने की योजना भी शामिल है। वर्ष 2026 में 75 गुप्त ड्रग लैब को ध्वस्त करने और मार्च 2027 तक प्रीकर्सर सप्लाई चेन की एंड-टू-एंड निगरानी स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पीआरईपी पोर्टल, एचएसएन कोड, जीएसटीएन और सीबीएन-आईसीईजीएटीई एकीकरण के साथ डायनेमिक शेड्यूलिंग और केवाईसी व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। डार्कनेट, क्रिप्टो के जरिए होने वाली गतिविधियों और अवैध नशीली फसलों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

    2029 तक डी-एडिक्शन सेंटर बढ़ाने का लक्ष्य

    नशे की रोकथाम के साथ उपचार और पुनर्वास पर भी रोडमैप में विशेष ध्यान दिया गया है। देशभर में डी-एडिक्शन सेंटर की संख्या 334 से बढ़ाकर मार्च 2029 तक 1,751 करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा 329 जेलों में नशा मुक्ति सुविधाएं विकसित करने और 10,000 सेवा प्रदाताओं की क्षमता बढ़ाने की योजना है। हर राज्य में बच्चों और महिलाओं के लिए विशेष नशा मुक्ति सुविधा तथा कम से कम एक मेडिकल कॉलेज में संबंधित विभाग विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

     

    #ARBtimes #DrugDeAddiction #DrugFreeHimachal #DrugFreeIndia #DrugTrafficking #HimachalNews #NCB #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal High Court : सरकारी CBSE स्कूलों में 30 सितंबर तक शिक्षकों की भर्ती के आदेश, सरकार से मांगी रिपोर्ट
    Next Article Sirmaur : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर और कर्ज का नया रिकॉर्ड
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal High Court : सरकारी CBSE स्कूलों में 30 सितंबर तक शिक्षकों की भर्ती के आदेश, सरकार से मांगी रिपोर्ट

    September 19, 2026

    Shimla: हर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाना जिला प्रशासन का लक्ष्य : अनुपम कश्यप

    September 18, 2026

    Himachal High Court : 12 साल में 11 तबादले, हाईकोर्ट ने कर्मचारी की ट्रांसफर पर लगाई रोक

    September 18, 2026

    Shimla News: चिट्‌टा तस्करी नेटवर्क पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, जलालाबाद-चंडीगढ़ से दो गिरफ्तार

    September 17, 2026

    Himachal High Court : शादीशुदा बेटी को नौतोड़ जमीन से नहीं किया जा सकता वंचित, सरकार को पट्टा जारी करने का आदेश

    September 17, 2026

    Shimla News: एक एप पर मिलेंगी 41 घरेलू सेवाएं, प्लंबर-इलेक्ट्रीशियन से टैक्सी तक की सुविधा

    September 16, 2026

    Kumarsain News : बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च झोंककर बालियां लूटीं, जंगल के रास्ते फरार हुआ आरोपी

    September 16, 2026

    JOB: 17 सितंबर को एलआईसी और एसबीआई लाइफ में 124 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू

    September 15, 2026

    Himachal News: सरकारी सीबीएसई स्कूलों में दिन में तीन बार डिजिटल हाजिरी, चूका समय तो वेतन पर असर

    September 15, 2026

    Himachal High Court : संजौली में अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को अपना वार्ड कार्यालय गिराने का आदेश

    September 15, 2026

    Himachal News : वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर ने जीता खिताब, रामपुर रहा उपविजेता

    September 13, 2026

    Ganesh Chaturthi 2026 : 14 सितंबर से गणेश उत्सव, जानें क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी और क्या है इसका महत्व

    September 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 5 4 0
    Users Today : 17
    Total Users : 123540
    Total views : 243020
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.