मेष (Aries)
राशिफल: मेष राशि के जातकों के लिए आज शरीर से ज्यादा मन थका हुआ रह सकता है। बारहवें भाव में चंद्रदेव और शनिदेव का विष योग नींद में खलल डाल सकता है। बेवजह की चिंता, अकेलापन या खर्च की फिक्र बढ़ सकती है। सुबह देर तक बिस्तर में पड़े रहने का मन करेगा, लेकिन खुद को एक्टिव रखें और थोड़ी देर धूप में टहलें। पैसों के मामले में खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, इसलिए ऑनलाइन खरीदारी और अनावश्यक सब्सक्रिप्शन पर नजर रखें। दूर रहने वाले किसी दोस्त या रिश्तेदार से अचानक बातचीत होगी, जिससे कोई काम आगे बढ़ सकता है। माता जी के साथ समय बिताने से मन को राहत मिलेगी। किसी भी तरह के नशे से दूर रहें।
शुभ रंग: हल्का लाल | शुभ अंक: 5
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ (Taurus)
राशिफल: वृषभ राशि के जातकों को आज लाभ की उम्मीद में थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। ग्यारहवें भाव में चंद्रदेव और शनिदेव साथ हैं, इसलिए दोस्तों या बड़े भाई-बहन से जिस मदद की आस है, वह देर से या अधूरी मिल सकती है। इसे दिल पर न लें और अपनी मेहनत जारी रखें। आमदनी में ठहराव महसूस हो, तो जल्दी पैसा कमाने वाली किसी योजना की तरफ न भागें। दफ्तर में अधिकारी की बात को गंभीरता से सुनें और बिना पूछे अपनी राय देने से बचें। पेट, त्वचा या पुरानी तकलीफ उभर सकती है, इसलिए भोजन हल्का रखें और समय पर खाना खाएं। शाम को वाहन सावधानी से चलाएं और परिवार के साथ समय बिताएं।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 2
उपाय: गाय को रोटी खिलाएं।
मिथुन (Gemini)
राशिफल: मिथुन राशि के जातकों को आज काम का बोझ ज्यादा महसूस हो सकता है। दसवें भाव में चंद्रदेव और शनिदेव का विष योग है, इसलिए दफ्तर या कारोबार में जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ थकान भी रह सकती है। अधिकारी की अपेक्षाएं ऊंची रह सकती हैं, इसलिए काम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर पूरा करें और उतना ही वादा करें, जितना निभा सकें। नौकरी बदलने का विचार आए, तो आज फैसला लेने से बचें। बच्चों या बड़ों के सामने कड़वे शब्द न बोलें। बच्चों की पढ़ाई में सुस्ती दिख सकती है, इसलिए उन्हें प्यार से समझाएं। तीसरे भाव में केतु हैं, इसलिए फोन या मैसेज पर आई किसी बात का गलत अर्थ न निकालें। आज आपका सिक्स्थ सेंस ठीक रह सकता है।
शुभ रंग: हल्का हरा | शुभ अंक: 7
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
कर्क (Cancer)
राशिफल: कर्क राशि के जातकों के लिए आज भाग्य थोड़ा धीमी रफ्तार से साथ दे सकता है। नौवें भाव में चंद्रदेव और शनिदेव के योग से कोई यात्रा, पूजा या शुभ काम अटक सकता है या टल सकता है। पिता जी या किसी बुजुर्ग से मतभेद हो, तो बहस करने के बजाय उनकी बात ध्यान से सुनें, क्योंकि उनकी सलाह आपके काम आ सकती है। लग्न पर मंगल और गुरु होने से आपकी हिम्मत और आत्मविश्वास बना रहेगा, इसलिए रुकावट आने पर घबराएं नहीं। सुख भाव में तीन ग्रह हैं, जिससे घर में सफाई या मरम्मत का काम शुरू हो सकता है। दूसरे भाव में केतु हैं, इसलिए परिवार में बातचीत के दौरान अपनी जुबान संभालकर रखें और किसी पर बेवजह शक न करें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 11
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
सिंह (Leo)
राशिफल: सिंह राशि के जातकों के मन में आज छिपी हुई चिंताएं उभर सकती हैं। आठवें भाव में चंद्रदेव और शनिदेव का विष योग है, इसलिए बीमा, टैक्स, बैंकिंग, पुराने कागजात या ससुराल से जुड़ी किसी बात में अटकाव आ सकता है। ऐसे मामलों में जल्दबाजी या जिद करने से बचें और कागजात अच्छी तरह देखकर धीरे-धीरे आगे बढ़ें। अचानक थकान या सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। लोगों से मुलाकात और बातचीत करने से आपका काम बन सकता है, इसलिए संवाद बनाए रखें। जीवनसाथी या साझेदार से बहस होने की आशंका है, लिहाजा सोच-समझकर जवाब दें। पूजा या यात्रा पर खर्च हो सकता है। रात को समय पर सोएं और पर्याप्त आराम करें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 12
उपाय: बंदरों को चना खिलाएं।
कन्या (Virgo)
राशिफल: कन्या राशि के जातकों के रिश्तों में आज थोड़ा ठंडापन देखने को मिल सकता है। सातवें भाव में चंद्रदेव और शनिदेव साथ हैं, इसलिए जीवनसाथी या कारोबारी साझेदार का रुख रूखा लग सकता है या वे आपसे दूरी बनाए रख सकते हैं। हो सकता है कि वे खुद किसी चिंता में हों, इसलिए नाराज होने के बजाय खुलकर बात करें और उनकी बात सुनें। नई साझेदारी का फैसला आज टालना बेहतर रहेगा। ग्यारहवें भाव में मंगल और गुरु हैं, जिससे कमाई के रास्ते बने रह सकते हैं। पैसों के लेन-देन में लिखित रिकॉर्ड जरूर रखें। विरोधी शांत रह सकते हैं, लेकिन पेट की गड़बड़ी परेशान कर सकती है। रात को हल्का भोजन करें और व्यसनों से दूर रहें।
शुभ रंग: गहरा हरा | शुभ अंक: 4
उपाय: हरी मूंग का दान करें।
तुला (Libra)
राशिफल: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सेहत का ध्यान रखने और पुराने कर्ज की चिंता में बीत सकता है। कमर, घुटने या पेट से जुड़ी तकलीफ उभर सकती है। छठे भाव में चंद्रदेव और शनिदेव के योग से पुराना कर्ज, किस्त, मुकदमा या दफ्तर की कोई पुरानी शिकायत फिर सामने आ सकती है। इसे टालने के बजाय शांत मन से निपटाने की योजना बनाएं। कोई बड़ा फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। लग्न पर सूर्य, बुध और अस्त शुक्रदेव हैं, जिससे थकान और बिखराव महसूस हो सकता है। इसलिए खुद को आराम दें और पर्याप्त पानी पिएं। दफ्तर में अधिकारी या ग्राहक के सामने आपकी बात का वजन रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 6
उपाय: किसी जरूरतमंद को सफेद मिठाई खिलाएं।
वृश्चिक (Scorpio)
राशिफल: वृश्चिक राशि के जातकों का मन आज बच्चों या उनकी पढ़ाई को लेकर चिंतित रह सकता है। पंचम भाव में चंद्रदेव और शनिदेव का विष योग है, इसलिए संतान का व्यवहार चिड़चिड़ा या सुस्त लग सकता है। प्रेम संबंधों में भी भावनाएं भारी रह सकती हैं, इसलिए अपनी बात शांति से कहें। चौथे भाव में राहुदेव हैं, जिससे घर में किसी बात को लेकर बेचैनी रह सकती है। माता जी की तबीयत और घर की मरम्मत पर ध्यान दें। बारहवें भाव में तीन ग्रहों के कारण खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर नजर रखें। दफ्तर की राजनीति से दूर रहें और देर रात तक जागने से बचें।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 1
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
धनु (Sagittarius)
राशिफल: धनु राशि के जातकों के लिए आज घर का माहौल थोड़ा भारी रह सकता है। चौथे भाव में चंद्रदेव और शनिदेव का विष योग है, इसलिए माता जी की सेहत और मन की स्थिति पर ध्यान दें। घर के किसी पुराने विवाद या जमीन-जायदाद से जुड़ी बात को लेकर बहस करने से बचें। मन में उदासी हो, तो परिवार के साथ बैठकर बातचीत करें और मिलकर भोजन करें। वाहन से जुड़ी कोई खराबी सामने आ सकती है, इसलिए वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें। नए संपर्कों से आमदनी के रास्ते खुल सकते हैं। भाई-बहन से बातचीत में गलतफहमी होने की आशंका है, इसलिए बोलने से पहले सोचें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 8
उपाय: पीले चने का दान करें।
मकर (Capricorn)
राशिफल: मकर राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन अच्छा रह सकता है, क्योंकि आपके लग्नेश शनिदेव का यह दिन है। तीसरे भाव में चंद्रदेव के साथ शनिदेव की युति आपको हिम्मत तो देगी, लेकिन शरीर में आलस और मन में भारीपन भी महसूस हो सकता है। जो काम कई दिनों से टल रहा है, उसे आज निपटाने की कोशिश करें। छोटी यात्रा या जरूरी फोन कॉल से फायदा हो सकता है। भाई-बहन के साथ बातचीत में नरमी रखें और उनकी बात पर तुरंत तीखा जवाब न दें। दफ्तर में अधिकारी आपकी मेहनत पर नजर रख सकते हैं। साझेदार के साथ मिलकर चलना फायदेमंद रहेगा। धन भाव में राहु हैं, इसलिए किसी को उधार देने या किसी की गारंटी लेने से बचें।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 10
उपाय: शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ (Aquarius)
राशिफल: कुंभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन मेहनत का फल देने वाला हो सकता है, क्योंकि लग्नेश शनिदेव का यह दिन है। दूसरे भाव में चंद्रदेव और शनिदेव साथ हैं, इसलिए बचत की आदत मजबूत हो सकती है। पुराना रुका हुआ पैसा धीरे-धीरे हाथ में आ सकता है। हालांकि, परिवार में खाने-पीने या खर्च की बात पर बोलते समय अपनी जुबान संभालकर रखें। एक कड़वा शब्द माहौल बिगाड़ सकता है। मन की उलझन पहले से कम हो सकती है, लेकिन कुछ चिंताएं बनी रह सकती हैं। नौवें भाव में तीन ग्रहों की युति है, जिससे किसी बुजुर्ग या गुरु की सलाह काम आ सकती है। आंखों और दांतों का ध्यान रखें।
शुभ रंग: गहरा नीला | शुभ अंक: 3
उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
मीन (Pisces)
राशिफल: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मन को संभालने का है। लग्न पर चंद्रदेव और शनिदेव का विष योग गहरा होने से सुस्ती, उदासी और बेवजह निराशा महसूस हो सकती है। नौकरी, रिश्ते या पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आज टाल दें। जो काम धीरे-धीरे करना है, उसे बिना हड़बड़ी के पूरा करें। सुबह ज्यादा देर तक बिस्तर में न रहें। हल्की सैर या योग से मन हल्का हो सकता है। आठवें भाव में तीन ग्रहों की युति है, इसलिए ससुराल, बीमा या साझा पैसों के मामलों में जल्दबाजी न करें। बारहवें भाव में राहु के कारण मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। रात को मोबाइल पर देर तक समय बिताने से बचें।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 9
उपाय: पीपल के नीचे दीपक जलाएं।
