Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    मौसम

    हिमाचल में बादल फटने से तबाही; मंडी में 4 की मौत, 16 लापता, ब्यास नदी उफान पर

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 1, 2025Updated:December 17, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

    मंडी। हिमाचल प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। विशेष रूप से मंडी जिले के गोहर, करसोग और धर्मपुर क्षेत्रों में हालात बेहद खराब हैं। बीती रात से जारी बारिश में 4 लोगों की मौत, 16 लापता और 117 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। प्रशासन और NDRF/SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। 18 घर और 12 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। करसोग में एक व्यक्ति की मौत और 4 लापता हैं। गोहर के स्यांज गांव में 9 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सराज क्षेत्र के बाड़ा और तलवाड़ा में भी तबाही मची है, जहां कुल 5 लोग लापता हैं। मंडी शहर में 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। धर्मपुर और भदराणा में कई घर और गोशालाएं बर्बाद हो गईं, 26 मवेशियों की जान गई।

    पंडोह डैम से छोड़े गए 1.57 लाख क्यूसेक पानी के कारण ब्यास नदी में बाढ़ आ गई है और पंडोह बाजार जलमग्न होने लगा है। मंडी के कई इलाकों में घरों और दुकानों में मलबा और पानी भर गया है। पटिकरी पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह तबाह हो चुका है। कुकलाह के पास पुल और कुछ वाहन भी बह गए हैं। कांगड़ा, हमीरपुर और मंडी जिलों में सभी शैक्षणिक संस्थान मंगलवार को बंद रखे गए हैं। मंडी शहर के कई हिस्सों में खड्ड और नालों में उफान से घरों और दुकानों में मलबा और पानी घुस गया है। धर्मपुर में भरैंड नाला उफान पर है, जिससे धर्मपुर बस अड्डा सहित कई दुकानों और घरों में पानी भर गया है। प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

     

    सुजानपुर में 40 लोग रेस्क्यू, डैम का पानी रोका गया

    सुजानपुर के खैरी क्षेत्र में ब्यास नदी के जलस्तर में वृद्धि से 5 से 7 घर जलमग्न हो गए। सुबह 4:30 बजे सूचना मिलने पर डैम से पानी की निकासी रोकी गई और जंगल बेरी बटालियन की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर 40 लोगों को सुरक्षित निकाला। इनमें 15 प्रवासी मजदूर और शेष स्थानीय निवासी हैं।

    करसोग और गोहर में ये लोग लापता :  पदम सिंह (75), देवकू देवी (70), झाबे राम (50), पार्वती देवी (47), सुरमि देवी (70), इंद्र देव (29), उमावती (27), कनिका (9), गौतम (7)

    एक रात में फटे आठ बादल, 500 करोड़ का नुकसान : मुख्यमंत्री

    हमीरपुर। हिमाचल में बीती रात आठ जगहों पर बादल फटने से भारी तबाही हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के नादौन में यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार, प्रदेश को करीब ₹500 करोड़ का नुकसान हुआ है। ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से खतरा और बढ़ गया है। नादौन में ब्यास नदी के किनारे एक महिला का शव भी बरामद किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि नुकसान का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

    नादौन में एक सरकारी भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम ने लोगों से नदी-नालों से कम से कम 500 मीटर दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक परिवार के भूस्खलन से प्रभावित होने की सूचना मिली है और वहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है। पर्यटकों के लिए चेतावनी जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे दुर्गम क्षेत्रों, नदी-नालों और पहाड़ियों से दूर रहें और शहरी इलाकों में ही रुकें। राष्ट्रीय राजमार्ग खुले हुए हैं, लेकिन कुछ क्षेत्रों में सड़कें बाधित हैं, जिन्हें लोक निर्माण विभाग बहाल करने में जुटा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बारिश से पावर प्रोजेक्ट्स को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है और कई जगह कामकाज ठप हो गया है। उन्होंने चिंता जताई कि बीते 2-3 वर्षों में बादल फटने की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जो गंभीर चिंता का विषय है। इसके कारणों की समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 2023 की आपदा के बाद नदी किनारे निर्माण कार्यों के टीसीपी नियमों में बदलाव किया गया है। साथ ही केंद्र सरकार से इस तरह की आपदाओं में त्वरित सहायता की मांग की है।

    #Cloudburst #Gohar #HeavyRainfall #himachalpradesh #Karsog #Mandi #NaturalDisaster #NDRF रेस्क्यू ऑपरेशन #SchoolsClosed #कांगड़ा भारी बारिश #पंडोह डैम जलस्तर #ब्यास नदी बाढ़ #मंडी बादल फटना #मंडी स्कूल बंद #हिमाचल फ्लैश फ्लड #हिमाचल बारिश 2025 #हिमाचल मौसम अलर्ट
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: टांकरी लिपि और संस्कृत भाषा प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन
    Next Article Rampur Bushahr: बुशहर स्वास्तिक सोसायटी अक्टूबर में कराएगी बीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता, क्विज व मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal Weather Alert : 28 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन ऑरेंज अलर्ट पर रहेगा हिमाचल

    July 27, 2026

    हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: सिरमौर और सोलन में सभी स्कूल बंद; नाहन में डंगा ढहने से घरों में फंसे 40 लोग

    July 10, 2026

    Monsoon: शिमला जिला प्रशासन मिशन मोड में, 30 सितंबर तक अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

    July 2, 2026

    Rampur Bushahr: पहली बारिश में ही गानवी खड्ड बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- अब नहीं अस्थायी समाधान, बने स्थायी पुल

    July 1, 2026

    Himachal Weather Update : हिमाचल में 10 जिलों में आज और कल भारी बारिश के साथ अंधड़ का येलो अलर्ट

    June 20, 2026

    Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

    June 1, 2026

    Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

    May 21, 2026

    Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

    April 27, 2026

    Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

    April 24, 2026

    Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    April 8, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Himachal Weather : हिमाचल में आज से बिगड़ेगा मौसम, छह दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

    March 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 3 1 3
    Users Today : 97
    Total Users : 121313
    Total views : 239003
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.