Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, November 3
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: स्कूली बसों के लिए 15 साल की आयु सीमा वैध, निजी संस्थानों की याचिकाएं खारिज

    हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने स्कूली बसों और शिक्षण संस्थानों के वाहनों की अधिकतम आयु सीमा 15 वर्ष तय करने के राज्य सरकार के नियम को वैध ठहराते हुए निजी संस्थानों की याचिकाएं खारिज कर दी हैं।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    हिमाचल हाईकोर्ट भवन।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने स्कूली बसों और शैक्षणिक संस्थानों के वाहनों की आयु सीमा से जुड़े मामले में एक अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों को स्कूली बच्चों के परिवहन के लिए उपयोग करने पर रोक लगाने वाले राज्य सरकार के नियम को पूरी तरह वैध करार दिया है। इसके साथ ही, निजी स्कूलों और नर्सिंग संस्थानों की ओर से दायर 21 याचिकाओं को खारिज कर दिया गया है।

    न्यायाधीश अजय मोहन गोयल और न्यायाधीश योगेश जसवाल की खंडपीठ ने ‘शिवालिक संस्थान नर्सिंग एवं अन्य’ की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह निर्णय दिया। राज्य सरकार ने 12 अक्तूबर 2018 को हिमाचल प्रदेश मोटर वाहन नियम, 1999 में संशोधन कर नियम 73-ए जोड़ा था। इसके क्लॉज (11) के तहत यह प्रावधान किया गया था कि शिक्षण संस्थानों में बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहन 15 वर्ष से अधिक पुराने नहीं होने चाहिए।

    याचिकाकर्ताओं की दलीलें और अदालत का रुख

    निजी संस्थानों का तर्क था कि वाहनों की आयु सीमा तय करने का अधिकार केवल केंद्र सरकार के पास है और फिटनेस को आधार बनाया जाना चाहिए। हालांकि, हाईकोर्ट ने इन सभी तर्कों को खारिज कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का यह नियम बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर पूरी तरह वैध है। यह नियम ऐसे वाहनों के पूर्ण संचालन पर रोक नहीं लगाता, बल्कि केवल स्कूली बच्चों की ढुलाई पर प्रतिबंध लगाता है; इन वाहनों का उपयोग अन्य कार्यों के लिए किया जा सकता है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि ‘स्कूल’ शब्द के दायरे में नर्सिंग और फार्मेसी जैसे उच्च शिक्षण संस्थान भी शामिल हैं।

    नूरपुर हादसे के बाद उठाया गया था कदम

    राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि यह कड़ा नियम 9 अप्रैल 2018 को कांगड़ा जिले के नूरपुर में हुए दर्दनाक बस हादसे के बाद बनाया गया था, जिसमें 23 बच्चों समेत 27 लोगों की जान चली गई थी। उच्चस्तरीय समिति की सिफारिशों के आधार पर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया था।

    #ChildSafety #HimachalHighCourt #himachalpradesh #LegalNews #SchoolBuses
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Shimla News : शिमला में 5 नवंबर को 10 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू, 14 से 15 हजार रुपये मिलेगा वेतन

    November 2, 2026

    Shimla News: संकट मोचन मंदिर में बड़ी चोरी, चांदी के तीन मुकुट और सोने की नथ ले गए चोर; संदिग्ध की तस्वीर जारी

    November 2, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Shimla : चिट्‌टे के खिलाफ खेल मैदानों से जंग: हिमाचल में 20 नवंबर से शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल’ अभियान

    November 1, 2026

    Shimla : कोटखाई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.57 ग्राम चिट्टे के साथ युवती समेत दो गिरफ्तार,

    October 30, 2026

    सोलन पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के दोषी को आजीवन कारावास

    October 30, 2026

    शिमला फोरलेन सुरंग विवाद : हाईकोर्ट की NHAI को फटकार, 600 करोड़ बांटने के बाद क्यों बदला प्लान?

    October 30, 2026

    Himachal News : मेडिकल-डेंटल कॉलेजों में 2 नवंबर से पेन-डाउन हड़ताल, 5 को सचिवालय कूच करेंगे डॉक्टर

    October 29, 2026

    Himachal News : कृषि और बागवानी विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू, सर्च कमेटियों का गठन

    October 29, 2026

    Himachal News : हिमाचल में करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश, पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी

    October 28, 2026

    Shimla: अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर होगी सख्त कार्रवाई: अनुपम कश्यप

    October 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 2 1 4
    Users Today : 3
    Total Users : 128214
    Total views : 250394
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.